Facebook Pixel उपभोग रुझान से मिल रहे कैसे संकेत? | Business Standard - Hindi - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

उपभोग रुझान से मिल रहे कैसे संकेत?

Business Standard - Hindi

|

October 08, 2025

हम उपभोग में क्या अभूतपूर्व उछाल की कगार पर हैं? यह लेख इस बात का आकलन करने के लिए है कि उपभोक्ताओं के नजरिये से क्या हो सकता है। उपभोक्ता आधारित आकलन वास्तव में कंपनी के प्रदर्शन आधारित या सूचीबद्ध कंपनियों के प्रदर्शन आधारित आकलनों की तुलना में इस तरह के घटनाक्रम को बेहतर ढंग से समझाते हैं।

हम, घरेलू उपभोग वृद्धि की तीन प्रमुख स्थितियों का जायजा लेते हैं: पहला, जब लोगों को अधिक पैसा मिलता है, चाहे उन्होंने वह कमाया हो, उधार लिया हो, या कल्याणकारी योजनाओं से पैसे मिले हों। दूसरा, जब लोग जो चीजें खरीदना चाहते हैं वे सस्ती हो जाती हैं या जब ऋण की लागत कम हो जाती है और तीसरा, जब लोगों को लगता है कि आर्थिक माहौल बेहतर हो रहा है और भविष्य में ऐसा कुछ भी नहीं होगा जिसके कारण उन्हें आज खर्च करने में असुरक्षा महसूस हो।

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती ने मर्सिडीज कारों से लेकर सरसों तेल और होटल के कमरों से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक सभी क्षेत्रों में कीमतें कम कर दी हैं। विशिष्ट वर्ग को लाभ पहुंचाने वाले कल्याणकारी हस्तांतरणों, आयकर कटौती, या किसी विशेष श्रेणी के उत्पाद शुल्क कटौती के विपरीत, यह उपाय सभी को लाभ पहुंचाता है। यह अधिक आमदनी को प्रोत्साहित करता है और खर्चीली प्रीमियम वस्तुओं और सेवाओं के खरीदारों को प्रोत्साहित करता है जो निजी उपभोग खर्च में एक बड़े हिस्से का योगदान करते हैं और जिनके पास खर्च करने के लिए अतिरिक्त रकम होती है ताकि वे और भी अधिक खर्च करें। यह मामूली आय वाले, कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को भी खर्च बढ़ाने में सक्षम बनाता है जो अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च की इच्छा रखते हैं। त्योहारों के सीजन में जीएसटी दर में कटौती, कम महंगाई और संभावित रूप से कम उधार लेने के लागत का माहौल, खपत के लिए एक मजबूत अनुकूल स्थिति बनाती है।

कंपनियों ने ऐतिहासिक रूप से अपने मार्केटिंग से जुड़े प्रयासों में तेजी और मंदी के रुझान दर्शाएं हैं सिवाय कुछ अनुभवी उपभोक्ता कंपनियों के जो स्थिरता की राह अपनाती हैं। जब वे समर्थन वाला माहौल देखती हैं तब मार्केटिंग पर खर्च करती हैं और सामग्री की लागत में वृद्धि को खुद संभालती हैं ताकि राजस्व में वृद्धि के रूप में उन्हें रिटर्न मिले।

MEER VERHALEN VAN Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि फुटपाथ पर वाहनों के बजाय पैदल चलने वालों को दी जाएगी प्राथमिकता

time to read

2 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

मई में कच्चे तेल के आयात पर हुआ 81.5 प्रतिशत ज्यादा खर्च

पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ीं और कच्चे तेल के आयात पर भारत का खर्च भी बहुत अधिक बढ़ गया। आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई में पिछले साल मई के बराबर मात्रा में ही कच्चा तेल आयात किया गया मगर इस पर 81.5 फीसदी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ी।

time to read

2 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

रिलायंस कंज्यूमर का लक्ष्य 1 लाख करोड़ रुपये राजस्व

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 30 तक 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है।

time to read

2 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

राजकोषीय गुंजाइश न तैयार करना बड़ी कमी

राजकोषीय मोर्चे पर भारत की लड़खड़ाहट की सबसे बड़ी वजह यह है कि वह अच्छे समय में राजकोषीय गुंजाइश नहीं तैयार नहीं कर पाया। बता रहे हैं अजय छिब्बर

time to read

4 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

भ्रामक दावों पर खाद्य कंपनियों को दर्जनों नोटिस, सुधार के कदम उठाने के निर्देश

देश के खाद्य सुरक्षा नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भ्रामक दावों, ब्रांडिंग और लेबलिंग उल्लंघनों तथा पैकेजिंग और स्वच्छता संबंधी चिंताओं पर कार्रवाई जारी रखते हुए खाद्य और पेय कंपनियों को दर्जन भर से अधिक नोटिस भेजे हैं।

time to read

1 min

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

छोटे एआई मॉडल से बढ़ रहा डीपफेक का बड़ा खतरा

भारत में डीपफेक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

time to read

4 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

एसबीआई का एफसीएनआर जमा में बड़ा दांव

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) जमा योजना के तहत अपने ग्राहकों को 9 गुना तक उधारी की सुविधा देने की पेशकश की है।

time to read

3 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

महंगाई पर रखनी होगी पैनी नजर

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के अधिकांश सदस्यों ने महंगाई दर पर बारीकी से निगरानी की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कीमतों में तेजी और वृद्धि के पहलुओं को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है।

time to read

2 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

एक्सेंचर का झटका: निफ्टी आईटी सूचकांक लुढ़का

एनएसई पर दिन के कारोबार के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर दबाव में रहे और वे 9 प्रतिशत तक गिर गए। यह गिरावट तब आई जब एक्सेंचर ने तिमाही नतीजों के स्थिर रहने के बावजूद अपनी सालाना राजस्व वृद्धि का अनुमान घटा दिया और चौथी तिमाही के लिए उम्मीद से कमजोर अनुमान जारी किया।

time to read

1 mins

June 20, 2026

Business Standard - Hindi

जियो का आईपीओ मसौदा जमा

देश का सबसे बड़ा निर्गम रहने की उम्मीद, एआई- नेटिव सेवा शुरू करेगी कंपनी

time to read

4 mins

June 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size