Facebook Pixel शब्दातीत | Jansatta - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

शब्दातीत

Jansatta

|

May 11, 2025

वहु सन् दो हजार था।

- शुभदा मिश्र

जीवनयापन हेतु मैं कोचिंग कक्षाएं चलाती थी। इनमें पढ़ाई के अतिरिक्त अनेक कार्यक्रम होते। वसंत पंचमी के दिन सभी विद्यार्थी देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करते। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस मनाते। साथ ही महापुरुषों की जयंतियां भी मनाते। इन कार्यक्रमों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण होते। छात्र इनमें बहुत उत्साह से भाग लेते। जज के रूप में मैं शहर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करती जो प्रायः अवकाशप्राप्त अधिकारी होते। इन अतिथियों में एक थे विश्वकर्मा सर। अवकाशप्राप्त प्राचार्य नेहरू युग से लेकर सन् दो हजार तक का समय उन्होंने देखा था। विश्वकर्मा सर सुंदर, सरल और बेहद स्नेहिल व्यक्तित्व के थे, सो कार्यक्रम के बाद अक्सर मैं उनसे अपनी बेचैनियां कहतीं। जितना बन सके, वे मेरी जिज्ञासाएं शांत करते। मैं उनके लिए कुछ न कुछ व्यंजन बना कर रखती। थोड़ा सा खा के बाद वे कहते... इसे पैक कर दो, अपनी पत्नी के लिए ले जाऊंगा। मैं कहती, सर आप पूरा खाइए न, मैं मैडम के लिए पैक कर रही हूं। सो, वे प्रेम से मेरे बनाए व्यंजन खाते जाते और मेरी जिज्ञासाएं शांत करने की कोशिश करते। कहते भी, मैं जो बता रहा हूं वह एक सामान्य पढ़े-लिखे नागरिक की दृष्टि है। मैं कहती, 'सर, मैं खुद ही एक सामान्य नागरिक हूं और मेरे जैसे सामान्य नागरिक अब तक क्या देखते, सुनते, समझते रहे हैं, वही जानना चाहती हूं। सर, मुझे सबसे ज्यादा बेचैनी भ्रष्टाचार को लेकर है। सन् साठ पहुंचते आप जिला शिक्षा निरीक्षक बन चुके थे, तब रिश्वतखोरी की क्या हालत थी।' वे बताते ... नौकरी, प्रोन्नति आदि के लिए सिफारिशें चलती थीं। अक्सर लोग भेंट लेकर आते थे। कभी थैले भर आम लेकर, कहते हमारे पेड़ में फले थे सर, तो कभी छोटी सी हंडिया में घी लेकर... हमारी गाय का घी है सर। कभी काम होने के बाद, कभी पहले ही। गरीबी थी, नकद का चलन नहीं था। रिश्वत लेने की शुरुआत हुई अभावों के कारण। फिर लोभ होने लगा। हर आम और खास शिकार। तब तक देशसेवा वाली राजनीति गायब। सत्तालोलुप राजनीति प्रकट| उसके लोमहर्षक खेल। लचर प्रशासन। चरमराती व्यवस्था। और भी ढेरों व्याधियां। सत्तर का दशक पहुंचते-पहुंचते नौकरियां बिकने लगीं। नीलामी सी होने लगी। महामारी की तरह हर क्षेत्र में घुस गया भ्रष्टाचार। बेसंभाल। पत्रकारों ने जब इ

MEER VERHALEN VAN Jansatta

Jansatta Delhi

आइजीपीएल ने 10 करोड़ डालर की फ्रेंचाइजी प्रतिबद्धता की घोषणा की

इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आइजीपीएल) ने सोमवार को देश भर के 10 फ्रेंचाइजी साझेदारों से 10 करोड़ डालर की प्रतिबद्धता की घोषणा की जिसमें प्रत्येक निवेशक ने 10 साल की अवधि में लगभग एक करोड़ डालर देने का वादा किया।

time to read

1 min

February 24, 2026

Jansatta

'मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष की सीट पर पूर्व सांसदों को बैठाया जाएगा'

इजराइली संसद नेसेट में विपक्षी सदस्यों द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का बहिष्कार करने की धमकियों से बेपरवाह स्पीकर अमीर ओहाना ने कहा है कि वह उनकी जगह रिक्त सीट को पूर्व सांसदों से भरेंगे।

time to read

1 min

February 24, 2026

Jansatta

देश में कम नहीं हो रहे जवानों में आत्महत्या के मामले

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) और असम राइफल्स (एआर) जैसे कुशल जवानों में भी आत्म हत्या जैसे अन्य मामले कम नहीं हो रहे है।

time to read

1 min

February 24, 2026

Jansatta

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया भारत के पहले गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्र भारत के पहले और इकलौते भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।

time to read

1 min

February 24, 2026

Jansatta

राजस्थान सरकार का होम स्टे नीति में बदलाव, पर्यटन का होगा विस्तार

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने राजस्थान होम स्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना 2026 में बदलाव किए हैं।

time to read

1 min

February 24, 2026

Jansatta

दिल्ली-एनसीआर से बाहर भेजने पर केंद्र से मांगा जवाब

कोयला-आधारित उद्योगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख

time to read

1 mins

February 24, 2026

Jansatta

वर्ष 2018 से पहले के मामले फिर से नहीं खोल सकते

भूमि अधिग्रहण पर मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

time to read

1 mins

February 24, 2026

Jansatta

अहं के साथ अति आत्मविश्वास से न खेले भारत: गावस्कर

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप के मैच से सबक लेकर अपने अहं का त्याग करना चाहिए और अति आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरकर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए।

time to read

1 min

February 24, 2026

Jansatta Delhi

शादी में रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या के आरोप में मुख्य आरक्षी गिरफ्तार

वजीराबाद थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के एक मुख्य आरक्षी प्रवेश ने शादी समारोह में अपने एक रिश्तेदार आशीष निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश की गोली मारकर हत्या कर दी।

time to read

1 min

February 24, 2026

Jansatta Delhi

'जैश के इजराइल समूह को डेढ़ साल में किया गया खत्म'

जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने सोमवार को कहा कि सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के सात सदस्यों वाले आतंकी तंत्र 'इजराइल समूह' को समाप्त कर दिया है और इस तरह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में डेढ़ साल पहले शुरू हुआ अभियान खत्म हो गया।

time to read

1 min

February 24, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size