Poging GOUD - Vrij
शादी के लिए टीवी ऐंकर प्रणव का अपहरण
Manohar Kahaniyan
|July 2024
29 वर्षीया भोगिरेड्डी तृष्णा कोई एकदो नहीं बल्कि 8 कंपनियों की डायरेक्टर थी. इतने बड़े पद पर होते हुए भी उस ने अभिनेता और टीवी ऐंक्टर प्रणव सिस्टला का अपहरण क्यों किया? पढ़िए, हैरान करने वाली यह कहानी.
29 वर्षीय भोगिरेड्डी तृष्णा ने एक मैट्रिमोनी ऐप पर एक युवक की तसवीर जैसे ही देखी, वह उस के प्रति आकर्षित हो गई थी. उसे अपने दिल में उस के प्रति धड़कन सी महसूस होने लगी थी. तृष्णा ने उस के प्रोफाइल को गौर से पढ़ा तो एक ही नजर में दिल चुराने वाले अंजान शख्स का नाम प्रणव सिस्टला था, जो एक सौफ्टवेयर इंजीनियर होने के साथ एक प्रसिद्ध तेलुगू टीवी शो का ऐंकर व वेब सीरीज का अभिनेता भी था.
वह पहली ही नजर में उसे अपना दिल दे बैठी थी. इस के बाद धीरेधीरे दोनों के बीच इंस्टाग्राम और वाट्सऐप के जरिए बातचीत होने लगी. दोनों एकदूसरे से अब अपने दिल की बातें भी शेयर करने लगे थे.
तृष्णा तो उसे अपना दिल ही दे बैठी थी. तभी एक दिन टीवी ऐंकर ने उसे मैसेज में लिखा, "तृष्णा, मैं शेयर मार्केट व अन्य फाइनैंशियल कंपनियों में अपना पैसा इनवैस्ट करता रहता हूं, जिससे मुझे करोड़ों का फायदा होता है. तुम्हारे लिए मेरी ओर से एक औफर है, क्या तुम स्वीकार करना चाहोगी?"
अपने प्रेमी की ओर से ऐसा मैसेज पा कर तृष्णा का तो दिल पहले से ही बागबाग हो उठा था. उसने लिखा, "प्रणव, मैं ने तो अपना दिल तुम्हारी फोटो देख कर ही दे दिया था. तुम्हारी हर बात मुझे मंजूर है."
उस के बाद प्रणव ने उसे 40 लाख रुपए इनवैस्ट करने को कहा तो तृष्णा तुरंत तैयार हो गई और उस ने टीवी एंकर के बताए अनुसार बैंक खाते में उसी दिन 40 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए.
जब से तृष्णा ने टीवी एंकर प्रणव के बताए खाते में 40 लाख रुपए डाले थे, तब से ही उस ने अपना इंस्टाग्राम और वाट्सऐप नंबर ब्लौक कर दिया था.
40 लाख गंवाने के बाद हुआ असली टीवी एंकर प्रणव सिस्टला से परिचय
इन सब बातों से तृष्णा का माथा एकदम से ठनक सा गया था. उस ने जब मैट्रिमोनी की साइट ठीक से देखनी शुरू की तो उस में उसे फोन नंबर मिल गया. तृष्णा ने तुरंत उस मोबाइल पर फोन कर दिया.
"हैलो, आप कौन बोल रहे हैं? मुझ से क्या काम है?" दूसरी ओर से एक पुरुष स्वर सुनाई दिया.
"देखिए, मैं भोगिरेड्डी तृष्णा बोल रही हूं. आप कौन बोल रहे हैं?" तृष्णा ने पूछा.
"मैं प्रणव सिस्टला बोल रहा हूं, बताइए मुझे आप ने क्यों फोन किया है?" दूसरी ओर से सुनाई पड़ा.
Dit verhaal komt uit de July 2024-editie van Manohar Kahaniyan.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

