Poging GOUD - Vrij
दिल की धड़कन का बढ़ना नहीं है सामान्य
Sadhana Path
|September 2025
आपने अक्सर देखा होगा कि घबराहट के समय दिल की धड़कन बहुत तेज हो जाती है, तेज चलते समय या दौड़ते वक्त भी धड़कन बढ़ जाती है। मगर कुछ स्थितियों में दिल की धड़कन अचानक तेज हो जाती है, ऐसा क्यों होता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
हार्ट बीट या दिल की धड़कन का बढ़ना, पसीना आना और बेचैनी जैसे लक्षण महसूस होना अनियमित या असामान्य हृदय गति, इस स्थिति को अरिदमिया के नाम से जाना जाता है। इस स्थिति में हार्ट रिदम स्थिर नहीं रहती, दिल तेजी से धड़कता है और घबराहट महसूस हो सकती है। सामान्य तौर पर एक व्यक्ति की हार्टबीट 60 से 100 धड़कन प्रति मिनट तक रहनी चाहिए लेकिन जब ये 120 या इससे अधिक हो जाए तो थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक हो जाती है। दिल की धड़कन का बढ़ना सामान्य नहीं होता, ये किसी कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। इसे नियंत्रित और सामान्य करने में कई घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं लेकिन इसके पहले हृदय गति तेज होने के कारण और लक्षणों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
क्यों होती है दिल की धड़कन तेज
हार्ट बीट तब तेज हो जाती है जब हृदय की पंपिंग गतिविधि में कोई रुकावट आने लगती है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर मामलों में ये कोई गंभीर समस्या नहीं होती लेकिन इसे नजरअंदाज करने की भूल भी न करें। चलिए जानते हैं दिल की धड़कन तेज होने के संभावित कारणों के बारे में।
निर्जलीकरण
निर्जलीकरण तब होता है जब तरल पदार्थ के कम सेवन से शरीर में पानी की मात्रा में कमी आ जाती है। निर्जलीकरण होने से दिल की धड़कन तेजी से प्रभावित होती है और घबराहट होने लगती है। तेज हार्टबीट को टैकाकार्डिया के रूप में भी जाना जाता है। जिसमें प्रतिमिनट 100 से अधिक हार्टबीट को मेजर किया जा सकता है। निर्जलीकरण के दौरान हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
कैफीन का अधिक सेवन
कैफीन एक उत्तेजक है और असामान्य रूप से बड़ी मात्रा में लेने से अनियमित हार्ट बीट की समस्या हो सकती है। आमतौर पर एक दिन में 10 ग्राम से अधिक कैफीन का सेवन हृदय रोग का कारण बन सकता है। चाय और कॉफी के अलावा एनर्जी ड्रिंक, चॉकलेट और सप्लीमेंट्स में भी अधिक मात्रा में कैफीन पाई जाती है।
अल्कोहल
Dit verhaal komt uit de September 2025-editie van Sadhana Path.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Sadhana Path
Sadhana Path
ओशो शब्दों के सम्राट हैं
पहली बात तो ओशो एक विचारक हैं, महान विचारक। जो किसी धर्म से नहीं विचारों से जुड़ा रहा। विचारों से जुड़ने का मतलब है सत्य से जुड़ना। जो सत्य से जुड़ता है सब उसके दुश्मन हो जाते हैं, यही कारण था कि ओशो के इतने दुश्मन पैदा हुए। ओशो के साथ बस एक दिक्कत रही कि 99 प्रतिशत वह लोग उनके खिलाफ रहे जिन्होंने उन्हें न कभी सुना है, न ही कभी पढ़ा है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
अद्भुत बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति
मेरी दृष्टि में ओशो अपने समय के सबसे ज्यादा बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति थे जिनमें ज्ञान और विज्ञान को अपने तर्कों के माध्यम से प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता थी। आप उनसे सहमत हो या न हो वो अलग बात है। मेरी नजर में उन जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
