Facebook Pixel सुहागिनों का लोक पर्व गणगौर | Sadhana Path - health - Lees dit verhaal op Magzter.com
Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Ga onbeperkt met Magzter GOLD

Krijg onbeperkte toegang tot meer dan 9000 tijdschriften, kranten en Premium-verhalen voor slechts

$149.99
 
$74.99/Jaar

Poging GOUD - Vrij

सुहागिनों का लोक पर्व गणगौर

Sadhana Path

|

April 2024

होली के दूसरे दिन से ही गणगौर का त्यौहार आरंभ हो जाता है जो पूरे सोलह दिन तक लगातार चलता रहता है। इस दिन भगवान शिव ने पार्वती जी को तथा पार्वती जी ने समस्त स्त्री समाज को सौभाग्य का वरदान दिया था। सुहागिनें व्रत धारण करने से पहले रेणुका (मिट्टी) की गौरी की स्थापना करती हैं एवं उनका पूजन करती हैं।

- सुधा रानी तैलंग

सुहागिनों का लोक पर्व गणगौर

अचल सुहाग, मनचाहा पति व अच्छे वर की मनोकामना के लिए गणगौर पूजन का पर्व चैत्रकृष्ण की प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक मनाया जाता है। सुहागिनों के साथ कुंवारी कन्याऐं भी अखंड सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धा व उत्साह से गणगौर व ईसर की पूजा करती है। गणगौर दो शब्दों से मिलकर बना है, गण का अर्थ है शिव और गौर का अर्थ है पार्वती। दांपत्य जीवन में पावन प्रेम के प्रतीक शिवपार्वती के आदर्शों को अपने जीवन चरित में उतारने के लिये गणगौर व्रत, पूजन किया जाता है।

गौर ईसर पूर्व जन्म में सती-महादेव थे। अहंकारी पिता दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में शंकर को अपमानित किए जाने पर सती सहन नहीं कर सकीं और सती ने यज्ञ स्थल पर ही देवताओं व ऋषि-मुनियों के समक्ष ही योगाग्नि से स्वयं को दहन कर लिया। सती ने पर्वतराज हिमालय के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया व कठोर तप करके पुनः पति के रूप में भगवान शंकर को चैत्र की तृतीया को पति गणगौर के दिन भगवान शंकर ने पार्वती को व पार्वती ने सभी सतियों को सौभाग्य का वरदान दिया था। इसीलिए ये पर्व आज भी परंपरागत रूप से मनाया जाता है। 

यूं तो गणगौर राजस्थान का लोक उत्सव है पर गणगौर का त्यौहार राजस्थान के अलावा मालवा, निमाड़, गुजरात के प्रायः समूचे देश में सुहागिनों व कुंवारी लड़कियां सुहाग पर्व के रूप में पूरी आस्था व श्रद्धा से मनाती हैं। मालवा निमाड़ में तो गणगौर एक लोक पर्व के रूप में मनाया जाता है। निमाड़ मध्य प्रदेष में चैत्र एकादशी से गणगौर माता की पावणी लाई जाती है। घर की सफाई की जाती है। घर के आंगन को मांडनों से सजाया जाता है। माता की मूठ रखी जाती है। बांस की टोकनी में जवारे बोये जाते हैं। नये कपड़े पहन कर सोलह श्रृंगार करके महिलायें गणगौर पूजन करती हैं। इस पूजन का समापन गणगौर तीज के दिन होता है।

MEER VERHALEN VAN Sadhana Path

Sadhana Path

Sadhana Path

हिंदुत्व की पहचान संस्कार

संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।

time to read

9 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र

वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।

time to read

5 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व

हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।

time to read

14 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत

कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।

time to read

8 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

अध्यात्म की यात्रा

आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे

कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

शांति के क्षण

सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

आत्मसंयम का अभ्यास

प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।

time to read

2 mins

May 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद

अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !

time to read

3 mins

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size