Poging GOUD - Vrij
कांग्रेस ने आतंक के सामने घुटने टेके थे अब घर में घुसकर मारता है भारत : पीएम
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
|October 09, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का किया लोकार्पण कांग्रेस ने आतंक के सामने घुटने टेके थे अब घर में घुसकर मारता है भारत : पीएम
-
मेट्रो लाइन-3 के अंतिम फेज का शुभारंभ भास्कर न्यूज | मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के बाद केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए थे, लेकिन अब भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है। यह दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा भी है और गर्व की अनुभूति भी की है। यह बातें बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के पहले चरण के लोकार्पण के दौरान कहीं। उन्होंने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण और भारत के पहले एकीकृत कॉमन मोबिलिटी एप 'मुंबई वन' का भी लोकार्पण किया। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना स्थल पर आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने लोकनेता दि.बा. पाटील को याद किया। इस हवाई अड्डे को दि.बा.पाटील का नाम दिया जाना है। इस एयरपोर्ट से यात्री और कार्गों विमानों का परिचालन दिसंबर से शुरू होगा।
Dit verhaal komt uit de October 09, 2025-editie van Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
वैभव... क्रिकेट की दुनिया का अजूबा
20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा • सूर्यवंशी ने वनडे में सबसे तेज अर्धशतक बनाया
1 min
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
विपक्ष ने सरकार के चाय-पान का किया बहिष्कार, सत्र हंगामेदार रहने के आसार
विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। महाविकास आघाडी ने रविवार को संयुक्त पत्रकार परिषद कर राज्य सरकार पर कई गंभीर मुद्दों को लेकर हमला बोला।
1 min
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
सोच को सकारात्मक रखिए, बुढ़ापे का अहसास नहीं होगा
क्या बढ़ती उम्र में भी मन को जवान रखा जा सकता है? क्या सकारात्मक सोच सचमुच जीवन में फर्क ला सकती है? दुनिया की सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली प्रेरक पुस्तकों में शामिल 'द पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड' के लेखक जोसेफ मर्फी का मानना है कि अवचेतन मन एक ऐसे खजाने की तरह है, जो व्यवहार, आत्मविश्वास और जीवन के अनुभवों को प्रभावित करता है।
1 min
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
भारत की पहली हार; अफ्रीकी गेंदबाज ने सबसे तेज गेंदें फेंकीं
विमंस वर्ल्ड कप : 6 विकेट से जीता द. अफ्रीका
1 min
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
विदेश से लौट रहे हाई-स्किल्ड भारतीय, यहां कंपनियां खोल रहे
भारत दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट हब है। हम दुनिया को सबसे ज्यादा हाई स्किल्ड प्रोफेशनल्स देते हैं, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। भारत से टैलेंट बाहर तो जा रहा है, लेकिन तेजी से लौट भी रहा है। यह भारतीय टैलेंट यहां नौकरियों की तलाश नहीं कर रहा, बल्कि वे कंपनियां खड़ी कर रहे हैं।
1 min
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
मानसून को नजर लगी... इतिहास का दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा
राहत का इंतजार बढ़ा • देश में अब तक सामान्य से 42% कम बारिश रिकॉर्ड, मध्य-पश्चिम में खेती पर बुरा असर
1 min
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
कीमत नहीं, सॉफ्टवेयर-सेफ्टी से तय होगी लग्जरी; मर्सिडीज-बेंज टेक कंपनी बन रही, सुपरकंप्यूटर जैसी होंगी कारें: संतोष अय्यर
भास्कर इंटरव्यू • मर्सिडीज इंडिया हेड बोले- डबल इनकम, स्टार्टअप बूम से छोटे शहरों में बढ़ रही लग्जरी कारों की मांग
3 mins
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
गुजरात: 75 साल के चूनाभाई ने अकेले ही खोद डाला 90 फीट गहरा कुआं
एक और माझी ... ये हैं गुजरात के साबरकांठा जिले के पोशीना के खंढोला गांव के 75 साल के आदिवासी बुजुर्ग चूनाभाई लखमाभाई अंगारी। ये गांव में पानी की किल्लत से इतने परेशान हुए कि अकेले ही 90 फीट गहरा कुआं खोद डाला।
1 min
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
मानवीय संबंध ही हैं सुख का आधार
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आपको ऐसा दृश्य दिखाई देगा, जो कहीं नहीं मिलता। हजारों महिलाएं अपनी-अपनी दुकानों पर बैठी हैं, न कोई पुरुष-मालिक, न मैनेजर, न बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स। यह है इमा कैथल- दुनिया का सबसे बड़ा और पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित मार्केट।
1 min
June 22, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
जहां-जहां गद्दारी हुई, वहां जाकर माफी मांगूंगा: उद्धव ठाकरे
भांडुप से शुरू किया अभियान, संजय दिना पाटील के लोकसभा क्षेत्र पहुंचे
1 min
June 22, 2026
Listen
Translate
Change font size
