Poging GOUD - Vrij
कृषि क्षेत्र से उदासीन होते युवा
Jansatta Lucknow
|August 01, 2025
भारत की 50 फीसद से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है, लेकिन यह निराशाजनक है कि देश के युवा खेती से मुंह मोड़ते जा रहे हैं। खेतों में जहां एक समय युवा जोश और श्रम की गूंज सुनाई देती थी, वहां आज खामोशी और बुजुर्गों की मेहनत बची रह गई है।
-
अमरपाल सिंह वर्मा
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन का मानना है कि खेतीबाड़ी में युवाओं की भागीदारी से वैश्विक भविष्य बदल सकता है। संगठन ने ‘कृषि-खाद्य प्रणालियों में युवाओं की स्थिति' शीर्षक से एक रपट जारी की है। इसमें कहा गया है कि खेती-बाड़ी में युवाओं की भागीदारी से न केवल खाद्य सुरक्षा और पोषण में सुधार लाया जा सकता है, बल्कि उनकी बढ़ती हिस्सेदारी, जलवायु परिवर्तन और घटती संसाधन उपलब्धता जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी बन सकती है। एक ओर संयुक्त राष्ट्र खेती में युवाओं की भागीदारी को लेकर इतना उत्साहित है, दूसरी ओर भारत में खेती से युवाओं का मोह भंग हो रहा है। वे खेती से दूर भाग रहे हैं, क्योंकि इसमें कम लाभ, कड़ी मेहनत और अनिश्चित आय जैसे कई कारण उन्हें हतोत्साहित कर रहे हैं। युवाओं को खेती करना मुश्किल लग रहा है। वे शहरी क्षेत्रों में बेहतर अवसरों की तलाश में हैं। उन्हें उच्च भुगतान वाली नौकरियां आकर्षित कर रही हैं।
भारत की पचास फीसद से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। सकल घरेलू उत्पाद में खेती का सोलह फीसद योगदान है, लेकिन यह निराशाजनक है कि देश के युवा खेती से मुंह मोड़ते जा रहे हैं। खेतों में जहां एक समय युवा जोश और श्रम की गूंज सुनाई देती थी, वहां आज खामोशी और बुजुर्गों की मेहनत बची रह गई है। खेती में आ रही इस गिरावट का असर केवल खेतों तक सीमित नहीं है, यह हमारी खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना के लिए भी गंभीर चेतावनी है। बड़ा सवाल यह है कि युवा खेती क्यों नहीं कर रहे हैं बल्कि यह भी है कि क्या हमने उन्हें खेतों से दूर जाने के लिए विवश कर दिया है?
Dit verhaal komt uit de August 01, 2025-editie van Jansatta Lucknow.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत शुरुआत करने उतरेगा भारत
आज से शुरू हो रही पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला
1 mins
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
नीदरलैंड के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पुलिस से भिड़े प्रशंसक
मोरक्को ने सोमवार रात नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फुटबाल विश्व कप से बाहर कर दिया जिसके बाद द हेग में फुटबाल प्रशंसकों की पुलिस से झड़प हुई जबकि कासाब्लांका में जश्न मनाया गया।
1 min
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
रेलवे ने 1131 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी
बिहार राज्य सहित दो मंडल को फायदा होगा, लाइन की क्षमता बढ़ेगी
1 mins
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
नए कानून लागू करने में हरियाणा नंबर एक पर, दिल्ली पीछे
देश के हाइटेक शहरों में शुमार दिल्ली नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम) को लागू करने की प्रक्रिया में पीछे है।
1 mins
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया और आरोप लगाया है कि सिंह ने आपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों के शहीद होने के संबंध में सदन को गुमराह किया।
1 min
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
अदालत के निर्देश पर यथास्थिति बरकरार रहेगी
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस आदेश के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया, जिसमें 'एथेनाल आपूर्ति वर्ष' (ईएसवाई) 2025-26 के लिए एथेनाल आबंटन बढ़ाने का आदेश दिया गया था।
1 min
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
'लेटरहेड पर नाम महत्त्वपूर्ण नहीं'
हिंद-प्रशांत कमान का नाम बदलने को लेकर उठे विवाद को गोर ने किया खारिज।
1 min
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
इंडिया सेमीकंडक्टर के लिए 1.25 लाख करोड़ मंजूर
भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में वित्त मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम
1 min
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
नाकआउट में सेनेगल के सामने बेल्जियम की चुनौती
पेप गुये पर टिकी हैं निगाहें
1 mins
July 01, 2026
Jansatta Lucknow
आइसीएमआर का बजट बढ़ा, पर तकनीक बिक्री से कमाई में फिसड्डी
चिकित्सा के क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को विकसित करने के मामले में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) पिछड़ता हुआ दिख रहा है।
1 mins
July 01, 2026
Listen
Translate
Change font size
