गद्दारों को सबक सिखाने के लिए जनता से सहयोग दे: भगवंत मान
Aaj Samaaj
|July 19, 2025
मुख्यमंत्री ने दोहराया नशा तस्करी के बड़े 'जरनैलों' पर कोई रहम नहीं
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दोहराया कि राज्य में नशे के जहर को फैलाने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, और खुद को अजेय समझने वाले नशा तस्करी के 'जनरल' अब सलाखों के पीछे हैं। अहमदगढ़ और अमरगढ़ में नए तहसील कांपलेक्स का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का धंधा उन लोगों की सरपरस्ती में फलता-फूलता रहा, जिन्हें जनता ने अपनी सेवा के लिए चुना था, लेकिन दुर्भाग्यवश वे ही लोग सरकारी गाड़ियों से नशा सप्लाई करते रहे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के पास अपने शासनकाल में असीम ताकत थी, लेकिन नशा तस्करों से मिलीभगत के चलते कोई उन्हें छूने की हिम्मत नहीं करता था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने ऐसे नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजा क्योंकि उन्होंने नशे के कारोबार के माध्यम से पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बाद किया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के इन "गद्दारों" को सबक सिखाने के लिए जनता से पूर्ण समर्थन और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि " युद्ध नशों विरुद्ध" की शानदार सफलता इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता इस लड़ाई में सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि पंजाब को नशे की इस लानत से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल-मजीठिया परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है क्योंकि सत्ता की लड़ाई के चलते अंदरूनी झगड़े चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल आपसी फूट का शिकार हैं क्योंकि इनके नेता केवल सत्ता के लिए आपस में लड़ते रहते हैं। भगवंत मान ने कहा कि सत्ता के भूखे ये नेता अब बेचैन हैं क्योंकि जनता ने 'आप' को चुना और इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
Dit verhaal komt uit de July 19, 2025-editie van Aaj Samaaj.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे
विदेशी निधियों की निरंतर निकासी के कारण बुधवार को शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।
1 min
December 18, 2025
Aaj Samaaj
नीलाम होने के बाद रोने लगे कार्तिक शर्मा
बोले- माही भाई के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं, चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
4 दिन, 61 बकायेदारों की संपत्ति किया सील, 29 लाख 31 हजार की राशि निगम खाते में पहुंची
नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकायेदारों के विरुद्ध मेगा सीलिंग ड्राइव के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।
1 min
December 18, 2025
Aaj Samaaj
वर्ष 2026 तक फरीदाबाद निगम को 40 प्रतिशत तक प्रदूषण कम करने का लक्ष्य
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली. एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए तैयार की गई शहर, विशेष कार्ययोजनाओं के सख्त और प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक दिल्ली में आयोजित की गई।इस बैठक में फरीदाबाद एवं गुरुग्राम नगर निगम आयुक्तों ने अपने- अपने शहरों की वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।
2 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
लोकसभा में 'वीबी-जी राम जी' बिल पर चर्चा, परमाणु ऊर्जा बिल पास
कृषि मंत्री शिवराज बोले- बिल में रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
बढ़ने लगी ठंड... पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में घना कोहरा
प्रदूषण जनजीवन को कर रहा प्रभावित
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था? : दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
ऑपरेशन हॉन्टेडॉपट हथियार अवैध नशा, अवैध हथियार, शराब, जुआ, सट्टा, संगीन अपराधियों पर पुलिस की छापामारी
1 दिसंबर से हरियाणा पुलिस द्वारा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया जा रहा है।
2 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
भारत और ओमान एफटीए पर हस्ताक्षर आज
दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगी नई गति
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
भारत और इजरायल के बीच बढ़ेगा सहयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी शुभकामनाएं आज समाज नेटवर्क
1 mins
December 18, 2025
Listen
Translate
Change font size

