Poging GOUD - Vrij
100 करोड़ के घोटाले में फंसीं कौशिक बहनें
Manohar Kahaniyan
|April 2024
हरियाणा के सहकारिता विभाग में हुए घोटाले का मुख्यमंत्री ने स्पैशल ऑडिट कराने का आदेश जारी कर दिया है. खास बात यह है कि यह औडिट वर्ष 1995 से होगा. इस से अनेक नेताओं और अफसरों की नींद उड़ी हुई है. आप भी जानिए कि सहकारिता विभाग में आखिर 100 करोड़ का घोटाला हुआ कैसे?
13 मई, 2023 को दर्ज एफआईआर में तीनों बहनें अनु कौशिक, गुंजन कौशिक व नताशा कौशिक और उस के मातापिता को नामजद किया गया था. गुंजन को छोड़ कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था.
हरियाणा में सहकारिता विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले के बाद एकीकृत सहकारी विकास परियोजना आईसीडीपी को बंद कर दिया गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सहकारिता विभाग में हुए घोटाले का स्पैशल आडिट करने के आदेश जारी किए हैं. 1995 से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा एकीकृत सहकारी विकास परियोजना में कितना पैसा दिया गया, कितना खर्च हुआ, कितना धन बचा और कितने धन का गोलमाल हुआ है, सभी धन और खर्च और घोटाले को स्पैशल आडिट में शामिल किया गया है.
मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा था कि आडिट राज्य सरकार किसी प्राइवेट एजेंसी से कराएगी, जिस के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे. ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री के आदेश पर हरियाणा की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सहकारिता विभाग में हुए घोटाले की जांच कर रही है.
हरियाणा सरकार में सहकारिता विभाग के मंत्री डा. बनवारी लाल का कहना है कि घोटाले में शामिल सभी अधिकारियों को बरखास्त किया जाएगा. सहायक रजिस्ट्रार अनु कौशिक और उपमुख्य लेखा परीक्षक योगेंद्र अग्रवाल को पहले ही बरखास्त करने की सिफारिश की गई है. अन्य अधिकारियों को भी बरखास्त करने की सिफारिश की जाएगी.
अब तक एसीबी जिलों में तैनात 11 अधिकारियों व कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है. घोटाले में शामिल किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा. एसीबी की जांच रिपोर्ट के आधार पर घोटाले में शामिल अधिकारियों को बरखास्त किया जाएगा.
इस ऐतिहासिक घोटाले को ले कर प्रदेश में विपक्ष के तेवर भी आक्रामक हो गए. विपक्षी पार्टियां प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल को जिम्मेदार मानते हुए पद त्याग करने की मांग कर रही हैं. हरियाणा प्रदेश के एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच के बाद सहकारिता विभाग के घोटाले का परदाफाश हुआ है.
प्रारंभिक जांच में करीब 100 करोड़ रुपए के घोटाले की आशंका व्यक्त की गई थी, लेकिन जैसेजैसे जांच आगे बढ़ रही है, घोटाले की राशि भी बढ़ती जा रही है. स्पैशल आडिट में यह राशि बढ़ कर कितने करोड़ होगी, अभी इस का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.
Dit verhaal komt uit de April 2024-editie van Manohar Kahaniyan.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

