Facebook Pixel जाति के चक्रव्यूह में अपर कास्ट वूमन | Sarita - news - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

जाति के चक्रव्यूह में अपर कास्ट वूमन

Sarita

|

August Second 2024

समाज में एक बड़ा हिस्सा अपर कास्ट वूमन का है, जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होते हुए भी हाशिए पर है और उस की चर्चा कहीं नहीं हो रही है.

- शैलेंद्र सिंह

जाति के चक्रव्यूह में अपर कास्ट वूमन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट का जवाब देते कहा कि केंद्र की सरकार चाहे युवा हो या किसान सभी को चक्रव्यूह में फंसाने का काम कर रही है. राहुल ने इसी के साथ जातीय जनगणना का मुद्दा भी उठाते हुए हलवा सेरेमनी का जिक्र कर दिया. राहुल गांधी ने बजट के हलवा सेरेमनी की फोटो दिखाते कहा, 'इस फोटो में कोई पिछड़ा, दलित या आदिवासी अफसर नहीं दिख रहा है.' यह सुन कर निर्मला हंस पड़ीं और तभी राहुल ने कहा कि देश का हलवा बंट रहा है और वित्त मंत्री हंस रही हैं.

राहुल ने आगे कहा कि 20 अफसरों ने हलवा बनाया और अपने 20 लोगों में बांट दिया. बजट कौन बना रहे हैं, वही दो या तीन प्रतिशत लोग. हम जातिगत जनगणना ला कर इस विषमता को खत्म करेंगे. राहुल गांधी ने महाभारत युद्ध में चक्रव्यूह बना कर अभिमन्यु की हत्या का जिक्र करते कहा कि 6 लोगों कर्ण, द्रोणाचार्य, दुशासन, अश्वत्थामा, कृपा, शकुनि, दुर्योधन ने मिल कर अभिमन्यु की हत्या की थी. आज भी 6 लोगों ने अपने चक्रव्यूह में देश को फंसा रखा है. ये 6 लोग हैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, मोहन भागवत, अंबानी और अडानी.

इस के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर एकदूसरे से जातीय जनगणना के मुद्दे पर भिड़ गए. इन दोनों की बहस में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कूद गए. राहुल गांधी ने कहा था कि देश का बजट बनाने वालों में दलित और ओबीसी जातियों को शामिल नहीं किया जाता. राहुल ने जाति जनगणना कराने की डिमांड भी रखी थी. अनुराग ठाकुर ने इस का जवाब देते कहा कि जिस को जाति का पता नहीं, वह गणना की बात करता है.

यह बात राहुल गांधी को आपत्तिजनक लगी, उन्होंने कहा कि उन का अपमान किया गया. अखिलेश यादव भी बहुत गुस्से में थे, उन्होंने कहा कि सदन में किसी की जाति कैसे पूछी जा सकती है. राहुल गांधी और अखिलेश की जोड़ी ने भाजपा को बैकफुट पर डाल दिया.

असल में राहुल गांधी केवल पिछड़ा, दलित या आदिवासी अफसरों की बात कर रहे थे. इस में एक सब से बड़ी जाति का जिक्र करना वे भूल गए, वह है सवर्ण महिलाएं. सवर्ण महिलाएं एक ऐसा वर्ग है जो संपन्न और शिक्षित होने के बाद भी बेचारा है.

MEER VERHALEN VAN Sarita

Sarita

Sarita

वर्किंग कपल्स के बीच स्पेस और प्राइवेसी

वर्किंग कपल्स ज्यादातर यूनिटरी फैमिलीज में रहते हैं. उन की चाहत यह होती है कि उन के बीच स्पेस न रहे जिस से कि किसी और की जगह न बन सके लेकिन आज मोबाइल के दौर में एक का दूसरे को बारबार फोन करना भी निगरानी जैसा लगने लगता है.

time to read

9 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

हंगरी से सबक ले भारत

लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के बावजूद अगर शासन जनता की अपेक्षाओं से दूर हो जाए, तो असंतोष तेजी से उभरता है जो दिखता नहीं. जनता के मूड को भांपना आसान नहीं. वह सिरआंखों पर धरी राजनीतिक पार्टी को भी एक झटके में सत्ता से उखाड़ कर फेंक सकती है.

time to read

4 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

पीढ़ियों तक रिसते हैं युद्ध के घाव

इंसान के दिमाग पर जंग का असर जंग चलने तक ही नहीं बल्कि जंग खत्म होने के बाद कई सालों तक और उस के बाद उस की आने वाली पीढ़ियों के मन, व्यवहार और व्यक्तित्व तक में उतर जाता है. युद्ध की सब से भयावह सच्चाई यह है कि यह सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ा जाता बल्कि इंसानी दिमाग के भीतर भी चलता रहता है, कभी खत्म न होने वाली लड़ाई की तरह.

time to read

4 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एससी वर्ग कर रहा अपनी बात करने वाली फिल्में फ्लौप

बाल विवाह, विधवा पुनर्विवाह, दहेज और जमींदारों के उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों पर भारतीय सिनेमा ने बेहतरीन फिल्में दी हैं.

time to read

9 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एक रिक्त कोना

मां के बिना ममता के आंचल का स्पर्श क्या होता है, बिन मां का बच्चा क्या समझेगा.

time to read

8 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

अंगूठे की जात

उंगलियों की दुनिया में भी राजनीति कम दिलचस्प नहीं है.

time to read

3 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

महिला आरक्षण ढोल की पोल

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल की विधानसभाओं के चुनावों में प्रचार के लिए मुद्दा पैदा करने के लिए भाजपा ने जो बवंडर खड़ा किया उस के पीछे 'बड़ेसाब' तो आरएसएस ही था जो सवर्ण महिलाओं को ले कर दिक्कत में था कि इन का क्या करें, ये तो मंदिरों में भजनपूजन और कलश यात्राओं में ही अच्छी लगती हैं. अगर ये संसद में बड़े पैमाने पर आ गईं तो हिंदू राष्ट्र और ब्राह्मण राज का सपना ध्वस्त हो जाएगा. महिला आरक्षण बिल इसी मकसद से एक साजिश के तहत लाया और फिर गिरवाया गया.

time to read

21 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

9 लाख करोड़ दान की बछिया के दांत

दान की महिमा वाकई में अपरंपार है जिस ने देशभर के 10 ब्रैंडेड मंदिरों की जायदाद को 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है लेकिन इस से किसे क्या हासिल हो रहा है, यह कोई नहीं सोचता. सोचता तो कोई यह भी नहीं कि दान की लत भक्तों को भाग्यवादी बनाने के साथसाथ डर और लालच भी उन के दिलोदिमाग में भर देती है.

time to read

10 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

गट हैल्थ के लिए 3 एफ का नियम अपनाएं

गट हैल्थ यानी आंतों की सेहत. आंतों का स्वस्थ रहना पाचन से ले कर इम्यूनिटी तक पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जानिए 3 नियम जिन्हें अपना कर हर कोई अपनी गट हैल्थ ठीक कर सकता है.

time to read

6 mins

May First 2026

Sarita

Sarita

एक सुसाइड नोट में नई पीढ़ी की पीड़ा

प्रियांशु की आत्महत्या बच्चों पर पेरैंट्स द्वारा अनावश्यक रूप से बढ़ती जा रही अपेक्षाओं और दबाव से उत्पन्न हताशा और अवसाद की कहानी बयान करती है जिस का सामना आज बहुतेरे बच्चे कर रहे हैं.

time to read

6 mins

May First 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size