Poging GOUD - Vrij
माया की मोहिनी बनी पति की कातिल
Manohar Kahaniyan
|February 2025
संपन्न परिवार की 49 साल की मोहिनी के पति सतीश वाघ का इलाके में रुतबा था. दबंग होने की वजह से उनकी तूती बोलती थी, लेकिन मोहिनी ने उन्हें अपने दिल से निकाल दिया था. इतने से भी उसे तसल्ली नहीं हुई तो एक दिन उस ने पति की हत्या ही करा दी. आखिर मोहिनी ने क्यों मिटाया अपना सिंदूर?
अक्षय जावलकर कई दिनों से परेशान था. उस वक्त वह इसी सोच में डूबा था कि आखिर वह इस जंजाल से किस तरह से निकले. तभी उस के फोन की घंटी बजी. उस ने तुरंत ही मोबाइल उठाया और फिर उस की स्क्रीन पर नजर डाली. फोन मोहिनी भाभी का था.
मोहिनी के फोन को देखते ही उस का दिल जोरजोर से धड़कने लगा. आखिर वह भाभी को क्या जबाव दे, यही सोचतेसोचते फोन की रिंगटोन बंद हो गई. उस के बाद उस ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन फोन की घंटी फिर से बजने लगी तो उसे मजबूरन काल रिसीव करनी ही पड़ी.
"हैलो, भाभी कैसी हो?"
"मेरी छोड़ो, तुम अपनी सुनाओ. मेरी बात का तुम ने कोई जबाव नहीं दिया. ऐसे कब तक चलेगा. तुम मेरा काम करोगे या फिर मुझे कोई दूसरा रास्ता निकालना पड़ेगा." मोहिनी ने अक्षय से नाराजगी जताई.
"नहीं नहीं भाभी, ऐसी कोई बात नहीं. मैं हर पल आप के काम के बारे में ही सोचता रहता हूं."
"अक्षय, सोचने से काम नहीं चलेगा, उस काम को जितनी जल्दी हो सके, करो वरना...."
मोहिनी के धमकी भरे शब्द सुन कर अक्षय का पसीना छूट गया. उस के बाद वह गहरी सोच में पड़ गया. वह भी क्या दिन थे, जब कभी वह मोहिनी के फोन आने के लिए बेचैन रहता था. उस का फोन आते ही उस का दिल बागबाग हो उठता था, लेकिन उस का वही फोन इस वक्त उस के लिए गले की हड्डी बन कर रह गया था.
वह कई दिनों से मोहिनी के पति सतीश वाघ के रूटीन का पता लगाने की कोशिश कर रहा था. साथ ही वह पूरे एक माह से सतीश वाघ की रेकी भी कर रहा था, लेकिन वह अपने प्लान को अंजाम देने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. वह जानता था कि सतीश वाघ पर हाथ डालना एक तरह से शेर को छेड़ना था.
उस दिन मोहिनी के धमकी भरे शब्द सुन उस की भूख ही खत्म हो गई थी. उसी शाम वह अपने दोस्त पवन श्यामसुंदर शर्मा से मिला. पवन शर्मा उसी के साथ काम करता था, जिस से दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी. दोनों ही एक साथ बैठ कर अपने दिल के दर्द एकदूसरे से शेयर कर लेते थे. उस दिन पवन शर्मा ने अक्षय का लटका चेहरा देखा तो उस ने पूछा, " अरे यार, तुझे किस बात की टेंशन है. हर वक्त तेरे चेहरे पर बारह बजे रहते हैं."
Dit verhaal komt uit de February 2025-editie van Manohar Kahaniyan.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

