Poging GOUD - Vrij
नीतीशे बिहार में खिला कमल
Jansatta
|November 15, 2025
राजग को 202 सीटें, महागठबंधन 35 पर सिमटा; भाजपा सबसे बड़ा दल, जद (एकी) दूसरे नंबर पर
-
बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्त्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जबरदस्त जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी महागठबंधन की चुनौती निस्तेज रही। राजग में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। 'नीतीशे कुमार के बिहार' में अब भाजपा सबसे ज्यादा विधायकों वाली पार्टी बन गई है।
बिहार की 243 में से राजग ने 202 सीटों पर कब्जा जमाया जबकि महागठबंधन 35 पर सिमट गया। भाजपा ने 89 सीटें जीतीं जबकि जद (एकी) को 84 सीटें हासिल हुई। राजद 25 और कांग्रेस छह सीटों पर सिमट गई।
बिहार में मतगणना शुरू होने के कुछ कुछ घंटों बाद साफ हो गया कि राजग ने जबरदस्त जीत तो हासिल की है, लेकिन नीतीश कुमार का तीर (जनता दल-एकी का चुनाव चिह्न) भाजपा के कमल (चुनाव चिह्न) से कुछ कदम पीछे रह गया। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजग का सबसे बड़ा चेहरा रहे और उन्होंने 14 जनसभाएं कर सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर, सत्ताधारी राजग को चुनौती दे रहे महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव निस्तेज रहे। नीतीश की दसहजारी गारंटी के आगे तेजस्वी का हर घर सरकारी नौकरी का वादा नहीं चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान में लगातार 90 के दशक में लालू प्रसाद यादव के दौर में जंगलराज की याद दिलाई, जिसने वोट चोरी के महागठबंधन के मुद्दे की हवा निकाल दी। चुनाव मैदान में नवागतों ने विपक्ष के वोट बैंक में सेंध लगाई। प्रशांत किशोर के जन सुराज और तेजप्रताप यादव के जनशक्ति जनता दल कई सीटों पर जितने वोट काटे, उनसे हारजीत की तस्वीर बदल गई बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 243 में से दो सौ से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
Dit verhaal komt uit de November 15, 2025-editie van Jansatta.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta
Jansatta
दिल्ली के पार्कों में एक माह में 10 दिन से अधिक न हो कार्यक्रमों के आयोजन
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, निर्धारित पार्कों का उपयोग महीने में 10 दिनों से अधिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए न किया जाए।
1 min
April 27, 2026
Jansatta
नाइट राइडर्स ने 'सुपर ओवर' में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
रिकु ने खेली अर्धशतकीय पारी, अंक-तालिका में केकेआर आठवें स्थान पर
1 min
April 27, 2026
Jansatta Delhi
जुहैर खान और आद्या कात्याल की जोड़ी ने कांस्य जीता
हेमंत बर्मन ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में रजत पदक जबकि जुहैर खान और आद्या कात्याल की जोड़ी ने ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने आइएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में कुल 16 पदक (पांच स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य) जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
1 mins
April 27, 2026
Jansatta
तृणमूल का घमंड टूटा, भाजपा की जीत तय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बनगांव में पहले चरण के चुनावों में 93 फीसद से अधिक रिकार्ड मतदान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पहले चरण में तृणमूल कांग्रेस का अहंकार चकनाचूर हो गया, दूसरा चरण राज्य में भाजपा की जीत को पुख्ता करेगा।
1 mins
April 27, 2026
Jansatta
ट्रंप के रात्रिभोज कार्यक्रम में बंदूकधारी ने गोलियां बरसाईं
अमेरिकी राष्ट्रपति, उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर ले गए सुरक्षाकर्मी, पकड़ा गया हमलावर
5 mins
April 27, 2026
Jansatta
जादूगर के पास अब कोई जादू नहीं बचा, युवा भारत हकीकत समझ चुका : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि जादूगर के पास अब कोई नया जादू नहीं बचा और युवा भारत अब उसकी सच्चाई को जान चुका है।
1 min
April 27, 2026
Jansatta
भारत के कई रंगों को कैद करने वाले फोटोग्राफर थे रघु
23 साल की उम्र में कैमरा थाम लिया और 1966 में 'द स्टेट्समैन' अखबार के मुख्य छायाकार बन गए
2 mins
April 27, 2026
Jansatta
दीप्ति चमकीं, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराया
भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा (नाबाद 36 रन, पांच विकेट) के आल राउंड प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज की।
1 min
April 27, 2026
Jansatta
नशे में हवलदार ने चलाईं गोलियां, एक की मौत
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के जाफरपुर कलां इलाके में शनिवार देर रात हुई एक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
2 mins
April 27, 2026
Jansatta
बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला
दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश में एक हिंदू मंदिर के रख रखाव का कार्य करने वाले व्यक्ति का शव घर से लापता होने के तीन दिन बाद पेड़ से लटका हुआ मिला।
1 mins
April 27, 2026
Listen
Translate
Change font size

