Facebook Pixel 40 महीने कैद में रहा कंकाल | Manohar Kahaniyan - entertainment - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

40 महीने कैद में रहा कंकाल

Manohar Kahaniyan

|

April 2024

22 वर्षीया रीता कुमारी उर्फ मोनी शादी से एक सप्ताह पहले अचानक गायब हो गई. फिर उस का खेत में कंकाल मिला. 40 महीने तक पुलिस ने वह कंकाल घर वालों को नहीं दिया. बाद में हाईकोर्ट को ही इस मामले में दखल देनी पड़ी. आखिर किस ने की थी रीता की हत्या और पुलिस ने 40 महीने तक कंकाल घर वालों को क्यों नहीं सौंपा ? पढ़िए, सोशल क्राइम की अनोखी कहानी.

- दिनेश बैजल 'राज'

40 महीने कैद में रहा कंकाल

बाजरे के खेत में शव मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई. शव को कैमिकल डाल कर इस कदर जला दिया गया था कि लाश कंकाल में बदल गई थी. मृतक की पहचान होनी नामुमकिन थी. लाश के नाम पर शरीर के कुछ भाग की हड्डियां मात्र थीं. कंकाल के पास चप्पलें, कपड़े व अन्य सामान पड़े थे. सामान से लग रहा था कि यह कंकाल किसी महिला का है.

भगवान देवी ने कंकाल के पास मिली चप्पलें, पीले रंग का हेयर क्लिप, हाथ में बंधा कलावा, चांदी की 2 अंगूठियां, लाल रंग का कंगन, सलवारकुरता व अन्य सामान को देख कर कंकाल की पहचान अपनी बेटी रीता उर्फ मोनी के रूप में की.

भगवान देवी और उन के पति कुंवर सिंह थाने से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों, यहां तक कि अदालत तक की दौड़ लगा रहे थे. लेकिन उन्हें बेटी रीता कुमारी उर्फ मोनी की हत्या के बाद उस का कंकाल (लाश ) अंतिम संस्कार के लिए पिछले 40 महीनों से पुलिस नहीं दे रही थी.

वे चाहते थे कि बेटी की लाश जो कंकाल के रूप में बरामद हुई थी, मिल जाए तो वे उस का विधिविधान से अंतिम संस्कार कर दें. वह कंकाल उन की बेटी की है, इस के उन्होंने पुलिस को सबूत भी जुटा दिए थे. फिर भी पुलिस कंकाल उन की बेटी का नहीं मान रही थी.

उत्तर प्रदेश का एक जिला है इटावा. यहीं स्थित डा. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में रखे एक डीप फ्रीजर में बेटी की लाश कंकाल के रूप में पिछले 40 महीने से कैद थी. ऐसा पुलिस के लापरवाह रवैए की वजह से हो रहा था.

पोस्टमार्टम और 2 बार डीएनए टेस्ट के बाद भी पुलिस जांच अधूरी रह गई थी. क्योंकि story के लिए जो नमूने 2 बार भेजे गए थे, वह सही तरीके से नहीं लिए गए थे. इस के बाद भगवान देवी ने एसएचओ के साथ ही एसएसपी (इटावा) को 22 अक्तूबर, 2020 तथा 22 फरवरी, 2021 व 26 अगस्त, 2021 को प्रार्थनापत्र दिए. इन में आरोपियों के नाम का खुलासा भी किया गया था.

लेकिन बारबार प्रार्थनापत्र देने के बावजूद न तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और न डीएनए रिपोर्ट ही दी गई. भगवान देवी लगातार बेटी का कंकाल देने की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही. उस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी.

MEER VERHALEN VAN Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

मामी से मोहब्बत

मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.

time to read

13 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

शादी में छिपी साजिश

पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.

time to read

13 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा

बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.

time to read

5 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे

डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.

time to read

9 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

ठगी का फरजी दूतावास

नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...

time to read

12 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज

'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?

time to read

5 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.

time to read

14 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?

time to read

7 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका

उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.

time to read

1 mins

November 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

फरजी सीबीआई असली डकैती

फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?

time to read

13 mins

November 2025

Translate

Share

-
+

Change font size