Facebook Pixel कूटनीतिक कौशल दिखाने का समय | Dainik Jagran - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

कूटनीतिक कौशल दिखाने का समय

Dainik Jagran

|

August 10, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विचित्र रवैये को देखते हुए भारत के लिए यह आवश्यक है कि वह अपनी कूटनीतिक चतुराई के जरिये उनसे पार पाने की ठोस रणनीति बनाए

- अवधेश राजपूत

कूटनीतिक कौशल दिखाने का समय

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व व्यापार संगठन यानी डब्ल्यूटीओ और अपने मित्र देशों के नेताओं तथा अर्थशास्त्रियों के तर्कों को दरकिनार कर पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया और फिर रूस से तेल खरीदने को तूल देकर और इतने ही प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। अब उन्होंने भारत के साथ होने वाली व्यापार वार्ता से किनारा करने की भी बात कह दी। इस वार्ता के लिए एक अमेरिकी दल इसी माह के अंत में दिल्ली आने वाला था। ट्रंप की चिढ़ का मूल कारण भारत-पाकिस्तान के बीच तथाकथित संघर्ष विराम कराने के उनके दावे पर भारत का सहमत न होना है। वे अपने इस फर्जी दावे को कई बार दोहरा चुके हैं कि आपरेशन सिंदूर इसलिए थमा, क्योंकि उन्होंने दखल दिया था और दोनों देशों को एक बड़े युद्ध से बचाया था। भारत उनके दावे को सही नहीं मान रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में साफ कर दिया कि आपरेशन सिंदूर रोकने के बारे में विश्व के किसी भी नेता ने कुछ नहीं कहा। इसके बाद ट्रंप और अधिक बौखला गए और अब वे भारत के खिलाफ न केवल टैरिफ बढ़ाते जा रहे हैं, बल्कि वर्षों की मेहनत से बनाए गए दोनों देशों के संबंधों को नष्ट करने का भी काम कर रहे हैं। उनके दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन गए थे तो दोनों नेताओं ने यह तय किया था कि एक अंतरिम व्यापार समझौता शीघ्र कर लिया जाएगा, लेकिन अब भारत से चिढ़े हुए ट्रंप पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने भारत को चिढ़ाने के मकसद से ही पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को अमेरिका बुलाकर भोज कराया और उनकी तारीफ भी की। इसके बदले में मुनीर ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की जरूरत जताई। पता नहीं उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा या नहीं, लेकिन यह साफ है कि वे यह पुरस्कार पाने के लिए कुछ ज्यादा ही बेचैन हैं। इसका एक प्रमाण यह है कि वे विभिन्न देशों के छोटे-बड़े टकराव को रोकने के लिए मध्यस्थता करते रहते हैं। वे अपने को शांति का मसीहा साबित करन

MEER VERHALEN VAN Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

'जन्म के तीन वर्षों में ही दिख जाते हैं आटिज्म के लक्षण'

बच्चों में आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसआर्डर के बढ़ते मामलों को लेकर विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताई है।

time to read

2 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

चैंपियंस लीग : एटलेटिको ने आर्सेनल को बराबरी पर रोका

सेमीफाइनल के पहले लेग में आर्सेनल और एटलेटिको दोनों ने ही पेनाल्टी पर किया गोल, दोनों के बीच 1-1 से ड्रॉ हुआ मुकाबला

time to read

1 min

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मतगणना केंद्रों के लिए पहली बार क्यूआर कोड वाले आइकार्ड

बंगाल समेत पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को पूरी तरह से रोकने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने पहली बार क्यूआर (QR) कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है।

time to read

1 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

सीजन में पहली बार आरसीबी हुई आलआउट

गुजरात टाइटंस ने गत चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराया जेसन होल्डर बने प्लेयर ऑफ द मैच

time to read

2 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पहली बार कर्ज लेने वालों की संख्या 4.4 करोड़ हुई, महिलाओं की हिस्सेदारी भी बढ़ी

कड़े नियमों के बावजूद देश में पहली बार कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है।

time to read

1 min

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

श्रमिक दिवस पर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रहेगी नजर

जागरण संवाददाता, नोएडा: नोएडा में 13 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस इस बार कोई चूक नहीं होने देना चाहती है।

time to read

1 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

बहुत समय पवेलियन में गुजारा, अब मौके मिल रहे हैं

बतौर कास्टिंग डायरेक्टर द डर्टी पिक्चर, मिकी वायरस, गब्बर इज बैक और टायलेट : एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अभिषेक बनर्जी ने स्वयं को बतौर अभिनेता स्थापित किया।

time to read

2 mins

May 01, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

क्वाटर फाइनल में चीनी ताइपे की मजबूत टीम से भिड़ेगा भारत

भारत थामस कप फाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को चीनी ताइपे की मजबूत टीम से भिड़ेगा और इस मुकाबले को जीतकर अपने दूसरे खिताब की ओर बढ़ने की कोशिश करेगा।

time to read

1 min

May 01, 2026

Dainik Jagran

सात बड़े शहरों में फ्लैट के दाम मार्च तिमाही में 8-20% तक बढ़े

बढ़ती निर्माण लागत के बीच जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में सात बड़े शहरों में फ्लैट की कीमतें 8-20 प्रतिशत तक बढ़ गईं और भविष्य में इनमें और इजाफा हो सकता है।

time to read

1 min

May 01, 2026

Dainik Jagran

कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा, चार घंटे बाहर बैठी रहीं ममता बनर्जी

बंगाल चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब 'स्ट्रांग रूम' सियासी जंग का नया अखाड़ा बन गए हैं।

time to read

1 mins

May 01, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size