Facebook Pixel जीवन प्रबन्धन का अनुपम ग्रन्थ श्रीमद्भगवद्गीता | Jyotish Sagar - religious-spiritual - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

जीवन प्रबन्धन का अनुपम ग्रन्थ श्रीमद्भगवद्गीता

Jyotish Sagar

|

December-2024

यह सर्वविदित है कि महाभारत के युद्ध में ही श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश भगवान् श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था। यह उपदेश मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी (11 दिसम्बर) को प्रदत्त किया गया था। महाभारत के युद्ध से पूर्व पाण्डव और कौरवों की ओर से भगवान् श्रीकृष्ण से सहायतार्थ अर्जुन और दुर्योधन दोनों ही गए थे, क्योंकि श्रीकृष्ण शक्तिशाली राज्य के स्वामी भी थे और स्वयं भी सामर्थ्यशाली थे।

जीवन प्रबन्धन का अनुपम ग्रन्थ श्रीमद्भगवद्गीता

श्रीकृष्ण की सेना भी बहुत बड़ी थी। जब दोनों सहायतार्थ गए, तो श्रीकृष्ण ने दोनों के समक्ष अपना मन्तव्य रखते हुए कहा कि मेरे लिए तुम दोनों समान हो, अतः मैं दोनों की सहायता करूँगा, पर एक पक्ष के लिए मेरी सम्पूर्ण नारायणी सेना होगी और दूसरे पक्ष के लिए मैं स्वयं। साथ ही यह भी शर्त है कि मैं युद्ध में शस्त्र ग्रहण नहीं करूँगा। अब तुम्हें जो अच्छा लगे, चुन लो।

सर्वप्रथम दुर्योधन की जो इच्छा हो, वह माँगे। दुर्योधन अति भौतिकवादी था, मन्दबुद्धि वाला था, सेना पर ही भरोसा करने वाला था, अतः उसने श्रीकृष्ण की नारायणी सेना को ही चुना। दूसरी ओर अर्जुन भक्त तथा भगवान् के रहस्य को जानने वाला था। वह अच्छी तरह से जानता था कि श्रीकृष्ण स्वयं पूर्णावतार हैं, अलौकिक शक्ति वाले हैं। इनके सामने सेना क्या देवसेना भी तुच्छ है, अतः इन्हें ग्रहण करने में ही इहलोक और परलोक दोनों ही सुधर जाएँगे। इसलिए उसने भगवान् श्रीकृष्ण को चुनने में ही स्वयं का कल्याण समझा।

दुर्योधन ने भयंकर भूल की थी। उसका सम्पूर्ण जीवन भूलों से भरा हुआ था। वह जड़वाद का पुजारी था। अनीति के पथ पर चलकर उसने स्वयं का जीवन कलुषित कर लिया था। वह परम पिता परमात्मा की उपेक्षा कर संसारी शक्तियों के भौतिक बल पर जीवन में विजय पाना चाहता था। यह उसकी भूल थी। बाद में अकेले श्रीकृष्ण अपनी समस्त सेना से अधिक शक्तिशाली सिद्ध हुए।

दुर्योधन के समान हम भी आज पग-पग पर भूल करते हैं। ईश्वर की उपेक्षा कर हम अपनी ही तुच्छ शक्ति पर सब-कुछ पाने का अहंकार करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अन्त में हमें अशान्ति और असफलता ही प्राप्त होती है। जब युद्ध आरम्भ हुआ, नियमतः भगवान् श्रीकृष्ण को अस्त्र-शस्त्र तो ग्रहण नहीं करना था, पर अर्जुन उनके बिना युद्धस्थल में जाना नहीं चाहता था। उसने अन्त में भगवान् को सारथी बनाया। उसकी युद्ध में केवल विजय ही नहीं हुई वरन् अर्जुन का जीवन भी प्रभुमय हो गया। युद्ध के पूर्व उसे एक प्रकार से सगे-समबन्धियों के प्रति जो मोह उत्पन्न हो गया था, गीता श्रवण द्वारा वह भी नष्ट हो गया।

यह ध्रुव सत्य है कि जहाँ ईश्वरीय सहायता दृश्य अथवा अदृश्य रूप से मिलती है, वहाँ विजय ही विजय मिलती है। यथा;

श्रीकृष्ण योगेश्वर जहाँ, अर्जुन धनुर्धारी जहाँ। वैभव, विजय, श्री, नीति। सब मत से हमारे हैं वहाँ।।

MEER VERHALEN VAN Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?

ज्योतिष और प्रारब्ध

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

ग्रहों के अंशों का महत्त्व

लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।

time to read

8 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?

मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल

कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)

time to read

7 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्

(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)

time to read

6 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!

मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

time to read

3 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?

शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण

मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।

time to read

5 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

नीचराशिस्थ बुध के फल

जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार

जन्मपत्रिका विश्लेषण

time to read

9 mins

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size