Poging GOUD - Vrij
भाजपा ने मनरेगा को खत्म कर छीनी दलितों और गरीबों के रोजगार की गारंटी: सीएम मान
Aaj Samaaj
|December 31, 2025
इस पाप में अकाली दल भी भाजपा के साथ, तभी मनरेगा खत्म करने पर खामोश; आम आदमी पार्टी दलितों और मजदूरों की आवाज बनेगी और उनकी बात पीएम तक पहुंचाएगी
-
मनरेगा की जगह लाए गए नए विकसित भारत-जी राम जी कानून को लेकर पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में जोरदार चर्चा हुई। इस दौरान मनरेगा को चालू रखने और इसमें केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों के विरोध में पेश प्रस्ताव ध्वनि मत से पास कर दिया गया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने मनरेगा को खत्म कर दलितों और गरीबों के रोजगार की गारंटी छीन ली है।
भाजपा की केंद्र सरकार विकसित भारत-जी राम जी कानून को तत्काल वापस ले और मनरेगा को वापस लागू करे। भाजपा इस पाप में अकाली दल भी उसके साथ है इसीलिए मनरेगा को खत्म करने पर खामोश है लेकिन आम आदमी पार्टी दलितों और मजदूरों की आवाज बनेगी और उनकी बात पीएम तक पहुंचाएगी।
इस कानून का उद्देश्य कमजोर और वंचित वर्गों से न सिर्फ उनका भोजन छीनना है, बल्कि उनकी गरिमा और आत्मसम्मान भी छीनना है। मंगलवार को इस मुद्दे पर आयोजित विशेष विधानसभा सत्र में चर्चा के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' कर इसकी मूल भावना को ही खत्म कर दिया है।
इस नए कानून के तहत गरीब मजदूरों, महिलाओं और लाखों जॉब कार्ड धारक परिवारों से गारंटीड रोजगार/मजदूरी का अधिकार छीन लिया गया है और राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल दिया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा वर्षों के विचार-विमर्श के बाद मनरेगा जैसी दूरदर्शी योजना लाई गई थी, जबकि अब 'विकसित भारत-जी राम जी' को संसद में मात्र कुछ घंटों के भीतर पारित कर दिया गया।
कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला
Dit verhaal komt uit de December 31, 2025-editie van Aaj Samaaj.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
यदि भारत पर भी लगा 500 प्रतिशत टैरिफ तो क्या होगा असर
क्या ट्रंप सच में रूस से व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों पर लगाएंगे नए टैरिफ
2 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का 83 वर्ष की उम्र में निधन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् माधव गाडगिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
प्री-बजट मंथन कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी आयुष सिन्हा ने लिया जायजा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज होटल राजहंस, सूरजकुंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
राष्ट्रवाद की भावना का प्रतीक है एनसीसी : एपी सिंह
भारतीय वायु सेना प्रमुख (CAS), एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने गुरुवार को दिल्ली छावनी में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) 2026 का दौरा किया।
2 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
विधानसभा स्पीकर संधवां और कृषि मंत्री खुड्डियां ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग की नई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत पंजाब स्टेट फूड कमीशन की नवस्थापित लाइब्रेरी का उद्घाटन महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मगसीपा) सेक्टर-26, चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में हुआ।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से पहला टी-20 हराया
साहिबजादा फरहान की फिफ्टी, सलमान मिर्जा और अबरार ने 3-3 विकेट लिए
1 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
मित्रता हो तो विवेकानंद और अजीत सिंह जैसी
विवेकानंद राजपूताने की खेतड़ी रियासत के राजा अजीत सिंह को अपना सच्चा दोस्त और सहयोगी मानते थे।
4 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
7 बच्चों की मां की हत्याकर प्रेमी ने दफनाया
कानपुर में कब्र खोदकर शव निकाला, सिर्फ कंकाल मिला;10 महीने राज छिपाए रहा
1 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
भगत सिंह कालोनी की गलियों की सौगात : पं मूलचंद शर्मा
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में सद्भावना स्कूल के समीप तीन गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
