Poging GOUD - Vrij
बुजुर्ग होते विश्व में भारत की महत्ता
Dainik Jagran
|June 20, 2025
देश में 16वीं जनगणना की अधिसूचना जारी हो चुकी है। देश में यह पहली ऐसी जनगणना होगी, जहां आंकड़ों का संकलन कागज-कलम से न होकर डिजिटल आधार पर किया जाएगा। 2011 के बाद होने वाली इस जनगणना में जाति गणना भी शामिल होगी। इस जनगणना से भारत में गरीबी, शिक्षा, लोगों की आय, लिंगानुपात, जाति, पंथ, अमीरी-गरीबी, युवा-बुजुर्ग इत्यादि की तस्वीर साफ होगी। अभी हम युवा देश हैं, परंतु हाल में देश में लिंगानुपात से संबंधित जो रपटें आई हैं, उनमें देश में वृद्धजनों की बढ़ती आबादी का आकलन किया गया है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। पहली रिपोर्ट प्लेसेस नामक जर्नल में प्रकाशित हुई है। इसके आंकड़े बताते हैं कि आज भारत का हर चौथा-पांचवां बुजुर्ग स्मृति लोप, भाषा का ठीक से प्रयोग न करने, सोचने-समझने एवं निर्णय लेने की क्षमता के कमजोर हो जाने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।
दूसरी रिपोर्ट भारतीय स्टेट बैंक ने जारी की है। इसके अनुसार भारत की कामकाजी आबादी की औसत आयु 2021 में 24 वर्ष के मुकाबले साल 2026 में बढ़कर 28-29 वर्ष हो जाएगी। आज चीन की कामकाजी औसत आयु 39.5 साल है। वहीं यूरोप में यह 42 साल, उत्तरी अमेरिका में 38 एवं एशिया में 32 साल है। वैश्विक स्तर पर यह औसत आयु 30.4 वर्ष दर्ज की गई है। एसबीआई की रिपोर्ट संकेत देती है कि भारत में शून्य से चौदह साल के बच्चों की आबादी में गिरावट आ रही है। 1991 में इनकी जो आबादी 36.4 करोड़ थी, वह 2026 में घटकर 34 करोड़ रहने वाली है। आबादी में 1991 में इनकी जो हिस्सेदारी 37 प्रतिशत थी, वह वर्ष 2026 में घटकर 24.3 प्रतिशत रह जाएगी। इस प्रकार 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी विगत ढाई दशक में बढ़कर दोगुनी हो गई है। इसका अर्थ है कि 2001 में बुजुर्गों की जो आबादी 7.9 करोड़ थी, वह साल 2026 में बढ़कर 15 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी। इनमें 7.7 करोड़ पुरुष तथा 7.3 करोड़ महिलाएं होंगी। इसी तरह वर्ष 2001 में देश में जो कामकाजी आबादी 58.6 करोड़ थी, 2026 में इसके बढ़कर 91 करोड़ होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि अगली जनगणना में देश की कुल आबादी में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी कामकाजी
Dit verhaal komt uit de June 20, 2025-editie van Dainik Jagran.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Jagran
Dainik Jagran
विकसित भारत के संकल्प को गति देगा एआइ : बांसुरी
एआइ मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि निर्णय और उत्पादकता को बेहतर बनाने वाला साधन है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के अल कायदा से कनेक्शन का भंडाफोड़
पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के हवाले से बांग्लादेश मीडिया का दावा, जांच की मांग
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
साइबर सुरक्षा में उपभोक्ता व निर्माता भी बनेगा भारतः कोविन्द
भारत अब साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सिर्फ़ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
ओलिंपिक की मेजबानी के लिए आगे बढ़ रहा भारत
कामनवेल्थ स्पोर्ट ने बुधवार को औपचारिक तौर पर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष के लिए 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान घोषित किया, जो देश की खेल यात्रा में एक अहम पल है।
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
नेपाली नोट पर अंकित नक्शे में भारतीय क्षेत्र
नेपाल ने भारत के खिलाफ एक और कदम उठाया है। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को सौ रुपये के नए बैंक नोट जारी किए जिसमें नेपाल का विवादित क्षेत्र छापते हुए उसमें कुछ भारतीय क्षेत्रों को भी शामिल कर लिया है।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
कोहरे में हादसों का कारण बन रहे ओवरलोड वाहन, कैसे हो समाधान
सर्दियां शुरू होते ही राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर घने कोहरे में जुगाड़ वाहन, ओवरलोड पत्थर-बालू लदे ट्रक और बिना फिटनेस वाले डंपर न केवल यातायात को ठप कर रहे हैं, बल्कि हादसों का सबब भी बन रहे हैं।
2 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर
विश्व जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और मनराज सिंह ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए क्रमशः पूर्व विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा और एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
हैंडलूम एक्सपो एक से, दिखेगी भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा
देश की समृद्ध बुनाई परंपराओं को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल के तहत नेशनल डिजाइन सेंटर (एनडीसी) और केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में एक्सपो 'सूतधाराः धागों का बहता सार' प्रदर्शनी का एक से आठ दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Jagran
व्हाइट हाउस के समीप हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिक घायल
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के समीप बुधवार दोपहर घात लगाकर किए गए हमले में नेशनल गार्ड के दो सैनिकों को गोली मार दी गई।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Jagran
इस वर्ष पिछले साल से चार लाख दर्शक मेले में कम पहुंचे
इस वर्ष लगे 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला पिछले मेले की तुलना में कहीं समान तो कहीं कमतर रहा।
1 mins
November 28, 2025
Listen
Translate
Change font size

