Poging GOUD - Vrij

उलझनों का घेरा

Jansatta Lucknow

|

December 10, 2025

वर्तमान समय का मनुष्य जितना बाहरी उपलब्धियों में आगे बढ़ा है, उतना ही भीतर की उलझनों से जूझ भी रहा है।

- अमन सिंह गौर

तकनीक, प्रतिस्पर्धा और निरंतर बदलते परिवेश ने एक ऐसी मानसिक स्थिति बना दी है, जिसमें व्यक्ति अपने ही विचारों के शोर में डूबता चला जाता है। सच यह है कि मन की उलझनें अचानक नहीं जन्म लेतीं। वे धीरे-धीरे जमा होते तनाव, अनकहे दबाव और असमंजस से उत्पन्न होती हैं। ऐसे में मन को सुलझाने का हुनर केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि समय की एक अनिवार्य मांग बन चुका है। यह माना जाता है कि मन का अव्यवस्थित होना किसी बाहरी परिस्थिति का परिणाम है, लेकिन वास्तविकता इससे कहीं अधिक जटिल है। उलझन का मूल कारण कई बार हमारे भीतर छिपा वह अंतर्विरोध होता है, जिसे हम पहचानने का प्रयास नहीं करते। आधुनिक दौर के मनुष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह स्वयं के भीतर उठने वाली हलचल को समझ सके। यह एक विडंबना है कि जानकारी की भीड़ में व्यक्ति अपने ही मानसिक तंतुओं को पहचानने में पिछड़ गया है। मन की उलझनें वहीं अधिक गहराती हैं, जहां आत्मावलोकन की गुंजाइश कम होती जाती है।

दुनिया मेरे आगे

ई बार यह तर्क दिया जाता है कि मन को सुलझाने के लिए व्यक्ति को बाहरी बदलाव की आवश्यकता होती है। वास्तविकता यह है कि भीतर की स्पष्टता के बिना बाहरी व्यवस्थाएं अधिक समय तक प्रभावी नहीं रहतीं। मन की सुलझन बाहर नहीं, भीतर पैदा होती है अभिव्यक्ति से, आत्मबोध से और विचारों के सुविचारित संयोजन से।

MEER VERHALEN VAN Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

सबरिमाला मामला : एसआइटी ने मुख्य पुजारी को गिरफ्तार किया

स्वर्ण चोरी के संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

नमामि गंगे मिशन पांच प्रमुख अवसंरचना परियोजनाएं शुरू

नमामि गंगे मिशन के दूसरे चरण के तहत शुरू हुए पांच सीवरेज अवसंरचना परियोजना से गंगा और यमुना में प्रदूषण का स्तर कम होगा।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में सिंधु, सात्विक और चिराग हारे

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली जबकि पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल हार गए।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

राहुल ने कहा, डबल इंजन की सरकार अरबपतियों तक सीमित

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में भ्रष्ट डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की सिफारिश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से जांच कराए जाने की सिफारिश की है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

बांग्लादेश में सांप्रदायिक घटनाओं से सख्ती से निपटना होगा : भारत

भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश से कहा कि वह अपने यहां हो रहीं सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाए।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक राजाराम मोहनराव चेन्नू को बंगलुरु से 9.5 लाख रुपए की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और दो अप्रैल को समाप्त होगा।

time to read

1 min

January 10, 2026

Jansatta Lucknow

हम 'सिर्फ' देखेंगे

फै ज अहमद फैज ने नज्म लिखी 'हम देखेंगे ... ।

time to read

5 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size