Poging GOUD - Vrij
गर्मियों में अपने परिवार को फूड पॉइजनिंग से रखें बचाकर
Grehlakshmi
|May 2025
गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस बहुत तेजी से पनपते हैं। इससे खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं, और यदि इन्हें ठीक से स्टोर या पकाया न जाए, तो ये शरीर में विषैले तत्व छोड़ सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग होती है।
गर्मियां आते ही रसोई में रंग-बिरंगे फल, ठंडे पेय और ताजा सब्जियों की बहार आ जाती है। लेकिन इसी मौसम में फूड पॉइजनिंग की दिक्कत बहुत बढ़ जाती है। चाहे घर का खाना हो या बाहर का, गर्मियों में खाने से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। आइए, समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए-
फूड पॉइजनिंग के कारण
- खराब या बासी खाना खाना
- अधपका या गंदा खाना
- सड़क किनारे खुले में बना भोजन
- दूषित पानी का सेवन
- फलों और सब्जियों को बिना धोए खाना
- लंबे समय तक बाहर रखा दूध, दही या मांसाहारी भोजन
फूड पॉइजनिंग के सामान्य लक्षण
- पेट दर्द
- उल्टी या मिचली
- दस्त या लूज मोशन
- बुखार
- कमजोरी और चक्कर
- पेट में ऐंठन या गैस
फूड पॉइजनिंग से बचाव के तरीके
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण खाने-पीने की चीजें, जल्दी खराब हो जाती हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। दूषित भोजन के सेवन से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, इस मौसम में खाने-पीने को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है।
1. खाने को सही तरीके से स्टोर करें
गर्मियों में खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को सही तापमान पर रखना बहुत जरूरी है। डेयरी उत्पादों (दूध, दही, पनीर) को फ्रिज में स्टोर करें। पके हुए खाने को 2 घंटे के भीतर ठंडी जगह पर रखें। कच्चे और पके हुए खाने को अलग-अलग रखें ताकि बैक्टीरिया ना फैले।
Dit verhaal komt uit de May 2025-editie van Grehlakshmi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
