हियरिंग लॉस सुनो ना सुनो ना
Vanitha Hindi|March 2023
लंबे समय तक तेज म्यूजिक सुनते रहने या किसी इन्फेक्शन के कारण की क्षमता कम या बिलकुल खत्म हो सकती है। क्या होता है हियरिंग लॉस और इससे कैसे बचा जा सकता है, बता रहे हैं ईएनटी कंसल्टेंट डॉ. अशोक कुमार
गोपाल सिन्हा
हियरिंग लॉस सुनो ना सुनो ना

त्तियों की सरसराहट, पक्षियों का कलरव, मधुर संगीत या फिर प्रेम में डूबे अल्फाज आपको रोमांचित करते हैं, लेकिन अगर आप ऐसी किसी आवाज को सुन ही ना पाएं, तो? फर्ज कीजिए आपसे किसी ने कुछ कहा और आप सुन ना पाए। जी हां, अगर आप हियरिंग लॉस के शिकार हैं, तो सुनाई देना कम या बंद हो सकता है। बुजुर्गों में सुनने की क्षमता कम होना उम्र का तकाजा हो सकता है, लेकिन आज तो बच्चे भी हियरिंग लॉस के शिकार हो रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, 6.3 प्रतिशत यानी लगभग 88.2 मिलियन भारतीय आज सुनने की क्षमता खो चुके हैं। अनुमान है कि सन 2050 तक हर 10 में से 1 व्यक्ति हियरिंग लॉस का शिकार हो चुका होगा। इस बुरी स्थिति की वजह क्या है, इसके बारे में हमने बात की डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में ईएनटी डिपार्टमेंट के कंसल्टेंट और हेड डॉ. अशोक कुमार से। डॉ. (प्रो.) अशोक का कहना है कि आज बहरापन सबसे अधिक होनेवाला इंद्रिय संबंधी रोग है। अगर कोई व्यक्ति 70 डेसिबल से अधिक की ध्वनि को अपने दोनों कानों से ना सुन पाए, तो वह हियरिंग लॉस का शिकार है। आइए, सुनने की क्षमता खोने के बारे में जानने से पहले हम यह जान लें कि हम सुनते कैसे हैं-

कैसे सुनते हैं हम कोई आवाज

हमारे कान के 3 प्रमुख भाग होते हैं- आउटर इयर, मिडिल इयर और इनर इयर। जब कोई आवाज आउटर इयर से होकर हम तक पहुंचती है, तो इयर ड्रम में वाइब्रेशन होता है। इयर ड्रम और मिडिल इयर की 3 छोटी हड्डियां आवाज को बढ़ा देती हैं, ताकि वह इनर इयर तक पहुंचे। वहां यह वाइब्रेशन इनर इयर के कॉक्लिया में मौजूद फ्लूइड से गुजरती हैं। यहां इसे इलेक्ट्रिकल सिगनल में बदल कर ब्रेन तक पहुंचा दिया जाता है। हमारा ब्रेन इस सिगनल्स को साउंड में बदल देता है और हम उसे सुन पाते हैं। लेकिन इस प्रोसेस में कोई रुकावट आती है, तो हम कम सुनने लगते हैं या एकदम नहीं सुन पाते हैं।

हियरिंग लॉस की वजह

सुनने की क्षमता में कमी किसी भी उम्र में आ सकती है और हर उम्र के लिए इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं। हियरिंग लॉस की 3 बेसिक कैटेगरी होती हैं— सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL), कंडक्टिव हियरिंग लॉस (CHL) और मिक्स्ड हियरिंग लॉस (MHL)।

This story is from the March 2023 edition of Vanitha Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the March 2023 edition of Vanitha Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM VANITHA HINDIView All
शिल्पा शेट्टी योग ने मुझे बदला है
Vanitha Hindi

शिल्पा शेट्टी योग ने मुझे बदला है

फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी द्वारा बताए गए फिटनेस रूल्स को फॉलो करेंगे तो फायदा जरूर होगा-

time-read
2 mins  |
April 2024
गुलजार मैं बच्चों से बहुत कुछ सीखता हूं
Vanitha Hindi

गुलजार मैं बच्चों से बहुत कुछ सीखता हूं

मशहूर गीतकार, कहानीकार, पटकथाकार और निर्देशक गुलजार साहब को वर्ष 2023 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है। कविता और शायरी के जरिए उर्दू भाषा में अपने योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है। साहित्य अकादमी, पद्मभूषण, दादा साहब फालके जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त गुलजार साहब से खास बातचीत।

time-read
4 mins  |
April 2024
बच्चों को बनाएं बचत स्मार्ट
Vanitha Hindi

बच्चों को बनाएं बचत स्मार्ट

एक-एक दस हुए और दस से बने हजार, ऐसे बढ़ेगी सेविंग, जब बच्चों को सिखाएंगी बचत करना।

time-read
3 mins  |
April 2024
चलो रिश्ते संवार लें
Vanitha Hindi

चलो रिश्ते संवार लें

हिंदी पंचांग के अनुसार एक नए साल की शुरुआत हो रही है। इस नए साल में क्यों न पुराने और बेरंग से होते जा रहे अपने वैवाहिक रिश्ते को फिर से संवार लें।

time-read
4 mins  |
April 2024
Best बॉडी टोनिंग वर्कआउट्स
Vanitha Hindi

Best बॉडी टोनिंग वर्कआउट्स

हेल्दी लाइफस्टाइल जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें भोजन, व्यायाम, सोनेजागने के समय के अलावा अनुशासन व सकारात्मक विचार भी शामिल हैं। शरीर को शेप में रखने के लिए कुछ खास वर्कआउट्स को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

time-read
3 mins  |
April 2024
Zero शुगर लड्डू
Vanitha Hindi

Zero शुगर लड्डू

खाना खाने के बाद मीठे की तलब होती हो, तो बिना चीनी वाले लड्डू ट्राई कर सकते हैं। घर में खजूर, गुड़, शहद और मिसरी जैसे हेल्दी ऑप्शन आजमा कर देखें। वैसे आजकल कोकोनट शुगर, पाम शुगर, मेपल सीरप, बीटरूट शुगर जैसे ऑप्शन भी बाजार में उपलब्ध हैं, जो वाइट शुगर की जगह ले रहे हैं।

time-read
2 mins  |
April 2024
दिन को बनाएं सुंदर
Vanitha Hindi

दिन को बनाएं सुंदर

अपने दिन को खूबसूरत बनाना बहुत हद तक हमारे हाथ में है। क्या करें इसके लिए-

time-read
2 mins  |
April 2024
किन्नौर घाटी का प्रवेश द्वार सराहन
Vanitha Hindi

किन्नौर घाटी का प्रवेश द्वार सराहन

हिमाचल का छोटा सा शहर सराहन अपने आकर्षण में आपको ऐसा बांधेगा कि आप वहीं के हो कर रह जाएंगे।

time-read
3 mins  |
April 2024
चिंता से चर्बी
Vanitha Hindi

चिंता से चर्बी

चिंता से एक स्पेशल हारमोन पैदा होता है और यही मोटापे की वजह है। इसीलिए स्ट्रेस को खुद से दूर रखें या फिर मोटे रहने के लिए तैयार रहें। देखिए, शोध किस बात से आगाह करते हैं-

time-read
4 mins  |
April 2024
समर एंड रफल्स
Vanitha Hindi

समर एंड रफल्स

गरमियों की दोपहरों से ले कर ठंडी शामों तक फैशन और स्टाइल पर पाबंदी ना लगाएं, चुनें स्मार्ट ड्रेसेज!

time-read
1 min  |
April 2024