Poging GOUD - Vrij

अर्थव्यवस्था का इंजन बन रहा पर्यटन

Business Standard - Hindi

|

December 30, 2025

पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या तीन गुना हो चुकी है और सुरक्षित माहौल तथा बेहतरीन कनेक्टिविटी के बल पर पर्यटन आर्थिक वृद्धि में बड़ी भूमिका निभा रहा है

- सिद्धार्थ कलहंस

अ योध्या में राम मंदिर के निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडॉर शुरू होने और नए-पुराने स्थलों के विकास के साथ बढ़ी सुविधाओं के कारण उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की तादाद अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी उत्तर प्रदेश पसंदीदा स्थल बन चुका है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि पर्यटन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। यह घरेलू पर्यटकों के मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित करने के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। पर्यटन में रोजगार एवं आमदनी की असीमित संभावनाएं हैं। पर्यटन का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है। इस योगदान को और अधिक बढ़ाकर ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है, उसमें पर्यटन बड़ी भूमिका निभाएगा। पर्यटन क्षेत्र में सबसे कम निवेश के साथ सबसे ज्यादा राजस्व देने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश या प्रदेश में पर्यटन के विकास और फलने-फूलने में कानून-व्यवस्था, सड़कें और बुनियादी ढांचे जैसी तीन बड़ी सुविधाओं का होना जरूरी है। उनका कहना है कि बेहतर कानून व्यवस्था के चलते दुनिया भर के निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है। यहां पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन ऐसा क्षेत्र है, जिसका सीधा जुड़ाव उस देश या प्रदेश की कानून-व्यवस्था से होता है। कोई भी आदमी घूमने-फिरने का विचार करता है, तो वह सबसे पहले सोचता है कि उसकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो।

MEER VERHALEN VAN Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

देश के लिए लाभदायक है नियंत्रणों का हटना

एक-एक कर सावधानीपूर्वक नियंत्रण हटाने से भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़े लाभ हासिल हो रहे हैं। बता रहे हैं अजय शाह

time to read

5 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

मंत्रालय ने बनाया तीन साल की पीपीपी परियोजनाओं का खाका

आर्थिक मामलों के विभाग ने तीन साल की सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजना पाइपलाइन बनाई है।

time to read

1 min

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

नए हवाई अड्डों के पास होटल उद्योग भरेगा उड़ान

बड़े शहरों में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने से कमरों की मांग-आपूर्ति का अंतर होगा कम

time to read

3 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

बांग्लादेश में भारतीयों के 'वर्क परमिट' पर रोक की मांग

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को ढाका में रैली निकाली गई।

time to read

1 min

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

एक्सयूवी 7एक्सओ के जरिये महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट पर नजर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमएंडएम) भारत के प्रीमियम एसयूवी बाजार में एक्सयूवी 7 एक्सओ के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में है।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

वेनेजुएला: तेल के लिए चाहिए मोटी रकम

संकटग्रस्त देश को 30 लाख बीपीडी तक उत्पादन पहुंचाने के लिए 183 अरब डॉलर निवेश की जरूरत

time to read

3 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

शिक्षा के लिए 30 दिन पहले के प्राइस डेटा के इस्तेमाल का प्रस्ताव

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शैक्षिक और निवेशक जागरूकता गतिविधियों के लिए सूचीबद्ध कंपनियों के प्राइस डेटा को साझा करने और उनका उपयोग करने के लिए 30 दिन की समान अवधि का प्रस्ताव दिया है।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

स्टील फर्मों पर सांठगांठ का आरोप

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में मिलीभगत कर कीमतें तय करने का चला पता

time to read

2 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

कई राज्यों में सेहत पर भारी दूषित पानी

लगातार आठ वर्षों से भारत के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाला मध्य प्रदेश का शहर इंदौर जल प्रदूषण के कारण बड़े स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है।

time to read

1 min

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

2024 के बाद रिलायंस में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।

time to read

2 mins

January 07, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size