Poging GOUD - Vrij
सच में मुमकिन कुदरती निखार
Anokhi
|August 30, 2025
त्वचा की देखभाल आसान काम नहीं। माना कि बाजार अच्छे सौंदर्य उत्पादों की भरमार है, पर कितना अच्छा हो कि कुदरती तरीकों त्वचा को दुलार दिया कैसे कुदरत की मदद से त्वचा को दें निखार, बता रही हैं
त्वचा की खूबसूरती, हमारी सेहत का हाल भी बताती है। केवल नमी नहीं, हमारी त्वचा को अच्छा पोषण और प्यार-दुलार भी चाहिए। यों तो बाजार में तरह-तरह की क्रीम, मॉइस्चराइजर व ब्यूटी ऑयल मौजूद हैं, पर हर उत्पाद आपके लिए सही हो, इसकी गारंटी नहीं। जो निखार कुदरती तरीके से मिल सकता है, उसकी बात ही अलग है। कुदरती तरीकों से त्वचा को सिर्फ नमी नहीं, पोषण भी मिलता है। एक्सपर्ट कहते हैं, रोटी, सूप, जूस आदि हम घर में बनाते हैं। हम चाहें तो इनके पैकेट बाजार से खरीदकर इन्हें चुटकियों में तैयार कर सकते हैं। पर दोनों के पोषण और ताजगी में अंतर होता है। यही बात ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर लागू होती है। घर में आसानी से मिल जाने वाली कई चीजें ऐसी हैं, जिनसे त्वचा की देखभाल बेहतर ढंग से की जा सकती है और त्वचा से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा भी पाया जा सकता है:
नारियल तेल की नमी
त्वचा से जुड़ी कितनी ही परेशानियों के लिए सबसे पहले नारियल तेल की ही याद आती है। धूप से त्वचा जल गई हो, चिकनपॉक्स के निशान हों या कोई अन्य त्वचा की एलर्जी हो, नारियल का तेल सबमें फायदा पहुंचाता है। त्वचा ही नहीं, इसका तेल बालों को भी पोषण देता है। बालों के लिए जहां यह प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है, वहीं नहाने के बाद इसकी कुछ बूंदें पूरे शरीर पर बॉडी लोशन की तरह लगाई जा सकती हैं। नारियल के तेल की हल्की मसाज मॉइस्चराइजर का काम करती है। खासकर खुश्क त्वचा वालों के लिए यह खूब फायदेमंद है। मेकअप उतारने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
Dit verhaal komt uit de August 30, 2025-editie van Anokhi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Anokhi
Anokhi
निढाल कर रहा काम का बोझ
करिअर कौन नहीं बनाना चाहता ? पैसे कौन नहीं कमाना चाहता ? लेकिन इस चाहत ने कामकाजी लोगों के एक बड़े समूह को निढाल कर दिया है। दोहरी जिम्मेदारी उठा रहीं कामकाजी महिलाओं की स्थिति और खराब है। यह स्थिति बर्न आउट की है, जो भारत में चिंताजनक होती जा रही है। इससे कैसे निपटें, बता रही हैं
4 mins
January 03, 2026
Anokhi
थोड़ी सतर्कता से ठीक रहेगी सेहत
आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजें सेहतमंद भी हों, यह जरूरी नहीं। घर के पास की दुकान से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक में मिलने वाले पैकेटबंद खाने में प्रोसेस्ड फूड को कैसे पहचानें और इनका सेहतमंद विकल्प कैसे परोसें, बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
जंक फूड से कैसे पीछा छुड़ाएं
खाना तो सेहतमंद ही खाना चाहिए, पर उस मन का क्या करें, जो जंक फूड के बिना तृप्त ही नहीं होता ? जंक फूड की लत के हालात ऐसे हैं कि जंक फूड प्रोसेस्ड फूड से होते हुए बात अब अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड तक पहुंच गई है। यह सब शरीर ही नहीं, मन को भी बीमार कर रहे हैं। क्या है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, क्यों लग जाती है जंक फूड की लत और कैसे इस लत से प्रभावी तरीके से पीछा छुड़ाएं? बता रही हैं
5 mins
January 03, 2026
Anokhi
ताकि जंक फूड की जिद न करें बच्चे
भारत में 23 फीसदी से ज्यादा बच्चे मोटापे के शिकार हैं। इसके लिए जंक फूड को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है। अच्छी सेहत के लिए उन्हें जंक फूड से दूर रखना हमें सीखना होगा। बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
नमी से दूर होगा बालों का रूखापन
त्वचा की देखभाल और मेकअप से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता वा पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट
2 mins
January 03, 2026
Anokhi
मूंगफली के मजेदार अंदाज
सदी का मौसम आते ही मूंगफली खाने का मन करने लगता है। दिल की रखवाली कही जाने वाली मूंगफली आपको भी पसंद है, तो इससे कुछ नए व्यंजन बनाएं।
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
पहली उड़नपरी पी टी उषा
दौड़ने का शौक तो अमूमन हर बच्चे को होता है, पर 1980 के दशक में अपने इस शौक को अंतरराष्ट्रीय करिअर में तब्दील करने का माद्दा बड़ी बात है। पी टी उषा ने संसाधनों के अभाव में यह सब कर दिखाया और फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की परंपरा में नई जान फूंक दी। जीवटता और प्रतिबद्धता से भरपूर उनकी जिंदगी की कहानी साझा कर रहे हैं
5 mins
January 03, 2026
Anokhi
हर सुबह कीजिए सधी शुरुआत
सुबह की शुरुआत सधी हुई हो, तो दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। हलांकि ठंड के मौसम में यह काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अपनी दिनचर्या में किन आदतों को शामिल करके आप दिन भर ऊर्जावान रह सकती हैं, बता रही हैं
4 mins
December 13, 2025
Anokhi
मातृत्व को मौसम की मार से बचाएं
बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ सांस से जुड़ी परेशानियों में इजाफा कर रहा है, बल्कि गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत से जुड़े खतरों को भी बढ़ा रहा है। कैसे वायु प्रदूषण से जुड़ी इन चुनौतियों से खुद को और अपने नवजात शिशु को महफूज रखें
5 mins
December 13, 2025
Anokhi
डिजिटल अपराध सतर्कता से होगा बचाव
डिजिटल अरेस्ट का नाम आपने कई दफा सुना होगा, लेकिन डर और दबाव की वजह से पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल अरेस्ट और अन्य तरह के डिजिटल अपराधों का शिकार बन ही जाते हैं। डिजिटल अपराधों से कैसे बचें और अपनी सुरक्षा के लिए क्या करें,
3 mins
December 13, 2025
Listen
Translate
Change font size
