Facebook Pixel ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से प्रेमियों को भी एक सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा... | Dainik Bhaskar Wardha - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से प्रेमियों को भी एक सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा...

Dainik Bhaskar Wardha

|

June 07, 2025

तीन सौ चौंसठ दिन जिसकी अनदेखी करो, एक दिन उसके नाम समर्पित करके हम ऐसा मान लेते हैं कि हमने अपने अपराध की भरपाई कर ली।

- सुरेंद्र शर्मा कवि एवं लेखक

यह ऐसा ही है कि हमने जिस घोड़े को पूरे साल चाबुक से पीटा हो, एक दिन उसके लिए मन में दया जाग जाए। लेकिन यह दया केवल एक दिन तक ही रहती है। अगले दिन हम फिर से चाबुक उठा लेते हैं। मदर्स डे, फादर्स डे और पर्यावरण दिवस ऐसा ही एक दिन है।

हर साल की तरह इस साल भी हमने बड़ी धूम-धाम से पर्यावरण दिवस मनाया। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को याद दिलाया कि हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। डिजिटल डिजाइनर्स ने एक से बढ़कर एक वॉलपेपर्स बनाए। जगह-जगह पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए रैलियां निकाली गईं। ऐसी ही एक रैली में मैं भी जागरूक होने गया।

हमें हर पेड़ पर यह बोर्ड लगवा देना चाहिए- 'पेड़ों से भी उतना ही प्यार करो, जितना आप पेड़ों के पीछे करते हो।'

रैली अपने पीछे सड़क पर इतना कचरा फैलाकर गई कि पर्यावरण के माथे से पसीना आने लगा था। अखबारों ने भी ऐसी रैलियों के सामने से फोटो लिए और पर्यावरण दिवस की रिपोर्टिंग पूरी कर दी। रैली के पीछे का चित्र खींचने की फुर्सत किसी के पास नहीं थी।

MEER VERHALEN VAN Dainik Bhaskar Wardha

Dainik Bhaskar Wardha

कर्नाटक : अब 'अचानक मौत' भी बीमारी मानेंगे, पीएम भी होगा

कर्नाटक सरकार ने अब अचानक हुई मौत को बीमारी मानने का फैसला किया है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

चार माह में 325 चोरियां

₹ 5.71 करोड़ के माल पर हाथ साफ

time to read

3 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यानः वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

बार एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा

• प्रबंधक सहित दो लोगों पर मामला दर्ज • बिना अनुमति के तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

पंचायत का फैसला • झाड़-फूंक के बाद बच्चे की मौत, एक परिवार पर कहर बिहार : डायन के शक में परिवार के 5 लोगों को जिंदा जला डाला

बिहार के पूर्णिया में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़-फूंक के तीन दिन बाद एक बच्चे की मौत होने पर ग्रामीणों ने डायन के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों से मारपीट की, फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

ससुराल में रहने वाले व्यक्त‌ि की मृत्यु को लेकर हत्या का संदेह

ससुराल में रहनेवाले संतोष चंपतराव कराले (47, धामणी, कारंजा लाड, फिलहाल दत्तवाडी, महाजनपुरा निवासी) नामक व्यक्ति की 5 जुलाई को घर में अचानक तबीयत खराब हो गई।

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

वारकरी महाधिवेशन में महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज बोले

देश, धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई करें

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

रेलवे स्टेशन पर बहुमंजिला पार्किंग मामला अधिवेशन के कारण अटका

• हाई कोर्ट में दी गई जानकारी राज्य सरकार के पास जवाब देने का आखिरी मौका

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Wardha

महालगांव सरपंच अपात्र घोषित पति ने किया था अतिक्रमण

संवाददाता | मोहाडी (भंडारा). मोहाडी तहसील के ग्राम महालगांव मोरगांव एवं गुट ग्राम पंचायत की सरपंच बबिता श्रीधर उईके ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के मामले में अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने अपात्र घोषित किया है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size