समय के साथ बदला शादी का सलीका
Anokhi
|November 01, 2025
शादी कैसे होगी? किससे होगी ? कब होगी? जीवनसाथी चुनने का पैमाना क्या होगा ? या शादी में समझौते किस हद तक किए जाएंगे? ये सभी फैसले महिलाओं का एक तबका अब खुद लेने लगा है। शादी की पूरी प्रक्रिया में भारतीय महिलाओं की स्थिति में पिछले दशकों में काफी बदलाव आया है। इन बदलावों पर नजर डाल रही हैं वरिष्ठ पत्रकार क्षमा शर्मा
विवाह का मौसम है। चारों ओर जेवर, कपड़ों, कारों आदि की खरीदारी से लेकर तमाम तरह के होटल्स, बैंक्वेट हॉल्स, बस, रेल, हवाई जहाज आदि के टिकट की बुकिंग की होड़ लगी है। युवा हर तरह से अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं। कोई प्रियंका, अनुष्का और दीपिका की तरह 'डेस्टिनेशन वेडिंग' करना चाहता है, तो किसी को राधिका मर्चेंट के लहंगे की नकल करनी है, किसी को आलिया भट्ट की शादी वाला जोड़ा चाहिए। शादी की जगह भी कुछ-कुछ ऐसी ही होनी चाहिए। अपने इन अरमानों को पूरा करने के लिए शादी के खर्चे निपटाने के लिए भारी-भरकम कर्ज लेने का रिवाज भी बढ़ा है।
शादी के फैसले में हमारा बढ़ता दखल
नब्बे के दशक के बाद, जिस तरह से भूमंडलीकरण का विस्तार हुआ, लड़कियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और खुद निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी, वैसे-वैसे विवाह में उनकी मर्जी और बाजार का दखल भी बढ़ता गया। सबसे बड़ी बात तो यह हुई कि कहां तो लड़की बीस साल की होती थी, तो परिवार के लोग उसके विवाह के बारे में सोचने लगते थे, क्योंकि पहले विवाह का कुल मतलब पति और परिवार की देखभाल से लेकर संतान पैदा करना भर था। तीस की उम्र के बाद लड़कियों को संतान न पैदा करने की सलाह डॉक्टर्स भी देते थे। उसके मुकाबले आज बहुत कुछ बदल गया है। अब भारत में लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु को 18 से बढ़ाकर 21 करने का विधेयक प्रस्तावित है। पहली बात तो यह है कि महिलाओं का एक बड़ा वर्ग अपने फैसले खुद लेने लगा। वहीं, शादी-ब्याह जैसे मसलों में परिवार वाले लड़की की बातों को भी सुनने लगे हैं। अब विवाह लड़कियों के लिए, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मुकाबले प्राथमिकता में पीछे है। पहले अच्छी नौकरी, फिर नौकरी से प्राप्त आर्थिक स्वतंत्रता का आनंद, घूमना-फिरना और फिर शायद शादी। पिछले दिनों ही एक खबर आई थी कि अपने देश में अकेली घूमने वाली लड़कियों की संख्या बहुत बढ़ी है।
Dit verhaal komt uit de November 01, 2025-editie van Anokhi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Anokhi
Anokhi
हर सुबह कीजिए सधी शुरुआत
सुबह की शुरुआत सधी हुई हो, तो दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। हलांकि ठंड के मौसम में यह काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अपनी दिनचर्या में किन आदतों को शामिल करके आप दिन भर ऊर्जावान रह सकती हैं, बता रही हैं
4 mins
December 13, 2025
Anokhi
मातृत्व को मौसम की मार से बचाएं
बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ सांस से जुड़ी परेशानियों में इजाफा कर रहा है, बल्कि गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत से जुड़े खतरों को भी बढ़ा रहा है। कैसे वायु प्रदूषण से जुड़ी इन चुनौतियों से खुद को और अपने नवजात शिशु को महफूज रखें
5 mins
December 13, 2025
Anokhi
डिजिटल अपराध सतर्कता से होगा बचाव
डिजिटल अरेस्ट का नाम आपने कई दफा सुना होगा, लेकिन डर और दबाव की वजह से पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल अरेस्ट और अन्य तरह के डिजिटल अपराधों का शिकार बन ही जाते हैं। डिजिटल अपराधों से कैसे बचें और अपनी सुरक्षा के लिए क्या करें,
3 mins
December 13, 2025
Anokhi
सुरों की अनमोल निधि
कहते हैं ना कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। अपनी आवाज से दुनिया भर के लोगों की नींद उड़ाने वाली सुनिधि की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनकी सफलता की दास्तां साझा कर रहे हैं
6 mins
December 13, 2025
Anokhi
प्रेग्नेंसी में ठीक नहीं खानपान से समझौता
दुनिया में हमारी जिंदगी से ज्यादा जुड़ी क्या खबरें हैं ? कौन-सी खबर हमारे लिए ज्यादा उपयोगी है? किस शख्सियत की कामयाबी ने हमें गर्व से भर दिया है? ऐसी तीन खास खबरें यहां साझा कर रही हैं जयंती रंगनाथन
2 mins
December 13, 2025
Anokhi
घरवालों से जरूर साझा करें समस्या
मन और उसकी सेहत से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं
3 mins
December 13, 2025
Anokhi
कश्मीरी फिरन के सब दीवाने
कश्मीर का पारंपरिक परिधान फिरन अब एक ग्लोबल ट्रेंड के रूप में पहचान बना रहा है। ठंड के मौसम को फैशनेबल बनाने के लिए फिरन को कैसे अपनाएं, बता रही हैं
3 mins
December 13, 2025
Anokhi
सर्दी वाले स्वादिष्ट परांठे
परांठा यों तो साल भर खाई जाने वाली चीज है, पर ठंड के मौसम में बनने वाले परांठों की बात ही निराली है। कुछ ऐसे ही परांठों की रेसिपी बता रही हैं दिव्या गांगुली
3 mins
December 13, 2025
Anokhi
वसीयत आज की जरूरत
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय महिलाओं से गुजारिश की है कि वे भी अपनी वसीयत तैयार करवाएं। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के क्या हैं मायने और वसीयत तैयार करना हमारे लिए भी क्यों है जरूरी, बता रही हैं
3 mins
December 06, 2025
Anokhi
इस मौसम मेथी मतवाली
सर्दी के खानपान की बातें मेथी साग के बिना अधूरी हैं। मेथी स्वाद के साथ-साथ सेहत के मामले में भी गुणों से भरी है। कैसे मेथी साग से बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन
4 mins
December 06, 2025
Listen
Translate
Change font size

