Poging GOUD - Vrij
नरभक्षी हो गया फिल्म आर्टिस्ट
Manohar Kahaniyan
|August 2023
24 वर्षीय सुरेंद्र ठाकुर को हाइड्रोफोबिया नामक मानसिक बीमारी थी, तभी तो वह बुजुर्ग शांति देवी को नोचनोच कर खा गया. डाक्टर इस बात से हैरान हैं कि एक फिल्म और टीवी आर्टिस्ट आखिर नरभक्षी कैसे बना?
मुंबई से करीब 1200 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के शाहपुर के लिए एक प्राइवेट बस चलती है. अमरकंटक एक्सप्रैस नाम की यह लग्जरी बस मुंबई से चलने के बाद पूरे 24 घंटे में शाहपुर पहुंच जाती है. इतनी लंबी यात्रा में ऊब गए यात्रियों के बीच छोटीमोटी कहासुनी तो होती ही रहती है, पर यह थोड़ी देर में शांत हो जाती है.
25 मई, 2023 को बस मुंबई से चल कर राजस्थान के कोटा शहर के नजदीक पहुंची तो 24 साल के युवक ने बस में हड़कंप मचा दिया. किसी मामूली सी बात को ले कर उस की बगल की सीट पर बैठे यात्री से कहासुनी हो गई थी. इस मामूली सी बात में उस युवक को इतना गुस्सा आया कि बस को रोकवा कर अन्य यात्रियों को बीच में आना पड़ा.
परिस्थिति ऐसी बन गई कि एक ओर अकेला वह युवक था और दूसरी ओर बस के सभी पैसेंजर थे. 24 साल का वह युवक टीवी एक्टर की तरह सुंदर था. पर भयानक गुस्से में होने की वजह से उस का चेहरा विकृत हो गया था.
उस की लाललाल आंखें और मुंह से टपकती लार देख कर सारे के सारे यात्री सहम गए थे. वह दांत भींच कर जोरजोर से कुछ बड़बड़ा रहा था. पर उस की ये बातें किसी की समझ में नहीं आ रही थीं.
उस के नजदीक जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी. क्योंकि जो भी उस के नजदीक जाने की हिम्मत करता था, वह उसे कुत्ते की तरह काटने को दौड़ता था.
एक पैसेंजर ने उसे पकड़ने की हिम्मत दिखाई तो वह युवक एकाएक आक्रामक हो गया और उस ने उस पैसेंजर पह हमला बोल कर उस के हाथ में दांतों से काट लिया. उस पैसेंजर के हाथ से खून बहने लगा.
इस के बाद सभी पैसेंजरों ने ड्राइवर और कंडक्टर से कहा कि इस तरह आक्रामक हो चुके इस युवक को यहीं छोड़ो और बाकी लोगों को ले कर जल्दी निकलो. उस आदमी का विचित्र और आक्रामक व्यवहार ड्राइवर ने भी देखा था, इसलिए उस ने सभी को जल्दी बस में बैठने का इशारा किया.
वह युवक तो जुनून में आ कर गिर पड़ा था और न जाने क्याक्या बक रहा था. उसे उस समय जैसे दुनियाजहान का भान ही नहीं था. इसी का फायदा उठा कर बाकी पैसेंजर बस में चढ़ गए तो ड्राइवर ने बस चला दी. वह युवक चीखते हुए बस के पीछे दौड़ा, पर अंत में थक कर रोड पर ही गिर पड़ा.
Dit verhaal komt uit de August 2023-editie van Manohar Kahaniyan.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Translate
Change font size

