7 राज्य 21 स्वाद
Vanitha Hindi|September 2022
हर राज्य का अपना अलग खानपान, बोली-भाषा, कलासंस्कृति होती है। भारत की यही विविधता उसे खास बनाती है। ऐसे खास व्यंजन जो पहले घरों में बना करते थे, पर लोग अब इनका स्वाद भूल चुके हैं। इस बार कुछ खास राज्यों के भूलेबिसरे स्वाद ले कर आ रही है वनिता। घर में ट्राई करके देखें और अपनी बनायी इन्हीं रेसिपीज की फोटो खींच कर हमसे शेअर करें।
7 राज्य 21 स्वाद

पंजाबी तड़का

पंजाब के व्यंजनों में बटर और गरम मसाले का यूनीक कॉम्बीनेशन होने की वजह से यह रिच फूड माना जाता है

चमकता है इंद्रधनुष

पंजाब का नाम सुनते ही जैसे इंद्रधनुष सा चमकने लगता है। वहां के रीति-रिवाज, नदियां, गीत-संगीत, वहां के शूरवीर और वहां की प्रेम कथाएं जैसे कई सारे रंग आकाश में तैरने से लगते हैं। पंजाब की संस्कृति में लोक संगीत और लोक नृत्य की भूमिका महत्वपूर्ण है। भांगड़ा, गिद्दा और सम्मी, इस क्षेत्र के कुछ खास लोक नृत्य हैं । हीर रांझा की अमर प्रेमकथा पंजाब में लिखी गयी, जिसके लेखक का नाम था वारिस शाह । जब हीर रांझा की याद में डूबा होता है, तो वह उसकी सुंदरता और उसके पहनावे को याद करता है। इसी में फुलकारी से सजी उसकी ओढ़नी का भी जिक्र आता है। आज हीर रांझा की तरह इस कला को चाहनेवाले दुनियाभर में हैं। पर इस कला के जन्म का रिश्ता मां-बेटी के रिश्ते से जुड़ा हुआ है। यह परंपरा भी बहुत कलात्मक है, मानो ईश्वर का आशीर्वाद है। बेटी के जन्म के समय से ही मां उसके लिए फुलकारी से सजी ओढ़नी बनाने लग जाती है। ओढ़नी को बनाने में मां के अलावा परिवार की अन्य महिलाएं भी साथ देती थीं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, फुलकारी का अर्थ है फूलों की आकृति। फुलकारी में यों तो फूलों का चित्रांकन होता था, पर इसके अलावा भी पैटर्न बनाए जाते थे। रेशमी धागे से की गयी यह कढ़ाई दिल में बस जाती है।

पंजाबी छिट करी

सामग्री : 1 टुकड़ा अदरक, 4 लहसुन, स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 कप दूध, 2 बड़े चम्मच देसी घी और 2 छोटे चम्मच हरा धनिया बारीक कटा।

विधि : अदरक और लहसुन में 2 बड़े चम्मच पानी मिला कर पेस्ट तैयार करें। गहरे बरतन में घी गरम करें। लहसुन-अदरक पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भुनें। इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च डाल कर भूनें। इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं। गरम फुल्के के साथ परोसें। ज्यादातर बदलते मौसम में यह व्यंजन खाया जाता है।

This story is from the September 2022 edition of Vanitha Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the September 2022 edition of Vanitha Hindi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM VANITHA HINDIView All
शिल्पा शेट्टी योग ने मुझे बदला है
Vanitha Hindi

शिल्पा शेट्टी योग ने मुझे बदला है

फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी द्वारा बताए गए फिटनेस रूल्स को फॉलो करेंगे तो फायदा जरूर होगा-

time-read
2 mins  |
April 2024
गुलजार मैं बच्चों से बहुत कुछ सीखता हूं
Vanitha Hindi

गुलजार मैं बच्चों से बहुत कुछ सीखता हूं

मशहूर गीतकार, कहानीकार, पटकथाकार और निर्देशक गुलजार साहब को वर्ष 2023 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है। कविता और शायरी के जरिए उर्दू भाषा में अपने योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है। साहित्य अकादमी, पद्मभूषण, दादा साहब फालके जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त गुलजार साहब से खास बातचीत।

time-read
4 mins  |
April 2024
बच्चों को बनाएं बचत स्मार्ट
Vanitha Hindi

बच्चों को बनाएं बचत स्मार्ट

एक-एक दस हुए और दस से बने हजार, ऐसे बढ़ेगी सेविंग, जब बच्चों को सिखाएंगी बचत करना।

time-read
3 mins  |
April 2024
चलो रिश्ते संवार लें
Vanitha Hindi

चलो रिश्ते संवार लें

हिंदी पंचांग के अनुसार एक नए साल की शुरुआत हो रही है। इस नए साल में क्यों न पुराने और बेरंग से होते जा रहे अपने वैवाहिक रिश्ते को फिर से संवार लें।

time-read
4 mins  |
April 2024
Best बॉडी टोनिंग वर्कआउट्स
Vanitha Hindi

Best बॉडी टोनिंग वर्कआउट्स

हेल्दी लाइफस्टाइल जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें भोजन, व्यायाम, सोनेजागने के समय के अलावा अनुशासन व सकारात्मक विचार भी शामिल हैं। शरीर को शेप में रखने के लिए कुछ खास वर्कआउट्स को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

time-read
3 mins  |
April 2024
Zero शुगर लड्डू
Vanitha Hindi

Zero शुगर लड्डू

खाना खाने के बाद मीठे की तलब होती हो, तो बिना चीनी वाले लड्डू ट्राई कर सकते हैं। घर में खजूर, गुड़, शहद और मिसरी जैसे हेल्दी ऑप्शन आजमा कर देखें। वैसे आजकल कोकोनट शुगर, पाम शुगर, मेपल सीरप, बीटरूट शुगर जैसे ऑप्शन भी बाजार में उपलब्ध हैं, जो वाइट शुगर की जगह ले रहे हैं।

time-read
2 mins  |
April 2024
दिन को बनाएं सुंदर
Vanitha Hindi

दिन को बनाएं सुंदर

अपने दिन को खूबसूरत बनाना बहुत हद तक हमारे हाथ में है। क्या करें इसके लिए-

time-read
2 mins  |
April 2024
किन्नौर घाटी का प्रवेश द्वार सराहन
Vanitha Hindi

किन्नौर घाटी का प्रवेश द्वार सराहन

हिमाचल का छोटा सा शहर सराहन अपने आकर्षण में आपको ऐसा बांधेगा कि आप वहीं के हो कर रह जाएंगे।

time-read
3 mins  |
April 2024
चिंता से चर्बी
Vanitha Hindi

चिंता से चर्बी

चिंता से एक स्पेशल हारमोन पैदा होता है और यही मोटापे की वजह है। इसीलिए स्ट्रेस को खुद से दूर रखें या फिर मोटे रहने के लिए तैयार रहें। देखिए, शोध किस बात से आगाह करते हैं-

time-read
4 mins  |
April 2024
समर एंड रफल्स
Vanitha Hindi

समर एंड रफल्स

गरमियों की दोपहरों से ले कर ठंडी शामों तक फैशन और स्टाइल पर पाबंदी ना लगाएं, चुनें स्मार्ट ड्रेसेज!

time-read
1 min  |
April 2024