Poging GOUD - Vrij
जाति पूछ कर मारते हैं
Sarita
|May Second 2025
जान कर हैरानी होती है कि हाल के दिनों में जिन दलितों पर जानबूझ कर ज्यादा निशाना साधा गया उन में से अधिकतर पढ़े लिखे युवा थे. एटा का अनिल कुमार बीफार्मा और बीएससी पास था. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के लीलदा गांव का जगदीश जाटव बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर था जिस की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी.
बात 14 अप्रैल, अंबेडकर जयंती, के दिन की है. देशभर के दलितों की तरह उत्तर प्रदेश के एटा के दलित भी अंबेडकर जयंती पूरे दिल और धूमधाम से मना रहे थे. एटा में इस दिन सुबह से ही जोश का माहौल था. अंबेडकर की शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं पर किसी को एहसास या अंदाजा नहीं था कि जल्द ही यहां भी मौत के आतंक का तांडव होने वाला है.
दलित तबके का नौजवान 35 साला अनिल कुमार जलेसर के पैट्रोल पंप के नजदीक जनता क्लिनिक के मैडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था कि तभी उसे दिनेश यादव नाम के नौजवान ने गोली मार दी.
खून से लथपथ हो गए अनिल को भीड़ ने उठाया और इलाज के लिए अस्पताल ले गई. खबर एटा से होती हुई उत्तर प्रदेश में जंगल की आग की तरह फैली. देखतेदेखते गुस्साए दलित समुदाय की भीड़ ने हंगामा मचाया, दिनेश की दुकान में तोड़फोड़ की और फिर जलेसर में हाईवे जाम कर दिया. पुलिस आई, मामला दर्ज हुआ और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया.
झगड़ा दुकान के विवाद का था जिस की अहमियत मालिक के लिए किसी सरहद से कम नहीं होती. वहां भी गोलीबारी आम है और देशभर में आएदिन जमीनजायदाद के झगड़ों को ले कर भी गोलियां चलती रहती हैं. देश के भीतर फैले इस आतंक को कोई संजीदगी से नहीं लेता, फिर एटा में तो उस दलित तबके के युवक पर गोली चली थी जिस को, धर्मग्रंथों के मुताबिक, शूद्र, गुलाम, मवेशी, नीच वगैरह कहना दबंगों का हक है.
दलित होते पौराणिक आतंकवाद के शिकार
दलितों पर सवर्णों के अत्याचार आम हैं. रोज सैकड़ों दलितों को तरहतरह से प्रताड़ित किया जाता है जिस में खास बातें ये हैं कि दलितों को मंदिरों में दाखिल मत होने दो. उन्हें कुएं से या नदी से पानी मत भरने दो. उन से दोचार हाथ दूर ही रहो क्योंकि उन से सटने से धर्म भ्रष्ट हो जाता है.
देहातों में नाइयों को सख्त हिदायत दबंग यह देते रहते हैं कि दलित की हजामत बनाई तो फिर समझ लेना. पिछले कुछ सालों से प्रताड़ना के तौरतरीकों में एक नया रिवाज यह शामिल हो गया है कि दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठ कर बरात मत निकालने दो क्योंकि इस रिवाज पर सिर्फ दबंगों का हक है. कई जगहों पर तो दलितों के ऊपर पेशाब करने और पिलाने की अमानवीय घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं.
Dit verhaal komt uit de May Second 2025-editie van Sarita.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Sarita
Sarita
वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी
वर्किंग कपल्स ज्यादातर यूनिटरी फैमिलीज में रहते हैं. उन की चाहत यह होती है कि उन के बीच स्पेस न रहे जिस से कि किसी और की जगह न बन सके लेकिन आज मोबाइल के दौर में एक का दूसरे को बारबार फोन करना भी निगरानी जैसा लगने लगता है.
9 mins
May First 2026
Sarita
हंगरी से सबक ले भारत
लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के बावजूद अगर शासन जनता की अपेक्षाओं से दूर हो जाए, तो असंतोष तेजी से उभरता है जो दिखता नहीं. जनता के मूड को भांपना आसान नहीं. वह सिरआंखों पर धरी राजनीतिक पार्टी को भी एक झटके में सत्ता से उखाड़ कर फेंक सकती है.
4 mins
May First 2026
Sarita
पीढ़ियों तक रिसते हैं युद्ध के घाव
इंसान के दिमाग पर जंग का असर जंग चलने तक ही नहीं बल्कि जंग खत्म होने के बाद कई सालों तक और उस के बाद उस की आने वाली पीढ़ियों के मन, व्यवहार और व्यक्तित्व तक में उतर जाता है. युद्ध की सब से भयावह सच्चाई यह है कि यह सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता बल्कि इंसानी दिमाग के भीतर भी चलता रहता है, कभी खत्म न होने वाली लड़ाई की तरह.
4 mins
May First 2026
Sarita
एससी वर्ग कर रहा अपनी बात करने वाली फिल्में फ्लौप
बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह, दहेज और जमींदारों के उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों पर भारतीय सिनेमा ने बेहतरीन फिल्में दी हैं.
9 mins
May First 2026
Sarita
एक रिक्त कोना
मां के बिना ममता के आंचल का स्पर्श क्या होता है, बिन मां का बच्चा क्या समझेगा.
8 mins
May First 2026
Sarita
अंगूठे की जात
उंगलियों की दुनिया में भी राजनीति कम दिलचस्प नहीं है.
3 mins
May First 2026
Sarita
महिला आरक्षण ढोल की पोल
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल की विधानसभाओं के चुनावों में प्रचार के लिए मुद्दा पैदा करने के लिए भाजपा ने जो बवंडर खड़ा किया उस के पीछे 'बड़ेसाब' तो आरएसएस ही था जो सवर्ण महिलाओं को ले कर दिक्कत में था कि इन का क्या करें, ये तो मंदिरों में भजनपूजन और कलश यात्राओं में ही अच्छी लगती हैं. अगर ये संसद में बड़े पैमाने पर आ गईं तो हिंदू राष्ट्र और ब्राह्मण राज का सपना ध्वस्त हो जाएगा. महिला आरक्षण बिल इसी मकसद से एक साजिश के तहत लाया और फिर गिरवाया गया.
21 mins
May First 2026
Sarita
9 लाख करोड़ दान की बछिया के दांत
दान की महिमा वाकई में अपरंपार है जिस ने देशभर के 10 ब्रैंडेड मंदिरों की जायदाद को 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है लेकिन इस से किसे क्या हासिल हो रहा है, यह कोई नहीं सोचता. सोचता तो कोई यह भी नहीं कि दान की लत भक्तों को भाग्यवादी बनाने के साथसाथ डर और लालच भी उन के दिलोदिमाग में भर देती है.
10 mins
May First 2026
Sarita
गट हैल्थ के लिए 3 एफ का नियम अपनाएं
गट हैल्थ यानी आंतों की सेहत. आंतों का स्वस्थ रहना पाचन से ले कर इम्यूनिटी तक पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जानिए 3 नियम जिन्हें अपना कर हर कोई अपनी गट हैल्थ ठीक कर सकता है.
6 mins
May First 2026
Sarita
एक सुसाइड नोट में नई पीढ़ी की पीड़ा
प्रियांशु की आत्महत्या बच्चों पर पेरैंट्स द्वारा अनावश्यक रूप से बढ़ती जा रही अपेक्षाओं और दबाव से उत्पन्न हताशा और अवसाद की कहानी बयान करती है जिस का सामना आज बहुतेरे बच्चे कर रहे हैं.
6 mins
May First 2026
Listen
Translate
Change font size
