Poging GOUD - Vrij
बोइंग 787 श्रृंखला के विमानों की विस्तारित निगरानी होगी
Jansatta
|June 15, 2025
अहमदाबाद हादसे को लेकर नागर विमानन मंत्री ने कहा
-
अहमदाबाद में लंदन जा रही एअर इंडिया की विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 270 हो गई।
इसी बीच, नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टाटा के स्वामित्व वाली विमान कंपनी के बोइंग 787 श्रृंखला के विमानों की 'विस्तारित निगरानी' के आदेश दिए हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने हादसे के कारणों की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बहु-विषयक समिति गठित की है।
जांचकर्ता बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (एआइ171) के गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए बीजे मेडिकल कालेज छात्रावास और कैंटीन परिसर के मलबे की जांच कर रहे हैं। वहीं, एअर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उसने अपने नौ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की एक बार की सुरक्षा जांच की है और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निर्देशानुसार शेष 24 ऐसे विमानों की जांच पूरी करने की दिशा में अग्रसर है। एअर इंडिया के बेड़े में अब 26 बोइंग 787-8 और सात बोइंग 787-9 विमान हैं। एक बार की सुरक्षा जांच से तात्पर्य किसी विशेष कार्यक्रम या गतिविधि से पहले किसी चीज के सुरक्षित होने और संबंधित अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए किए गए विशिष्ट निरीक्षण या मूल्यांकन से है।
एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान 'एआइ 171' में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य थे जिनमें से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई है। वहीं, विमान मेडिकल कालेज परिसर पर गिरा जिससे जमीन पर मौजूद पांच एमबीबीएस छात्रों सहित 29 अन्य लोगों की भी जान चली गई। विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और मेघाणी नगर क्षेत्र में स्थित सरकारी बीजे मेडिकल कालेज के परिसर में गिर गया था तथा उसमें आग लग गई थी।
Dit verhaal komt uit de June 15, 2025-editie van Jansatta.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta
Jansatta
दिल्ली को हराकर विदर्भ सेमीफाइनल में पहुंचा
यश राठौड़ और अथर्व तायडे ने खेली अर्धशतकीय पारी, कर्नाटक से होगा मुकाबला
1 mins
January 14, 2026
Jansatta
'डिजिटल अरेस्ट' मामले में केंद्र सख्त
गृह मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय समिति बनाई
1 mins
January 14, 2026
Jansatta
दूषित पेयजल से गहराता संकट
देश में जल आपूर्ति अवसंरचना की जर्जर स्थिति और गुणवत्ता परीक्षण की कमजोर व्यवस्था ने शहरी और ग्रामीण जीवन के स्वास्थ्य को जोखिम में डाल दिया है। इंदौर की त्रासदी एक चेतावनी है कि व्यवस्था में अब सुधार की नितांत आवश्यकता है।
5 mins
January 14, 2026
Jansatta
असम और पश्चिम बंगाल के लिए चलेंगी नौ अमृत भारत ट्रेन
भारतीय रेल असम और पश्चिम बंगाल से देश के विभिन्न भागों को जोड़ने के लिए नौ अमृत भारत रेलगाड़ियों का संचालन जल्द शुरू करेगी।
1 min
January 14, 2026
Jansatta
बिगड़ते पर्यावरण के बीच प्रवासी पक्षियों ने राह बदली, देरी से पहुंच रहे
बिगड़ते पर्यावरण के चलते प्रवासी पक्षियों ने अपनी राह बदल दी है। उन्होंने केवल राह ही नहीं बदली बल्कि अपने आगमन के समय और तिथि में भी परिवर्तन किया है। इस बार विदेश से प्रवासी पक्षी जलवायु परिवर्तन के कारण एक पखवाड़े की देरी से उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में पहुंचे।
2 mins
January 14, 2026
Jansatta
ईरान में अशांति से भारतीय बासमती चावल का निर्यात हुआ प्रभावित
उद्योग संगठन ने कहा
3 mins
January 14, 2026
Jansatta
ट्रंप की धमकी, ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25% शुल्क
भारत, चीन और यूएई पर पड़ सकता है असर
2 mins
January 14, 2026
Jansatta
आशा किरण आश्रय गृह का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 2.66 करोड़
दिल्ली सरकार ने रोहिणी, सेक्टर-1 स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग और विक्षिप्त लोगों के लिए बनाए गए आशा किरण आश्रय गृह के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और इसके कायाकल्प के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है।
1 mins
January 14, 2026
Jansatta
जलभराव से मिलेगी निजात, 64 करोड़ से बनेगा नांगलोई-नजफगढ़ रोड
राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने
1 min
January 14, 2026
Jansatta
पतंगबाजी के लिए छतों को किराए पर लेने की परंपरा
पुराने अहमदाबाद शहर में जीवंत हो उठता है उत्तरायण पर्व| छत ऐसे मंच बन जाती हैं जहां यादें रची जाती हैं
2 mins
January 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
