Poging GOUD - Vrij
इस दोस्ती में दुआ-सी ताकत है
Rupayan
|July 05, 2024
अगर आप अक्सर तनावग्रस्त रहती हैं तो अपनी पसंद का कोई जानवर घर ले आएं, आपका तनाव दूर होने लगेगा। जानकार इसे पेट थेरेपी कहते हैं।
अनिल और पूजा की बेटी पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहर चली गई। बेटा भी पढ़ाई करके विदेश में ही नौकरी करने लगा। अनिल का घर एकदम सूना हो गया और यह खालीपन उन्हें काटने को दौड़ने लगा। धीरे-धीरे वह अवसाद का शिकार हो गए। उनके पड़ोस में डॉ. भानु प्रसाद रहते हैं, जो पेशे से मनोचिकित्सक हैं। डॉ. भानु ने अनिल को डॉगी पालने को कहा, मगर अनिल को डॉग्स से एलर्जी है, जिस वजह से वह चाहकर भी ऐसा नहीं कर सकते। इस बात का पता चलने के बाद डॉ. भानु ने उन्हें बिल्ली, मछली, पक्षी या कछुआ जैसे छोटे जानवर पालने की सलाह दी। अनिल जी ने उनकी सलाह मानी और कछुए को पाला, तो उनकी पत्नी पूजा को तोते से लगाव हो गया। अब तो अनिल के साथ पूजा का अवसाद भी छू-मंतर हो गया है। दोनों पूरे दिन अपने पालतू जानवरों के साथ खेलते हैं, उनसे बातें करते हैं और समय-समय पर उन्हें खाना खिलाते हैं। ऐसा करने से उनका खाली जीवन एकदम भर गया और अब उन्हें महसूस होता है, मानो वे अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। जानकारों के अनुसार, पशुओं द्वारा तनाव को दूर करने की इस विधि को 'पेट थेरेपी' के नाम से जाना जाता है।
क्या है पेट थेरेपी
पेट थेरेपी को एएटी यानी एनिमलअसिस्टेड थेरेपी के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी थेरेपी है, जिसमें जानवरों का उपयोग मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए किया जाता है। पेट थेरेपी का मुख्य उद्देश्य विभिन्न बीमारियों और विकारों से ग्रस्त मरीजों के उपचार में सहायता करना है। आसान शब्दों में कहा जाए तो यह एक ऐसी थेरेपी है, जिसमें पालतू जानवर लोगों को शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने में मदद करते हैं। पेट थेरेपी विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य चुनौतियों से जूझ रहे लोगों को आराम, भावनात्मक सहायता और चिकित्सकीय देखभाल प्रदान करती है, जिसके लिए किसी जानवर का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग अक्सर मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों, जैसे कि चिंता, अवसाद, शोक और तनाव विकार के लिए किया जाता है। साथ ही अब यह शारीरिक रोगों के भावनात्मक घटकों के लिए भी उपयोग में लाई जा रही है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, जानवर पालने से आप सुरक्षित और खुश महसूस कर सकती हैं, जिससे आपका तनाव कम होता है और आप स्वस्थ रहती हैं।
Dit verhaal komt uit de July 05, 2024-editie van Rupayan.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Listen
Translate
Change font size
