Poging GOUD - Vrij
आतंक के सर्जन अल जवाहिरी का खात्मा
Satyakatha
|August 2022
करीब 3 दशक पहले आतंक का पर्याय बन चुका दुनिया का दुर्दीत आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का दोस्त अल जवाहिरी का मारा जाना चौंकाने वाली घटना हो सकती है, लेकिन सवाल खत्म नहीं हुआ है कि क्या उस की मौत से आतंक के सम्राज्य का भी खात्मा हो गया? पढ़िए इस रिपोर्ट में कि खूंखार जिहादी जवाहिरी इतनी आसानी से कैसे मारा गया?
हर रोज की तरह 31 जुलाई, 2022 को सूर्योदय के करीब घंटा भर बाद अल कायदा मुखिया अयमन अल जवाहिरी टहलता हुआ बालकनी पर आया. वह अमेरिका समेत पूरी दुनिया में आतंक फैलाने वाला और आतंक के शिखर पर बैठा खूंखार इस्लामिक जिहादी था. तब समय 6 बज कर 18 मिनट के करीब था.
वह काबुल में शेरपुर स्थित सेफ हाउ मकान की सब से ऊपर वाली बालकनी में 2-4 कदम ही चल पाया था कि तभी 2 मिसाइलें सनसनाती हुईं उस की तरफ आईं. उस ने दुर्घटना की आशंका से बचने की कोशिश की, लेकिन वे मिसाइलें वहीं आ कर गिरीं. हल्का सा धमाका हुआ और अगले ही पल जवाहिरी बालकनी में धड़ाम से गिर गया.
आवाज सुन कर परिवार के लोग दौड़ेदौड़े बालकनी में आए. उन्होंने 71 वर्षीय जवाहिरी को फर्श पर बेसुध गिरा हुआ देखा. वे उसे उठाने लगे, लेकिन उन्होंने पाया कि जवाहिरी का शरीर बेजान हो चुका है और सांसें बंद हो चुकी हैं. दरअसल, उस की मौत हो गई थी. वह मिसाइल हमले में मारा गया था.
इस हमले से कोई तेज विस्फोट का धमाका भी नहीं हुआ था, और न ही जवाहिरी के अलाव कोई और हताहत हुआ था. यहां तक कि मकान को भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था.
मिसाइल अमेरिकी ड्रोन विमान के जरिए दागी गई थी. इस की तैयारी अमेरिका ने एक सप्ताह पहले ही कर ली थी, खुफिया एजेंसी द्वारा जवाहिरी की हर गतिविधि की जानकारी जुटा ली गई थी.
उस जानकारी के मुताबिक काबुल के एक मुख्य इलाके में स्थित इस 3 मंजिला मकान में रह रहे मिस्र के इस नामी जिहादी का बालकनी में सुबहसुबह टहलना पसंदीदा शौक था. वह सुबह की नमाज के बाद अमूमन उस बालकनी पर टहलने आया करता था.
31 जुलाई, 2022 रविवार को उस का यह काम अधूरा और आखिरी साबित हुआ. जिस बालकनी में 2 मिसाइलें आ कर गिरी थीं, उसी बालकनी से सटे कमरे में मौजूद जवाहिरी की पत्नी और बेटी को खरोंच तक नहीं आई. हमले से जो भी थोड़ीबहुत टूटफूट हुई, वह केवल बालकनी में ही थी.
Dit verhaal komt uit de August 2022-editie van Satyakatha.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Satyakatha
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

