Poging GOUD - Vrij

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों-श्रमिकों को दिया सम्मान, गरीबों और श्रमिकों की ताकत से ही बनेगा विकसित भारतः मुख्यमंत्री

Aaj Samaaj

|

June 08, 2025

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस देश की असली ताकत हमारे गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के लोग हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों-श्रमिकों को दिया सम्मान, गरीबों और श्रमिकों की ताकत से ही बनेगा विकसित भारतः मुख्यमंत्री

यही लोग अपने पसीने और मेहनत से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में इन मेहनतकश वर्गों को जो सम्मान और अधिकार दिए हैं, वह कांग्रेस कभी नहीं दे पाई। कांग्रेस ने हमेशा अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता दी और आम जनता, समाज और देश की चिंता नहीं की। कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए आम जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी की और अब जनता ने उन्हें शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया है।

मुख्यमंत्री आज यहां संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए डीएससी समाज के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डीएससी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया और डीएससी समाज के आरक्षण में वर्गीकरण को लागू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को 11 जून को सिरसा में मनाई जाने वाली संत कबीर जयंती के लिए भी निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को योद्धा बताते हुए कहा कि समाज ने जो यह सम्मान की पगड़ी मेरे सिर पर रखी है, यह सम्मान समाज का है और मैं इस सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि आज डीएससी को उसका अधिकार और सम्मान मिल रहा है। हाल ही में जो लगभग 3,500 भर्तियों की घोषणा हुई है, उसमें 605 पद डीएससी समाज के लिए और 604 पद अन्य अनुसूचित जातियों के लिए हैं। यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज ने काफी संघर्ष किया और आज उस संघर्ष के सुखद परिणाम सामने आए हैं। इससे हमारी आने वाली पीढ़ियां सशक्त और मजबूत होंगी।

MEER VERHALEN VAN Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

यदि भारत पर भी लगा 500 प्रतिशत टैरिफ तो क्या होगा असर

क्या ट्रंप सच में रूस से व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों पर लगाएंगे नए टैरिफ

time to read

2 mins

January 09, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का 83 वर्ष की उम्र में निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् माधव गाडगिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

प्री-बजट मंथन कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी आयुष सिन्हा ने लिया जायजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज होटल राजहंस, सूरजकुंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Aaj Samaaj

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

राष्ट्रवाद की भावना का प्रतीक है एनसीसी : एपी सिंह

भारतीय वायु सेना प्रमुख (CAS), एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने गुरुवार को दिल्ली छावनी में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) 2026 का दौरा किया।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Aaj Samaaj

विधानसभा स्पीकर संधवां और कृषि मंत्री खुड्डियां ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग की नई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत पंजाब स्टेट फूड कमीशन की नवस्थापित लाइब्रेरी का उद्घाटन महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मगसीपा) सेक्टर-26, चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में हुआ।

time to read

1 min

January 09, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से पहला टी-20 हराया

साहिबजादा फरहान की फिफ्टी, सलमान मिर्जा और अबरार ने 3-3 विकेट लिए

time to read

1 mins

January 09, 2026

Aaj Samaaj

मित्रता हो तो विवेकानंद और अजीत सिंह जैसी

विवेकानंद राजपूताने की खेतड़ी रियासत के राजा अजीत सिंह को अपना सच्चा दोस्त और सहयोगी मानते थे।

time to read

4 mins

January 09, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

7 बच्चों की मां की हत्याकर प्रेमी ने दफनाया

कानपुर में कब्र खोदकर शव निकाला, सिर्फ कंकाल मिला;10 महीने राज छिपाए रहा

time to read

1 mins

January 09, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

भगत सिंह कालोनी की गलियों की सौगात : पं मूलचंद शर्मा

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में सद्भावना स्कूल के समीप तीन गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size