काल की शिला पर अमिट हस्ताक्षर हैं ओशो
जब हम किसी भी व्यक्तित्व के बारे में सोचते हैं तो विचारों में सबसे पहले उसकी आकृति उभरती है। ऐसे ही ओशो के बारे में सोचते ही एक चित्र उभरता है, ओशो की घनी दाढ़ी, उन्नत भाल, समुद्र सी गहराई और बाज-सी तीक्ष्ण दृष्टि वाला उनका व्यक्तित्व एक ऐसा आभा मंडल रचता है, कि हम जैसे लोग जिन्होंने उन्हें सिर्फ फोटो में देखा है, उन्हें पढ़ने या सुनने के लिए विवश हो जाते हैं। ओशो की आवाज, वाणी, उनके शब्द, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं वक्तव्य की बात करूं तो वह अद्वितीय है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय
नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
बुद्ध के गुणों का पावन संदेश
जोव्यक्ति बुद्ध होता है, वह सम्यक संबोधि हासिल कर लेता है, वह अनन्त गुणों से भर जाता है। उसके गुणों का ध्यान करते-करते धर्म उजागर होने लगता है। ऐसे में बुद्ध के गुणों का वर्णन करने वाले एक-एक शब्द को समझना आवश्यक है। जो इस प्रकार है-
5 mins
December 2025
Sadhana Path
इस सदी का चमत्कार हैं ओशो
ओशो से मेरा परिचय धर्मयुग के कारण हुआ उसमें उनके लेख, साक्षात्कार छपते थे। और मेरे कॉर्टून जिसमें मेरा डब्बू जी के नाम से एक कॉलम आता था, जिसे ओशो बहुत पसंद करते थे, यहां तक कि वह अपने प्रवचनों के बीच संन्यासियों को हंसाने के लिए उस पत्रिका को हाथ में लेते और कहते 'देखते हैं इस हफ्ते डब्बू जी क्या कहते हैं' और सबको उसमें से कोई लतीफा सुनाते थे। मैंने ओशो को खूब पढ़ा है। मैं उनके प्रवचनों से बहुत प्रभावित रहा हूं।
2 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अचूक उपाय
सर्दियों के दस्तक देते ही सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो आगे चलकर बच्चों में सर्दी और खांसी की वजह साबित होता है। ऐसे में अगर बात बच्चों की सेहत की करें तो उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दी-खांसी से बचे रहना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स
बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए इस दौरान ऐसा आहार लेना चाहिए जो आपको भीतर से मजबूत बनाए। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाएं कि शरीर को शक्ति और ऊर्जा दोनों मिले।
4 mins
December 2025
Sadhana Path
बात जो जरूरी है वो जरा अधूरी है
दूसरे ही पृष्ठ पर सर्वप्रथम मेरा चेहरा देखकर आपका हैरान होना लाजमी है क्योंकि मेरा चेहरा इस विशेषांक के साथ न तो निर्णय करता है, न ही कोई तालमेल बिठाता है। क्योंकि न तो मैं कोई प्रसिद्ध हस्ती हूं न ही बुद्धिजीवियों की श्रेणी में मेरा कहीं कोई स्थान है। तो क्या मैं पत्रिका का संपादक होने के नाते पद और पन्नों का फायदा उठा रहा हूं? नहीं। न तो ऐसी मेरी कोई मंशा है, न ही कोई चाल। सच कहूं तो यह मेरी मजबूरी है। पर मेरी इस मजबूरी का संबंध किसी लाचारी या असहाय जैसी नकारात्मक अवस्था से नहीं है। मेरे लिए मजबूरी का मतलब उस विवशता से है जिसके लिए मेरा लिखना ही एक मात्र विकल्प है और यही विकल्प इस अंक का कई हद तक आधार भी है।
8 mins
December 2025
Sadhana Path
ओशो अस्तित्व की एक अभिव्यक्ति हैं
ओशो से मिलना एक ही शर्त पर होगा- आईना हो जाओ।
3 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
