Facebook Pixel बदलती भूराजनीति में भारत | Outlook Hindi - news - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

बदलती भूराजनीति में भारत

Outlook Hindi

|

May 12, 2025

भारत को अमेरिका के साथ हो रहे नुकसान को कम करते हुए चीन से सौदेबाजी की राह अपनानी चाहिए

- श्याम सरन

बदलती भूराजनीति में भारत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया भर के देशों पर बीते 2 अप्रैल को टैरिफ लगाने के अपने कदम को अमेरिका के लिए 'मुक्ति दिवस' करार दिया। इन शुल्कों के असर का विश्लेषण दुनिया भर में किया जा रहा है। इन शुल्कों का पैमाना और इनकी प्रकृति बेहद विघटनकारी है, लेकिन इनसे जैसी अनिश्चितता पैदा हुई है वह तर्कसंगत आर्थिक और कारोबारी निर्णय लेने को लगभग असंभव बना रही है।

ट्रम्प का कहना है कि टैरिफ राजस्व बढ़ाने वाला साधन है जो महत्वपूर्ण कर कटौती की संभावनाएं पैदा करेगा। सवाल है कि व्यापारिक साझीदारों को अमेरिकी निर्यात पर टैरिफ कम करने और अधिक बाजार पहुंच प्रदान करने के लिए मजबूर करने के घोषित उद्देश्य के साथ इस कदम को कैसे जोड़ा जा सकता है? यदि व्यापारिक साझीदारों के साथ बातचीत के परिणामस्वरूप टैरिफ कम भी हो जाते हैं, तो उस राजस्व का क्या होगा, जिसके बढ़ने की बात की गई है? उच्च टैरिफ की आड़ में अमेरिका का फिर से औद्योगिकीकरण करने के तीसरे उद्देश्य के लिए टैरिफ को कई वर्षों तक अनुमानित स्तर पर रखने की आवश्यकता होगी ताकि निवेशकों को अमेरिका में उद्योग स्थापित करने के लिए राजी किया जा सके।

यदि टैरिफ को अन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ऊपर या नीचे किया जा सकता है, तो किसी भी निवेशक को लंबी अवधि के लिए अमेरिका में निवेश करने का जोखिम क्यों लेना चाहिए? इस प्रकार के विरोधाभासों और नीतिगत असंगति के परिणामस्वरूप अनिश्चितता पैदा हो रही है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती आएगी, शायद मंदी भी। यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से भू-राजनैतिक समीकरणों में फेरबदल करेगी। सत्ता समीकरण बदल जाएंगे। कुछ देश हारेंगे, कुछ जीतेंगे।

MEER VERHALEN VAN Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size