Poging GOUD - Vrij
लाड्र्स: कुछ कुछ होता है राहुल...
Dainik Jagran
|July 13, 2025
केएल के शतक और जडेजा-पंत के अर्धशतक की बदौलत भारत ने स्कोर बराबर किया
-
भारत के ओपनर केएल राहुल को लार्ड्स पहुंचकर कुछ कुछ होता है ... यहां उनका बल्ला सही दिशा में जाता है, उनका सिर सही झुकता है, अच्छी गेंद छूट जाती हैं और खराब गेंद चौके तक जाती हैं।
ऐसा ही कुछ तेंदुलकर-एंडरसन ट्राफी के तीसरे टेस्ट में हुआ। उन्होंने इस मैदान में लगातार अपने दूसरे टेस्ट में शतक ठोका। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मैदान में पहली पारी में 129 रन बनाए थे। उनके और चोटिल रिषभ पंत (74) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 141 रनों की साझेदारी के बाद जडेजा की छठे और सातवें विकेट के लिए की गईं दो अर्धशतकीय साझेदारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में अंग्रेजों के 387 रनों की बराबरी की।
1-1 से बराबर चल रही इस सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने अपने आखिरी तीन विकेट 11 रन पर नहीं गंवाए होते तो उसे बढ़त मिल सकती थी। इस मैदान में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर (03) हैं। दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए दो रन बनाए।
वो रन आउट: भारत ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 145 रनों से की। पहले सत्र के आखिरी ओवर से पूर्व सबकुछ ठीक चल रहा था। राहुल और पंत इंग्लिश गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दे रहे थे। प्रचंड गर्मी और भारतीय उपमहाद्वीप जैसी पिच पर इंग्लैंड की गेंदबाजी में भी पैनापन नजर नहीं आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि चोटिल अंगुली के साथ खेल रहे विकेटकीपर रिषभ पंत फिर जीवट शतक जड़ देंगे।
Dit verhaal komt uit de July 13, 2025-editie van Dainik Jagran.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Jagran
Dainik Jagran
62 हाटस्पाट चिह्नित करने के बाद सभी एजेंसियों के साथ मिलकर दूर की जा रहीं कमियां
राजधानी में यातायात जाम की समस्या दिल्लीवासियों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। कई सड़कों को पार करने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
ध्वनि विपर्यय : एक स्वाभाविक प्रक्रिया
लोकभाषाओं में ध्वनि विपर्यय के अनेक रूप दिखते हैं। वास्तव में ये शब्द परिवर्तित होकर स्वाभाविक रूप से चलन में आ जाते हैं ...
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
लोकधुनों की शास्त्रीयता
लोकधुन वह बीज है, जिसके आधार पर राग-रागिनियों का वृक्ष उगा है। विद्वानों का मानना है कि लोकगीतों की सहजस्वाभाविक धुनों से ही शास्त्रीय संगीत के राग और रागिनियों के नियम और ढांचे विकसित हुए।
2 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
'विदेशी ताकतें धर्मांतरण और नशे से भारत को तोड़ने की फिराक में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी ताकतों की साजिशों पर कड़ा प्रहार किया।
1 min
December 01, 2025
Dainik Jagran
रांची में 'विंटेज विराट' शो
ऐसे दौर में जब विराट कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं, उन्हीं विराट (135) ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को एक ऐसी पारी खेली, जिसने न सिर्फ आलोचकों को करारा जवाब दिया, बल्कि स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों को उत्साह से भर दिया।
3 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारतीय क्षेत्रों में कमजोर पड़ा 'दितवाह'
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात 'दितवाह' कमजोर पड़कर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। यह उत्तर तमिलनाडु- पुडुचेरी तटों से 80 किलोमीटर दूर है।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
ब्यूटी पार्लर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या
मौजपुर क्षेत्र में शनिवार रात को एक व्यक्ति ने ब्यूटी पार्लर में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।
1 min
December 01, 2025
Dainik Jagran
पीडब्ल्यूडी का टेंडर लेने के लिए अब अधिक कंपनियां ले सकेंगी हिस्सा
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विकास कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया की कई अड़चनों को हटा दिया है।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
जीकजी ने कराई यूनाइटेड की विजय वापसी
जोशुआ जिर्कजी ने लगभग एक साल बाद प्रीमियर लीग में गोल दागते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड को क्रिस्टल पैलेस के विरुद्ध 2-1 की शानदार वापसी जीत दिलाई।
1 mins
December 01, 2025
Dainik Jagran
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी में उड़ा बंगाल
टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बंगाल को बेहाल कर दिया।
1 mins
December 01, 2025
Listen
Translate
Change font size

