Poging GOUD - Vrij
वट सावित्री व्रत से पाएं सावित्री जैसा सौभाग्य
Grehlakshmi
|June 2024
हिंदू मान्यताओं के अनुसार यदि एक स्त्री अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत-उपवास रखती है तो उसका सुहाग अमर हो जाता है। सावित्री की तरह उसका सौभाग्य बढ़ जाता है। ऐसा ही एक व्रत है जिसे करने से पति के भाग्य में वृद्धि होती है। उस व्रत का नाम है - वट सावित्री।
सदियों से हिंदू संस्कृति अपनी सभ्यता, मान्यताओं, व्रत और पूजन विधि के लिए प्रसिद्ध है। इन व्रतों और पूजन की श्रृंखला में वट सावित्री व्रत का एक खास स्थान है। ज्येष्ठ मास में आने वाले इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा अराधना की जाती है। जी हां, इस खास अवसर पर महिलाएं वृक्ष के समीप पूरे विधि विधान के साथ पूजन करती हैं और फिर पति की मंगल कामना और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए वट वृक्ष की परिक्रमा करती हैं। यदि पौराणिक कथाओं और मान्यताओं की बात करें, तो उनके अनुसार ऐसा करने से व्रतधारी स्त्री के पति का जीवन बाधामुक्त हो जाता है और ईश्वर उन्हें लंबी आयु का वरदान देते हैं। यह व्रत मुख्यतः पूर्वी उत्तर प्रदेश और मिथिलांचल में मनाया जाता है।
ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को रखे जाने वाले इस व्रत से कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें से एक है - सत्यवान सावित्री की कथा। इसमें सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के चलते यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे। महिलाएं भी संकल्प के साथ अपने पति की आयु और प्राण रक्षा के लिए इस दिन व्रत रखकर संकल्प लेती हैं।
एक पौराणिक कथा के मुताबिक राजा अश्वपति की सावित्री नाम की सुपुत्री थी, जिसके विवाह के लिए वे दिन-रात चिंतित रहते थे। एक दिन उन्हें सत्यवान मिले, जो उन्हें अपनी पुत्री के लिए योग्य वर लगे। उन्होंने बिना देर किए सत्यवान को अपनी पुत्री के लिए चुन लिया। अब सावित्री बेहद प्रेम और खुशहाली के साथ अपना जीवन सत्यवान संग व्यतीत कर रही थी। मगर, कुछ वक्त बाद अचानक नारद महल में पधारे और सावित्री को एक अशुभ समाचार दिया। उन्होंने कहा कि तुम्हारा दांपत्य जीवन समाप्त होने वाला है। इस बात को सुनकर सावित्री विचलित नहीं हुई बल्कि दिन-रात ईश्वर की आराधना में जुट गईं। अब सावित्री महलों का आराम छोड़कर वन में रहने लगी और कठोर तपस्या में लीन हो गई। साथ अपना बाकी वक्त पति की सेवा में बिताने लगीं।
Dit verhaal komt uit de June 2024-editie van Grehlakshmi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Grehlakshmi
Grehlakshmi
बच्चों पर अत्यधिक नियंत्रण से बचने के लिए चुनें सही रणनीति
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा खुश और सफल हो, लेकिन कभी-कभी अनजाने में कुछ गलत आदतें आ जाती हैं, जिन्हें टॉक्सिक पेरेंटिंग कहा जाता है। इन्हें समझकर और सुधारकर बच्चे के साथ रिश्ता बेहतर बनाया जा सकता है।
3 mins
May 2026
Grehlakshmi
हार्मोनल असंतुलन बन सकता है महिलाओं में हार्ट अटैक का कारण
दिल से जुड़ी बीमारियां आज सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है। बदलती जीवनशैली, तनाव और हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण कई बार अलग और हल्के होते हैं, इसलिए उन्हें समय पर पहचानना बेहद जरूरी है।
5 mins
May 2026
Grehlakshmi
हर मां के लिए 0 से 2 साल के बच्चे की संपूर्ण आहार गाइड
जीवन के पहले दो साल बच्चे की ग्रोथ की मजबूत नींव रखते हैं।
4 mins
May 2026
Grehlakshmi
बार-बार आईवीएफ क्यों होता है फेल जानिए असली कारण
आईवीएफ एक उम्मीद है, लेकिन यह 100% गारंटी नहीं देता। इसके पीछे कई मेडिकल और जीवनशैली से जुड़े कारक काम करते हैं। प्रस्तुत है इस विषय पर गृहलक्ष्मी पॉडकास्ट में डॉ. सोनू तक्षक (एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी) से विजया मिश्रा की बातचीत के मुख्य अंश ।
4 mins
May 2026
Grehlakshmi
ऑफिस से पार्टी तक, एक ही लुक में दिखें हर बार नई
आज का फैशन बार-बार नया खरीदने का नहीं बल्कि एक ही आउटफिट को अलग-अलग अंदाज में कैरी करने का है। यानी वही ड्रेस ऑफिस में सिम्पल, लंच पर स्टाइलिश और पार्टी में ग्लैमरस दिख सकती है, बस कुछ स्मार्ट ट्विस्ट आपको अपनी ड्रेस में लाने हैं।
2 mins
May 2026
Grehlakshmi
आखिर क्यों...
महेश जी और मालती जी की आंखों के सामने अंधेरा छा गया अपनी बेटी का भविष्य उन्हें अंधकारमय नजर आ रहा था।
6 mins
May 2026
Grehlakshmi
मजबूत इम्यूनिटी के लिए बच्चों में स्वच्छता, पोषण और डीवॉर्मिंग जरुरी
जब भी बच्चों की सेहत की बात होती है, तो अक्सर हमारा ध्यान वैक्सीन, सप्लीमेंट्स और आधुनिक इलाज की ओर चला जाता है जबकि नियमित डीवॉर्मिंग, स्वच्छता और संतुलित पोषण ऐसी तीन महत्वपूर्ण बातें हैं, जो बच्चों के स्वस्थ विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
4 mins
May 2026
Grehlakshmi
परंपरा से पावर और पहचान बनी साड़ी का बदलता स्वरूप
बूट्स के साथ साड़ी पहनी हुई महिला में फैशन, स्टाइल और प्रोफेशनलिज्म झलकता है जबकि पुराने दौर में साड़ी पहनी महिला घर की चारदीवारी के अंदर नजर आती है, जिसको संस्कारी नारी का आदर्श माना गया लेकिन समय ने इस मानसिकता को बदला है।
3 mins
May 2026
Grehlakshmi
स्क्रीन टाइम घटाएं, बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के स्मार्ट उपाय
आज के डिजिटल दौर में छोटे बच्चों का मोबाइल की ओर आकर्षित होना आम बात है, लेकिन यह आदत उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर असर डाल सकती है। ऐसे में स्क्रीन - फ्री पेरेंटिंग अपनाना जरूरी हो जाता है।
3 mins
May 2026
Grehlakshmi
सिर्फ 8 स्टेप्स में पाएं लिपस्टिक जो ना फैले, ना फेड हो
कॉफी हो या पार्टी, आपकी लिपस्टिक अगर बार-बार फीकी पड़ जाए तो पूरा लुक बिगड़ जाता है। पर सही ट्रिक्स के साथ आप इसे घंटों तक फ्रेश, स्मज-प्रूफ और परफेक्ट बनाए रख सकती हैं, बस अपनाएं ये आसान लेकिन असरदार स्टेप्स।
1 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size

