Poging GOUD - Vrij
नफरती माहौल है कानून बनना चाहिए
Jansatta
|January 04, 2026
उत्तराखंड में एंजेल चकमा की हत्या ने देश में नस्लीय भेदभाव और कानूनी खालीपन को फिर उजागर कर दिया है।
-
अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीदो तानिया की हत्या के बाद 2014 में गठित बेजबरुआ समिति को एक दशक से अधिक समय बीत चुका है। उत्तर-पूर्व भारत के विद्यार्थियों और संगठनों का कहना है कि इसकी प्रमुख सिफारिशें या तो अब तक लागू नहीं की गई हैं, या फिर केवल राष्ट्रीय राजधानी तक सीमित रह गई हैं। इस बीच, देश के विभिन्न हिस्सों में नस्लीय हिंसा और रोजमर्रा का भेदभाव लगातार जारी है।
यह मुद्दा एक बार फिर तब सुर्खियों में आया, जब त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की उत्तराखंड के देहरादून में हत्या कर दी गई। आरोप है कि नौ दिसंबर को नस्लीय गालियों का विरोध करने पर ऐंजल पर चाकू से हमला किया गया, और 26 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया। उनकी मौत पर उत्तर-पूर्व के छात्र संगठनों और राजनीतिक नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात करके इस मुद्दे को उठाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देर की। नतीजतन प्रमुख आरोपी के नेपाल भागने की बात सामने आई है। प्रतिपक्षी नेताओं ने इस घटना को भयानक घृणा अपराध बताया और सार्वजनिक विमर्श में फैले नफरत के माहौल की आलोचना की। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, जिसने साल 2014 में अरुणाचली छात्र की हत्या के बाद आई बेजबरुआ समिति के सिफारिशों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया था।
वास्तव में 26 दिसंबर को देहरादून के एक अस्पताल में त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र चकमा की मृत्यु, मुख्य भूमि भारत में रहने वाले पूर्वोत्तर के नागरिकों द्वारा दशकों से चले आ रहे सम्मान और सुरक्षा के संघर्ष में एक नया मोड़ बन गई है। उत्तराखंड की राजधानी के सेलाक्वी क्षेत्र में घटी यह घटना इस बात की भयावह याद दिलाती है कि भारतीय राज्य की भौगोलिक सीमाएं हमेशा मुख्य भूमि के नागरिकों की भावनात्मक और सामाजिक सीमाओं से मेल नहीं खातीं। इस मामले ने एक तीखी राष्ट्रीय बहस को फिर से हवा दे दी है, जिसकी तुलना साल 2014 में हुई नीदो की हत्या से की जा रही है।
Dit verhaal komt uit de January 04, 2026-editie van Jansatta.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Jansatta
Jansatta
नोएडा : चार जगहों पर 'पजल' बनाने की योजना
चार से छह तल की पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी सौ से डेढ़ सौ गाड़ियां
1 mins
January 08, 2026
Jansatta
संपत्ति कारोबार केंद्र के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश
एक साल में 53 फीसद की बढ़ोतरी, निवेश में 23,802 करोड़ रुपए की वृद्धि
2 mins
January 08, 2026
Jansatta
दिनभर रही ठिठुरन, पालम रहा सबसे ठंडा इलाका
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार ठंडा दिन रहा।
1 min
January 08, 2026
Jansatta
नगर निगम को पट्टे के अलावा अन्य भूमि पर नहीं मिला स्वामित्व का दावा
दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को कहा कि उसने फैज-एइलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण यह पता चलने के बाद हटाया कि वहां भूमि का एक छोटा सा हिस्सा ही 1940 के पट्टे के तहत था, जिसके अलावा अन्य जमीन में किसी का स्वामित्व नहीं पाया गया।
1 min
January 08, 2026
Jansatta
कोई नया कर नहीं, प्रदूषण कम करने पर जोर
नई दिल्ली पालिका परिषद का बजट पेश
1 mins
January 08, 2026
Jansatta
जांच में सीवर मिश्रित पानी के नहीं मिले साक्ष्य
ग्रेनोः शिकायत पर प्राधिकरण ने की कार्रवाई
1 mins
January 08, 2026
Jansatta
जड़ों से जुड़कर आसान होगी राह
विकसित भारत की लक्ष्य-साधना निश्चित रूप से देश के हर नागरिक को प्रोत्साहित करेगी। इसमें समाज तथा शिक्षा संस्थानों का योगदान सर्वोपरि होगा। मगर वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में हमारी शिक्षा व्यवस्था का पुनः विश्लेषण करना जरूरी है।
5 mins
January 08, 2026
Jansatta
एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता जानसन ने संन्यास की घोषणा की
जकार्ता में 1500 मीटर दौड़ में जीता था सोना| श्रीराम सिंह का 42 साल पुराना रेकार्ड तोड़ा था
1 mins
January 08, 2026
Jansatta
बारह राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से 6.5 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए
विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण
1 mins
January 08, 2026
Jansatta
करोड़ों की कीमत, लेकिन प्रदर्शन पर सवाल
नया साल शुरू होते ही भारतीय क्रिकेट में आइपीएल की चर्चा और तेज हो गई।
3 mins
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
