Facebook Pixel नवाचारः सार्वजनिक खरीद व्यवस्था दुरुस्त हो | Business Standard - Hindi - newspaper - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

नवाचारः सार्वजनिक खरीद व्यवस्था दुरुस्त हो

Business Standard - Hindi

|

September 25, 2025

हाल में 1 लाख करोड़ रुपये लागत से शुरू अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (आरडीआई) योजना भारत की नवाचार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दे रही है।

नवाचारः सार्वजनिक खरीद व्यवस्था दुरुस्त हो

देश में पहली बार निजी क्षेत्र नवाचार चर्चा के केंद्र में है और इसके लिए रकम विशेष-उद्देश्य कोष के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इस रकम का निवेश पेशेवर प्रबंधकों, रियायती ऋणों, शेयरों और फंड ऑफ फंड्स संरचना के जरिये हो रहा है।

अब तक शोध एवं विकास (आरएंडडी) पर निवेश ज्यादातर सार्वजनिक संस्थानों में होता था। ये सार्वजनिक संस्थान देश में वैज्ञानिक आधारशिला रखा करते थे। मगर अब आरडीआई के माध्यम से एक अरब से अधिक लोगों की नवाचार ऊर्जा का लाभ हासिल किया जा सकता है जो महज कुछ हजार सरकारी वैज्ञानिकों की तुलना में कहीं अधिक लाभप्रद एवं कारगर साबित होगा। इससे- विस्तार (स्केल), रफ्तार (स्पीड) और व्यय (स्पेंड) इन तीन मोर्चों पर कदम तेजी से बढ़ाने में मदद मिल रही है। शोध एवं विकास क्षेत्र स्टार्टअप इकाइयों, उद्योग जगत, शिक्षाविदों और आम लोगों के लिए खोलने से इसका विस्तार होता है और दायरा भी काफी व्यापक हो जाता है।

निजी क्षेत्र द्वारा बाजार के अनुकूल होने और निर्धारित समयसीमा पर अधिक जोर देने से आरएंडडी की रफ्तार बढ़ती है। निजी क्षेत्र से निवेश आने और फंड ऑफ फंड्स की भागीदारी से दीर्घ अवधि से चली आ रही पूंजी की समस्या दूर हो जाती है। बदलाव लाने की दिशा में शुरू की गई यह पहल विभिन्न इकाइयों की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही नए मुकाम हासिल करने में मददगार साबित हो सकती है और तकनीकी विकास को ताकत मिल सकती है।

आरडीआई के पूरी तरह कारगर होने के लिए सार्वजनिक खरीद में सुधारों को बढ़ावा देना निहायत जरूरी है जिससे स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को सक्रिय समर्थन मिलेगा। इसके लिए एक समर्पित नीति इसलिए जरूरी है क्योंकि नवाचार शायद ही परंपरागत नियमों जैसे कई बोलीदाताओं या खरीदारी के पुराने लेखा-जोखा के साथ फिट बैठता है। भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सरकारी खरीद की हिस्सेदारी लगभग 20 फीसदी होती है, इसलिए सरकार बाजार को दिशा देने एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर अत्यधिक जोर देती है। शुरुआती कदम के तौर पर सरकार नई तकनीक का समर्थन कर सकती है, उपभोक्ताओं में विश्वास बहाल कर सकती है, राजस्व के स्थिर स्रोत दे सकती है और बाजार में नए उत्पाद लाने में नवाचार करने वाले लोगों के लिए जोखिम कर सकती है।

MEER VERHALEN VAN Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

एआई की होड़ से बच के रहने के अपने फायदे

एक बार आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का जोश कमजोर पड़ने के बाद उभरने वाले हालात भारत के लिए अनुकूल परिणाम ला सकते हैं। बता रहे हैं आर जगन्नाथन

time to read

5 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

प्राइम बढ़ाने के लिए एमेजॉन चली छोटे शहरों की ओर

देश में एमेजॉन प्राइम की वृद्धि का अगला दौर छोटे शहरों से आ रहा है।

time to read

1 min

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

प्रधानमंत्री मोदी के लिए सज रहा राष्ट्रपति का गांव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जाएंगे पहाड़पुर, संथाल आबादी वाले गांव में उत्साह का माहौल

time to read

4 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अमेरिका संग व्यापार सौदे की अड़चनें दूर

समझौते को अंतिम रूप देने की कड़ी में अगले सप्ताह नई दिल्ली आएंगे अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर

time to read

4 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

गिग वर्कर का ब्योरा मुहैया कराने के लिए प्लेटफॉर्मों ने मांगा वक्त

प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्मों ने गिग और प्लेटफॉर्म कर्मियों की पूरी जानकारी केंद्रीय पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिए अधिक समय मांगा है।

time to read

1 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

गृह मंत्री की अमेरिकी राजदूत के साथ चर्चा

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दोनों ने सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषकर आतंकवाद और मादक पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

time to read

1 min

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

भारत में फिर आएगा ईरान का तेल!

चुनिंदा गंतव्य और क्रेडिट अवधि

time to read

1 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

जापान की प्रधानमंत्री जुलाई के शुरू में आएंगी असम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची जुलाई के शुरू में असम की राजधानी गुवाहाटी का दौरा करेंगी। तकाइची के साथ जापान की 50 कंपनियों के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है।

time to read

2 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

ईवी कंपनियों ने बढ़ाई क्षमता

डीलरों ने अधिक मांग वाले मॉडलों की कमी पर जताई चिंता, तो...

time to read

2 mins

June 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

एल्युमीनियम शुल्क ढांचा विनिर्माण को पहुंचा रहा नुकसान

भारत का एल्युमीनियम शुल्क ढांचा देश को वैश्विक विनिर्माण का अड्डा बनाने के बजाय कच्चे धातु का आपूर्तिकर्ता बनने की ओर धकेल रहा है।

time to read

2 mins

June 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size