Poging GOUD - Vrij
उत्सव की तरह जीवन
Jansatta
|June 05, 2025
कई लोग अपनी जिंदगी को किसी बोझ की तरह ढोते नजर आते हैं। न मन में कोई उत्साह, न कोई उमंग। ऐसे लोग दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ गपशप और हंसी मजाक भी नहीं करते।
जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह, कोई जश्न नहीं। पदोन्नति हो या पगार में इजाफा, चेहरे पर मुस्कुराहट तक नहीं। ऐसे लोग हमेशा हैरान परेशान नजर आते हैं। वहीं कुछ लोग बीमार पड़े-पड़े भी हंसते-मुस्कुराते रहते हैं। मुसीबत में भी पूरी ऊर्जा से सक्रिय रहते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ इनकी गपशप चलती रहती है। ऐसे जिंदादिल लोग आए दिन जरा-जरा-सी खुशी पर लड्डू-पेड़े बांटते, केक काटते या लोगों को पार्टी देते नजर आते हैं। असल में जीवन को ऐसे ही लोग जीते हैं। ये जीवन को एक उत्सव की तरह जीते हैं।
हमारा जीवन विविधताओं से भरा है। इसमें उतार-चढ़ाव, हर्ष विषाद, सफलता-असफलता, मैत्री-दुश्मनी लगी ही रहेगी। इन सारी चीजों के साथ ही हमें जीवन को जीना है। हमें सपनों को साकार करने के वास्ते लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीना होता है। इस प्रक्रिया को हम जितनी सुगमता, सहजता और सरलता से पूरा करने की तैयारी रखेंगे, उतनी ही सुकूनदेह जिंदगी जी पाएंगे। जो लोग हमेशा चिंता में डूबे रहते हैं, वे ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे चिंताजीवी लोग न खुद को कुछ दे पाते हैं, न अपने परिवार, समाज या देश को। हर समय अवसाद, उदासी और चिढ़ में जीने वाले कभी आगे नहीं बढ़ पाते। इसलिए जीवन को एक खेल या उत्सव की तरह जीना चाहिए। इसमें हार-जीत का महत्त्व नहीं, कोशिश का महत्त्व है। मस्तिष्क को व्यर्थ की चिंताओं से मुक्त रखने के लिए एकाग्रता जरूरी है। इसके लिए सुबह-शाम प्राणायाम, ध्यान और योग जरूरी है।
Dit verhaal komt uit de June 05, 2025-editie van Jansatta.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta
Jansatta
दिसंबर महीने में निर्यात 1.87 फीसद बढ़ा, व्यापार घाटे में मामूली बढ़ोतरी
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच देश का निर्यात दिसंबर 2025 में 1.87 फीसद बढ़कर 38.5 अरब डॉलर हो गया लेकिन आयात में तेज वृद्धि के कारण व्यापार घाटा मामूली रूप से बढ़कर 25 अरब डालर हो गया।
1 mins
January 16, 2026
Jansatta
मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए ही नागरिकता पर गौर कर सकते हैं
झारखंड की रांची पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जोनल कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया।
1 min
January 16, 2026
Jansatta
नासा ने अंतरिक्ष से पहली चिकित्सा आपात वापसी कराई
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) से एक बीमार अंतरिक्ष यात्री गुरुवार को तीन अन्य साथियों के साथ पृथ्वी पर लौट आया।
2 mins
January 16, 2026
Jansatta
शिक्षा के साथ अब कौशल का दौर
पहले यह धारणा थी कि अगर सफल होना है, तो शिक्षा में उच्च डिग्री हासिल करना जरूरी है।
5 mins
January 16, 2026
Jansatta
लॉरेंस गिरोह के दो गुर्गे मुठभेड़ के बाद पकड़े गए
उत्तरी जिला पुलिस ने पिछले दिनों पश्चिम विहार में जिम के बाहर गोली चलाने वाले और विनोद नगर में व्यापारी पर हमला करने वाले लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
1 min
January 16, 2026
Jansatta
अलग-अलग किरदार निभाना चुनौतियों से भरा
बालीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा
2 mins
January 16, 2026
Jansatta
डीडीए की कर्मयोगी आवास योजना, 24 घंटे में 60 फीसद फ्लैट बिके
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नरेला उपशहर के लिए हाल ही में 'डीडीए कर्मयोगी आवास योजना' के तहत फ्लैट पेश किए थे।
1 min
January 16, 2026
Jansatta
निगम के बजट को दिया अंतिम रूप, नए कर का प्रावधान नहीं
दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने गुरुवार को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को अंतिम रूप दे दिया।
2 mins
January 16, 2026
Jansatta
आतिशी को नोटिस, विधानसभा में 19 जनवरी तक मांगा जवाब
दिल्ली विधानसभा ने गुरुवार को विपक्ष की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को हाल ही में समाप्त हुए शीतकालीन सत्र में सिख गुरुओं के खिलाफ कथित तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में अपना लिखित बयान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
1 min
January 16, 2026
Jansatta
अलग-अलग इलाकों में दो की हत्या
राजधानी के अलग-अलग इलाकों में दो लोगों की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।
1 min
January 16, 2026
Listen
Translate
Change font size
