Poging GOUD - Vrij

इतिहास से छेड़छाड़, भविष्य का तिरस्कार

Jansatta Lucknow

|

December 14, 2025

इतिहास एक सार्वजनिक संपत्ति की तरह है।

कोई भी इसमें प्रवेश कर सकता है और इतिहास लिख सकता है या उसका पुनर्लेखन कर सकता है- जब तक कि बाद का कोई शोध और अध्ययन उन तथ्यों को गलत साबित न कर दे।यूरोपीय सिद्धांतकारों और कुछ नकलची भारतीय इतिहासकारों ने आर्यों को एक श्रेष्ठ वर्ग के रूप में चित्रित किया, जिन्होंने भारत और अन्य देशों पर आक्रमण करके उन्हें 'सभ्य' बनाया। यह एक मिथक था। भारत के कई हिस्सों में आर्यों के आने से बहुत पहले प्राचीन उन्नत सभ्यताएं मौजूद थींः उदाहरण के लिए, तमिलनाडु के कीझाड़ी और अन्य स्थानों में पुरातात्विक खोजों से 3500 ईसा पूर्व की एक समृद्ध सभ्यता का पता चलता है।

क्रिस्टोफर कोलंबस द्वारा अमेरिका की 'खोज' इतिहास का एक प्रारंभिक पाठ था, जो हम सबने स्कूल में पढ़ा था। यह कई मायनों में गलत था; कोलंबस के इस महाद्वीप पर पहुंचने से कई शताब्दी पहले से ही वहां लोगों की आबादी मौजूद थी, जिसे अब अमेरिका कहा जाता है। शोध ने साबित किया है कि उत्तरी वाइकिंग्स, कोलंबस से लगभग 500 साल पहले उत्तरी अमेरिका पहुंच चुके थे।

तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने वाले

राजनेता इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने में माहिर होते हैं। भाजपा (और सरकार) ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को विकृत करने का आरोप लगाया और शीतकालीन सत्र में संसद के दोनों सदनों में एक दिन की बहस पर जोर दिया। पार्टी के वक्ताओं ने अपने-अपने तरीके से 'इतिहास' का वर्णन किया; यह विरूपित इतिहास था- एक तरह का दुष्प्रचार। इसमें सबसे आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। उनके शब्दों मेंः

'वंदे मातरम् की रचना उस समय हुई थी, जब 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद ब्रिटिश साम्राज्य अस्थिर था तथा उसने भारत पर तरह-तरह के दबाव डाले और अन्याय किए। तब बंकिम-दा ने चुनौती दी, और ताकत के साथ जवाब दिया, उसी ललकार से वंदे मातरम् का जन्म हुआ...

MEER VERHALEN VAN Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

करोड़ों की कीमत, लेकिन प्रदर्शन पर सवाल

या साल शुरू होते ही भारतीय क्रिकेट में आइपीएल की चर्चा और तेज हो गई।

time to read

3 mins

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

'वेनेजुएला को रूस, ईरान और क्यूबा से तोड़ना होगा रिश्ता'

अमेरिका ने वेनेजुएला से कहा है कि वह रूस, ईरान और क्यूबा जैसे देशों से अपने रिश्ते कम कर ले और आर्थिक संबंधों को पूरी तरह से तोड़ दे।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

लोकतंत्र व चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग इस महीने के अंत में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर भारतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आइआइसीडीईएम) की मेजबानी करेगा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

क्या पद से हटाने के प्रस्तावित कानून के दायरे में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे

संसद की एक समिति के सदस्यों ने बुधवार को यह सवाल किया कि क्या नेता प्रतिपक्ष का पद भी उस प्रस्तावित कानून के दायरे में आता है, जिसके तहत गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी के एक महीने के भीतर जमानत नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को उनके पद से हटाने का प्रावधान है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

तालिका में हरियाणा 60 पदकों के साथ शीर्ष पर

महाराष्ट्र ने 24 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य के साथ दूसरा स्थान हासिल किया

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

राशि बढ़ी, पर खिलाड़ियों को वृद्धि नहीं आ रही रास

इस साल के आस्ट्रेलियन ओपन में अब तक का सबसे ज्यादा 55 मिलियन पाउंड का पुरस्कार दिया जाएगा - लेकिन खिलाड़ियों का कहना है कि वे इस बात से निराश हैं कि यह ग्रैंड स्लैम के कुल राजस्व का एक छोटा हिस्सा है।

time to read

1 mins

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया पर संदेह जताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया पर संदेह जताया।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

निकहत जरीन, पवन बर्तवाल और सुमित क्वार्टर फाइनल में

दो बार की विश्व विजेता निकहत जरीन ने महिला 48-51 किलो वर्ग में अपनी आक्रामक शैली से लद्दाख की कुलसूमा बानो पर पहले दौर में दबदबा बनाया, जिससे रेफरी को यह मुकाबला रोकना पड़ा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

सड़कों पर कुत्ते और आवारा जानवर नहीं होने चाहिए

उच्चतम न्यायालय ने नगरीय निकायों द्वारा नियमों और निर्देशों का अनुपालन न करने की ओर ध्यान दिलाते हुए बुधवार को कहा कि देश में न केवल कुत्तों के काटने से बल्कि सड़कों पर आवारा जानवरों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से भी लोगों की मौत हो रही है।

time to read

3 mins

January 08, 2026

Jansatta Lucknow

'वर्ष 2026 के अंत तक सूचकांक के 93,918 अंक पर पहुंचने का अनुमान'

नई दिल्ली, 7 जनवरी (भाषा)।

time to read

1 min

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size