Poging GOUD - Vrij
असमय सफेद होते बालों को कहें अलविदा
Grehlakshmi
|November 2025
आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि 'ये बाल मैंने धूप में यूं ही सफेद नहीं किए', लेकिन आजकल बाल अनुभव और उम्र से कम केमिकल व प्रदूषण के साइड इफेक्ट से ज्यादा हो रहे हैं। यदि आपके बाल भी 20 से कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं तो यह नुस्खे आपके काम आएंगे।
क्या आपने कभी आईने में झांकते हुए देखा है कि आपके सिर के कुछ बाल अचानक सफेद दिखने लगे हैं! 20 की उम्र में ही सफेद बाल अब एक आम बात बन गई है। पहले जहां सफेद बालों को बढ़ती उम्र का हिस्सा माना जाता था, वहीं अब यह समस्या युवाओं को भी परेशान कर रही है। इसके पीछे आनुवंशिकता, तनाव, पोषण की कमी और प्रदूषण जैसे कई कारण हैं। आइए जानते हैं कि आखिर 20 की उम्र में ही बाल क्यों सफेद हो रहे हैं और घर पर कौन-से प्राकृतिक उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
आनुवंशिकताः बालों की जड़ में छिपा कारण
अगर परिवार में किसी को जल्दी सफेद बाल हुए हैं, तो यह प्रवृत्ति अगली पीढ़ी में भी आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बालों का रंग देने वाला पिगमेंट 'मेलेनिन' आनुवंशिक रूप से प्रभावित होता है। जब मेलेनिन उत्पादन धीमा पड़ने लगता है, तो बालों की रंगत उड़ जाती है। हालांकि इसे पूरी तरह रोकना मुश्किल है, लेकिन सही आहार और हेयर केयर रूटीन से इसकी गति को धीमा किया जा सकता है।
पोषण की कमीः अंदर से बालों की कमजोरी
बालों की काली रंगत बनाए रखने के लिए शरीर में जरूरी पोषक तत्वों का होना आवश्यक है।
अगर विटामिन बी-12, आयरन, कॉपर और जिंक की कमी हो जाए, तो बालों की जड़ें कमजोर पड़ जाती हैं और मेलेनिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।
क्या खाएं
• विटामिन बी-12 के लिए दूध, दही, अंडा और मछली
• आयरन व जिंक के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और बीन्स
• कॉपर के लिए काजू, बादाम, तिल और शकरकंद
• एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए अमरूद, बेरीज, संतरा और पालक
Dit verhaal komt uit de November 2025-editie van Grehlakshmi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

