Poging GOUD - Vrij
इंडियन बैस्ट क्रूज टूर
Grihshobha - Hindi
|April Second 2024
अगर आप अपने लमहों को शानदार बनाते हुए अपनी फैमिली के साथ ऐंजौय करना चाहते हैं, तो क्रूज टूर का आनंद उठाइए...
आज हम आप के लिए इंडिया की बेहतरीन क्रूज राइड ले कर आए हैं जिसे आप अपनी फैमिली के साथ ऐंजौय कर सकते हैं. इन क्रूज राइड को कवर करने के बाद आप किसी को यह नहीं कह पाएंगे कि मेरा ट्रिप बोरिंग रहा.
गंगा विलास क्रूज
यह क्रूज इंडिया के 5 प्रदेश यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम से गुजरेगा और बंगलादेश तक पहुंचेगा. इस दौरान इस के रास्ते में गंगा, भागीरथी, यमुना, विद्यावती और ब्रह्मपुत्र नदियां आएंगी. क्रूज के रूट में यूनेस्को प्रमाणित विश्व धरोहर सुंदरवन, काजीरंगा नैशनल पार्क, दुनिया का सब से बड़ा रिवर आइलैंड भी देखने को मिलेगा.
इसी क्रूज से आप माजुली आईलैंड का सफर भी तय कर सकते हैं. इस में यात्री बिहार स्कूल औफ योगा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय का भी दौरा करेंगे. अगर बात करें क्रूज की तो इस की लंबाई 62 मीटर, चौड़ाई 12 मीटर और 9 मीटर ऊंचाई है. क्रूज में आप 50 टूरिस्ट स्पॉट को देख सकते हैं. इस में 36 लोग सफर कर सकते हैं. क्रूज में यात्रियों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
इस में 18 सुइट, रैस्टोरैंट, बार, स्पा, सनडेक, जिम और लाउंज हैं. मेन डेक पर इस के 40 सीटों वाले रेस्तरां में कौंटिनेंटल और इंडियन फूड के साथ बफे काउंटर भी है, ऊपरी डेक की आउटडोर सिटिंग में स्टीमर चेयर्स और कौफी टेबल के साथ एक बार मौजूद है.
यहां बाथ टब वाला बाथरूम, कंवर्टिबल बैड्स, फ्रैंच बालकनी, एलईडी टीवी, स्मोक अलार्म्स स्पा, सैलून, ओपन स्पेस बालकनी, जिम, स्टेडी रूम, लाइब्रेरी, लाइफ वैस्ट और स्प्रिंकलर्स जैसी सुविधा भी हैं. इस क्रूज में फर्नीचर से ले कर हर एक चीज हैंड मेड है. गंगा विलास क्रूज 'पौल्यूशन फ्री सिस्टम' और 'नाइस कंट्रोल टैक्नोलोजी' से भी लैस है.
कितना खर्चा: क्रूज में एक रात का किराया 25 हजार से 50 हजार रुपए तक है. पूरे सफर के लिए आप को लगभग 20 लाख रुपए खर्च करने होंगे. वहीं अगर आप कुछ दूरी का सफर करना चाहते हैं तो बनारस से डिब्रूगढ़ तक की यात्रा का प्रति यात्री खर्च 13 लाख रुपए है. वहीं कोलकाता से बनारस तक के 12 दिन की यात्रा का पैकेज 4 लाख 37 हजार रुपए है. 4 दिन के इनक्रेडिबल बनारस पैकेज का प्राइज 1 लाख 12 हजार रुपए है.
Dit verhaal komt uit de April Second 2024-editie van Grihshobha - Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Grihshobha - Hindi
Grihshobha - Hindi
अपनी यादों को ऐसे रखें सुरक्षित
नए डिजिटल तरीके अपना कर आप अपने फोटोज को ताउम्र सुरक्षित रख सकते हैं, कुछ इस तरह...
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
अंबिका अग्रवाल
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पेरेंटिंग
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
नीना गुप्ता
“अपने अभिनय, कला और निर्देशन द्वारा महिलाओं की कहानियां, उनकी दुनिया के सामने रखती हैं”
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
पायल कपाड़िया
\" पायल भारत में आधारहीन उपेक्षित कहानियों को उजागर करने वाली और मुख्यधारा की धारणाओं को चुनौती देने वाली एक नई आवाज के रूप में उभरी हैं\"
1 min
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
ऐसे निभाएं ओवर पजैसिव सासूमां से
सासूमां के नैगेटिव स्वभाव की वजह से वह दिन दिन चिड़चिड़ी होती जा रही है, तो उन्हें हैंडल करने के कारगर टिप्स जानिए ....
4 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सपनों की नगरी मुंबई में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित हुई खास महिलाएं
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में बुलंद सोच रखने वाली ऐसी महिला शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज को एक नया रास्ता दिखाया, महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई या फिर अपने काम से विश्व परिदृश्य में भारत का परचम लहराया, ऐसी साहसी और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं जिन्होंने अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार कर एक नई राह बनाई.
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
बोल्ड लुक के लिए लिप कलर
परफैक्ट लुक के लिए कैसा हो लिप कलर...
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
वी बोथ मिस्ड द ट्रेन
मेरी एक गलती के कारण 2 प्यार करने वाले सदा के लिए दूर हो गए और फूल की रखवाली कांटे के हिस्से आ गई...
8 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
सुप्रिया पाठक इंपावरमेंट थ्रू इंटरटेनमेंट अवार्ड
\"मैं चाहती हूं कि फिल्म मेकर दर्शकों को ब्लेम न करें बल्कि अलगअलग पौजिटिव चीजें दे कर तो देखें, हो सकता है चल जाएं\"
5 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
स्ट्रैटजी प्लानिंग सीख कर प्रोफैशनल जर्नी को आगे बढ़ाने का रास्ता बता रही हैं सौम्या...
सौम्या मोहंती 28 सालों से मार्केटिंग रिसर्च में है, जहां वे उपभोक्ताओं को समझ, उन की आवाज प्लान और स्ट्रैटजी के रूप में सामने रखती है. आज गृहशोभा उन के इंटरव्यू के जरीए स्कूल से कालेज की ओर बढ़ते स्टूडेंट्स के लिए कुछ एडवाइस और गाइडेंस ले कर आई है.
4 mins
March Second 2026
Listen
Translate
Change font size
