Poging GOUD - Vrij
स्वदेशी एवं स्वावलम्बन ही नये भारत का आधार
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|October 04, 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना महोत्सव यानी प्रत्येक वर्ष विजयदशमी के अवसर पर संघ प्रमुख का उद्बोधन एक नए संदेश और नये दृष्टिकोण के साथ सामने आता है, इस उद्बोधन का पूरा राष्ट्र इंतजार करता है।
इस बार संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई ऐसी बातें कहीं, जो सरकार के साथ समाज के लोगों का ध्यान खींचने वाली हैं। इस पर आश्चर्य नहीं कि उन्होंने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारत पर थोपे गए टैरिफ की चर्चा की। 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ ने भारत के समक्ष जो कठिन चुनौती खड़ी कर दी है, उसका प्रभावी ढंग से सामना स्वदेशी और स्वावलंबन की राह पर चलकर ही किया जा सकता है। भागवत ने संबोधन में स्वदेशी और स्वावलंबन को नए भारत का आधार बताया है। उन्होंने कहा कि आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में परस्पर निर्भरता एक स्वाभाविक स्थिति है, लेकिन यह निर्भरता कभी भी बंधन या मजबूरी में परिवर्तित नहीं होनी चाहिए। भारत को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा ताकि विदेशी निर्णयों और नीतियों पर हमारी नियंत्रण क्षमता सीमित न हो जाए। उनका कहना था कि स्वदेशी का अर्थ यह नहीं है कि हम दुनिया से कट जाएं, बल्कि यह है कि हम अपनी शर्तों पर और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार संबंध बनाएं।
संघ की स्थापना का यह अवसर केवल एक उत्सव मात्र नहीं था, बल्कि यह आयोजन भारत की आत्मा और उसके भविष्य की एक गहन घोषणा थी। भागवत ने स्पष्टता और गंभीरता से अपने विचार रखे, भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में एक नया क्षितिज भी उद्घाटित किया। यह आयोजन संघ के सौ वर्ष सम्पूर्णता की साधना का मूल्यांकन ही नहीं, बल्कि आने वाले सौ वर्षों की दिशा का भी उद्घोष था। नई इबारत लिखते हुए भागवत ने स्पष्ट कहा कि संघ की कार्यप्रणाली का सार है, नए मनुष्य एवं सशक्त-स्वावलम्बी भारत का निर्माण। यह विचार सुनने में सरल लग सकता है, किंतु इसके निहितार्थ अत्यंत गहरे हैं। समाज और राष्ट्र की सारी समस्याओं का मूल व्यक्ति के भीतर छिपा है। इसीलिये देश के सभी वर्गों को एकसूत्र में जोड़ने के संकल्प के साथ संघ आगे बढ़ेगा क्योंकि जब तक व्यक्ति का चरित्र, दृष्टि और आचरण नहीं बदलते, तब तक कोई भी व्यवस्था स्थायी रूप से परिवर्तित नहीं हो सकती। संघ व्यक्ति-निर्माण के माध्यम से समाज और राष्ट्र को बदलने की दीर्घकालिक साधना कर रहा है। यही कारण है कि संघ के कार्य का परिणाम केवल शाखाओं या कार्यक्रमों में नहीं मापा जा सकता, बल्कि उस अदृश्य लेकिन ठोस नैतिक शक्ति एवं सशक्त राष्ट्रीय भावना में देखा जा सकता है, जो धीरे-धीरे समाज की दिशा बदल रही है।
Dit verhaal komt uit de October 04, 2025-editie van Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पंजाब में शुरू हुआ 'आप' का काउंटडाउन ?
भारत की समकालीन राजनीति में शायद ही कोई घटना इतनी तेजी से राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में आई हो, जितनी राघव चड्डा सहित सात राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से आई है।
4 mins
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
1 mins
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम में 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंगलवार को 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।
1 min
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साहित रुक्मिणी वसंत, बोलीं- ऐसी सिनेमाई दुनिया पहले कभी नहीं देखी
ए लीजेंड चैप्टर 1' की सफलता का जश्न मना रही अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत अब अपनी अगली बड़ी फिल्म 'टॉक्सिकः अ फेरीटेल फॉर ग्रो- अप्स' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
1 mins
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
अदालत ने बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपने में देरी को लेकर बंगाल सरकार को फटकारा
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भूमि सौंपने के अपने आदेश का पालन नहीं करने पर राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि 127 किलोमीटर हिस्से में से केवल आठ किलोमीटर का खंड ही अब तक सीमा सुरक्षा बल को दिया गया है।
2 mins
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
गहलोत ने सैनिटरी नैपकिन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर बालिकाओं व महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
1 min
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना 'वॉटर पॉजिटिव', 'ब्यूरो वेरिटास' ने दी मान्यता
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 'वॉटर पॉजिटिव' का दर्जा हासिल कर लिया है।
1 min
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंड की कोई गुंजाइश नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने भारत के \"दृढ़ संकल्प\" को दिखाया कि \"आतंकवाद के केंद्रों को न्यायोचित दंड से अब छूट नहीं है।
1 min
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ग्राम विकास रथों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले की 04 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान का आरम्भ मंगलवार को किया गया।
1 min
April 29, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मुख्यमंत्री नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ सिम्हाचलम मंदिर में पूजा-अर्चना की
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंगलवार को सिम्हाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर गए और पूजा-अर्चना की।
1 min
April 29, 2026
Listen
Translate
Change font size

