Facebook Pixel मेधा महाठगिनी | Jansatta - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

मेधा महाठगिनी

Jansatta

|

February 28, 2026

यह दुनिया तब ज्यादा शिक्षित सी दिखती है, जब शैक्षणिक संस्थाओं पर राजनीतिक वर्चस्व नहीं होता है।

- मुकेश भारद्वाज

मेधा महाठगिनी

राजनीति ने शैक्षणिक संस्थाओं को हमेशा कमजोर करने की कोशिश की ताकि उसे कठघरे में खड़े करने वाले तैयार ही नहीं हों। इक्कीसवीं सदी में ज्यादातर देश एक बार फिर से महान बनने की तैयारी में हैं, लेकिन वे ये महानता शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक बंधक बना कर हासिल करना चाहते हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड पर हमला बोला। इससे पहले भारत में जेएनयू जैसे संस्थानों पर सवाल उठा कर 'जियो इंस्टीट्यूट' का माहौल बनाया गया। इतने हमले झेलने के बाद भी जेएनयू जैसे संस्थान वैश्विक मंच पर देश के लिए मान-सम्मान हासिल करते रहे। वहीं सरकारी रहमतों की बारिश से लबालब होने के बाद गलगोटिया जैसे निजी संस्थान शोध व अनुसंधान के नाम पर बाजार से 'चीनी कुत्ता' खरीद कर ले आए। पूरी दुनिया में किरकिरी होने के बाद भी इस गलती के जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई हुई, यह देश नहीं जानता। निजी विश्वविद्यालयों में मेधा के इस महाठगिनी रूप पर बेबाक बोल।

एक देश है अमेरिका। उसने खुद को विश्व गुरु नहीं कहा था। लेकिन अपने यहां की सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक संस्थाओं का इस तरह विकास किया कि दुनिया भर की कुदरती मेधा उसकी तरफ आकर्षित हुई। उसने भी पूरी दुनिया के दरवाजे अपने लिए खोले। अंतरिक्ष शोध संस्थान से लेकर विश्वविद्यालयों तक में दुनिया भर के मानसिक मेहनतियों को सम्मान मिला। एक समय में अमेरिका अगर इस धरती की एकध्रुवीय शक्ति बनने का दावा कर सका तो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को विस्तार देने के कारण।

बीसवीं सदी के जाते-जाते दुनिया भर में गरीबी, बेरोजगारी की समस्या खड़ी हुई, जिसका कोई हल इक्कीसवीं सदी के शुरुआती समय में भी नहीं मिला। जब दुनिया भर की राजनीति को इन समस्याओं का हल नहीं मिला तो उन्होंने राजनीति ही बदल लेने की ठानी। राजनीति शुरू हुई आरोप-प्रत्यारोप की। आज की समस्याओं के लिए पुराने समय को जिम्मेदार ठहराया गया। इस राजनीति का अगुआ भी अमेरिका ही बना। इसके तहत सबसे पहले उन संस्थाओं पर प्रहार हुआ जो राजनीति पर सवाल करती हैं, देश और दुनिया के हितों के लिए उसे कठघरे में ठहराती हैं। यानी हमारे शिक्षण संस्थान।

MEER VERHALEN VAN Jansatta

Jansatta

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा भारत-अफ्रीका साझेदारी अशांत विश्व में स्थिरता का संदेश देगी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि ऐसे वक्त में जब दुनिया जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है, भारत-अफ्रीका साझेदारी का विशेष महत्त्व है और यह एक अशांत और अनिश्चित दुनिया में स्थिरता तथा विश्वसनीयता का संदेश देगी।

time to read

2 mins

April 24, 2026

Jansatta

कांगो व नामीबिया सहित चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को परिचय पत्र सौंपे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कांगो और नामीबिया सहित चार देशों के राजनयिकों ने अपने परिचय-पत्र सौंपे।

time to read

1 min

April 24, 2026

Jansatta

क्या एनआइए को स्वतः प्राथमिकी दर्ज करने का अधिकार है : कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की उस शक्ति पर सवाल उठाए हैं, जिसके तहत वह धारा 6(5) के तहत स्वतः मामला दर्ज कर सकती है।

time to read

1 min

April 24, 2026

Jansatta

वीडियो संबंधी याचिका पर हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा अन्य से एक जनहित याचिका पर जवाब मांगा।

time to read

1 mins

April 24, 2026

Jansatta

तेल मंत्रालय ने दिया भरोसा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं होगी

सरकार ने विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25-28 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जाने का दावा करने वाली खबरों को गुरुवार को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

time to read

1 mins

April 24, 2026

Jansatta

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमला मामले पर कहा 'वाट्सएप यूनिवर्सिटी' की जानकारी पर भरोसा नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह सभी प्रतिष्ठित लेखकों और विचारकों के विचारों का सम्मान करता है, लेकिन वह 'वाट्सएप यूनिवर्सिटी' से मिली जानकारी स्वीकार नहीं कर सकता।

time to read

1 min

April 24, 2026

Jansatta

लश्कर और जैश पर नकेल कसे पाकिस्तान

पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसद ब्रेड शेरमैन ने कहा

time to read

1 mins

April 24, 2026

Jansatta

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब-तलब किया

मदरसों की एटीएस से जांच का मामला

time to read

1 mins

April 24, 2026

Jansatta

सेवा और समर्पण ही चिकित्सकों का मूल मंत्र

ऋषिकेश एम्स के छठे दीक्षांत समारोह में बोले उपराष्ट्रपति

time to read

1 mins

April 24, 2026

Jansatta

बंगाल, तमिलनाडु में रिकार्डतोड़ मतदान

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के चुनाव में 92.90 फीसद और तमिलनाडु में 85.14 फीसद रिकार्डतोड़ मतदान दर्ज किया गया, जो आजादी के बाद से विधानसभा चुनावों में इन दोनों राज्यों में अब तक का सबसे उच्चतम मतदान फीसद है।

time to read

1 min

April 24, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size