Poging GOUD - Vrij
वॉरेन बफेट से ज्यादा लाभ दे रही 'मेटल किंग' अनिल की कंपनी, 20 देशों में इनका कारोबार
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
|July 04, 2025
बात 1973 की है। तब वे युवा थे। उम्र 19 साल थी। हाथ में एक टिफिन बॉक्स और एक बिस्तर लेकर वे पटना से मुंबई पहुंचे। तब उन्होंने पहली बार मुंबई की काली-पीली टैक्सी और डबल डेकर बस देखी थी, पर आंखों में सपने बड़े थे। इसलिए व्यापार की कोशिश शुरू की। हालांकि शुरुआती संघर्ष इतना ज्यादा रहा कि 10 में से 9 बिजनेस असफल रहे। लेकिन दसवें प्रयास में उन्हें बड़ी सफलता मिली। यह शख्स हैं वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल, जिन्हें आज दुनिया 'मेटल किंग' के रूप में पहचानती है।
-
19 साल की उम्र में वे स्क्रैप व्यापारी बन चुके थे। 1976 में करीब 22 साल की उम्र में दोस्तों, रिश्तेदारों से कुछ उधार और बैंक से लोन लेकर करीब 16 लाख रुपए में शमशेर स्टर्लिंग कॉर्पोरेशन खरीदा। यह कंपनी एनामेल्ड कॉपर बनाती थी। इसके बाद 1986 में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। यह भारत की पहली निजी टेलीकॉम केबल बनाने वाली कंपनी थी, लेकिन असली छलांग तब लगी जब उन्होंने घाटे में चल रही बाल्को व हिंदुस्तान जिंक जैसी सरकारी कंपनियों को खरीद कर उनका कायाकल्प कर दिया। 2003 में उन्होंने लंदन में वेदांता रिसोर्सेज की स्थापना की, जो फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज100 में लिस्ट होने वाली पहली भारतीय मूल की कंपनी बनी। आज वेदांता की उपस्थिति भारत सहित 20 से अधिक देशों में है। हाल ही में जारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके वेदांता समूह ने कुछ मामलों में महान निवेशकों में शामिल वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे से भी ज्यादा लाभ दिया है।
चर्चा में क्यों- वेदांता की डीमर्जर योजना 2025 के लिए कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिली है।
दलाल स्ट्रीट के जादूगर : ₹1000 करोड़ को 70 हजार करोड़ में बदला
Dit verhaal komt uit de July 04, 2025-editie van Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
विजय हजारे • कर्नाटक 6 विकेट से हारा अमन का 5वां शतक, विदर्भ लगातार दूसरी बार फाइनल में
भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे के 2025-26 सीजन को पहली फाइनलिस्ट टीम मिल गई है।
1 min
January 16, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का मुनाफा 72% बढ़ा
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 71.8 प्रतिशत बढ़कर 37 करोड़ रुपये हो गया।
1 min
January 16, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
बैंक और एनबीएफसी में शिकायत निवारण प्रणाली मजबूत होगी
बैंकों और एनबीएफसी में ग्राहक शिकायतों के अधूरे निपटारे और बड़ी संख्या में खारिज की जा रही शिकायतें लंबे समय से चिंता का विषय थीं।
1 min
January 16, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
बंगलुरु देशभर में 864 साइबर फ्रॉड केस 22 साल के युवक ने 4200 खातों से की करोड़ों की ठगी
22 साल का एक कॉलेज ड्रॉपआउट युवक जल्दी पैसा कमाने की चाह में साइबर क्राइम का बड़ा नेटवर्क चला रहा था।
1 min
January 16, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला उप्र : भाजपा की नीतियों और कथनी-करनी में बहुत अंतर है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते अब परदेसी हो गए हैं।
1 min
January 15, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
बेहतर कनेक्टिविटी व जीवनशैली को महत्व देते हैं प्रॉपर्टी खरीदार
पुणे में पहली बार घर खरीदने वालों और अपग्रेड करने वाले खरीदारों की संख्या अधिक है।
1 min
January 15, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
महिला टी20 • कैपिटल्स ने यूपी को 7 विकेट से हराया विमेंस लीगः लिजेल की दूसरी फिफ्टी, दिल्ली की पहली जीत
लिजेल ली (67) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को सात विकेट से हराया।
1 min
January 15, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
एल्जी ने कोयंबटूर में शुरू की वैक्यूम पंप असेंबली लाइन
एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड ने अपने कोयंबटूर मुख्यालय में नई वैक्यूम पंप असेंबली लाइन के उद्धाटन की घोषणा की।
1 min
January 15, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
घरेलू वनडे • आज विदर्भ और कर्नाटक में भिड़ंत विजय हजारे ट्रॉफी: सेमीफाइनल-1 में सीजन के बेस्ट बैटर्स की टक्कर
विजय हजारे ट्रॉफी अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।
1 min
January 15, 2026
Dainik Bhaskar Chhatrapati Sambhajinagar
निर्यात क्षमता में महाराष्ट्र देश में अव्वल, तमिलनाडु दूसरा
नीति आयोग ने बुधवार को निर्यात तैयारी सूचकांक (ईपीआई) 2024 जारी किया।
1 min
January 15, 2026
Listen
Translate
Change font size
