Facebook Pixel लालच बुरी बला | Champak - Hindi - children - Lees dit verhaal op Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

लालच बुरी बला

Champak - Hindi

|

July First 2024

कनकवन में बाला हिरण की आभूषणों की बहुत बड़ी दुकान थी. जहां डोडो गधा, जैकी सियार और फिशी लोमड़ी काम करते थे.

- वंदना गुप्ता

लालच बुरी बला

एक दिन बाला एक बैग ले कर दुकान पर आया और बोला, "इस बहुत कीमती हीरे के आभूषण हैं, में खास कर ये हमारी महारानी तारा शेरनी के लिए बनाए गए हैं. इन्हें संभाल कर रख दो, शाम को उन्हें दे आऊंगा."

जैकी ने बैग को अलमारी में रख दिया. दोपहर करीब 1 बजे बाला रोज की तरह अपने घर खाना खाने गया. उस के जाने के कुछ ही देर बाद डोडो को एक फोन आया. फोन मेघावन से था, जहां उसकी बहन रहती थी. एक पड़ोसी ने बताया कि रात में भारी बारिश के कारण उस की बहन का घर गिर गया और वह घायल हो गई थी. डोडो सुनते ही घबरा गया. फोन आने के बाद घबराया डोडो, जैकी व फिशी से दुकान संभालने को कह कर तुरंत मेघावन की तरफ चल दिया.

दुकान से निकलने के कुछ देर बाद ही डोडो ने जैकी को फोन किया और कहा, “जैकी, बाला ने मुझे हार के लिए कुछ डोरियां लाने को कहा था, उन्हें महारानी के घर भी पहुंचाना है, पर मैं उन्हें ला नहीं पाया. बाला खाना खा कर लौटे, उस से पहले ही तुम दुकान से डोरियां ले जाओ, नहीं तो वह नाराज होगा."

जैकी तुरंत डोरी लेने चला गया, "दुकान काफी दूर है, इसलिए मुझे थोड़ा समय लगेगा. कृपया तुम दुकान का ध्यान रखना,” जैकी ने जाते हुए फिशी से कहा.

अब दुकान पर फिशी अकेला था.

कुछ ही देर में उसके पास भी फोन आया, "हैलो, मैं बाला के घर से बोल रहा हूं. दुकान पर कुछ जरूरी सामान ले जाना है, इसलिए तुम जल्दी यहां आ जाओ."

फिशी ने कहा, “लेकिन मैं इस समय दुकान पर अकेला हूं. दुकान छोड़ कर नहीं आ सकता,”

"क्यों, डोडो और जैकी कहां हैं?” फोन पर किसी ने पूछा.

फिशी ने उन दोनों के जाने की वजह बता दी.

कुछ सैकंड बाद फोन पर फिर वही आवाज सुनाई दी, "बाला कह रहा है कि 10-15 मिनट की तो बात है, कृपया तुम आ जाओ.”

फिशी ने दुकान का आधा शटर डाला और बाला के घर की ओर चल दिया.

फिशी को देख कर बाला ने पूछा, "तुम यहां क्या कर रहे हो? तुम्हें तो इस समय दुकान पर होना चाहिए?"

फिशी हैरानी से बोला, “आप ने ही तो फोन कर के मुझे यहां बुलाया था."

“मैं ने? नहीं तो, मैं ने तो तुम्हें फोन ही नहीं किया," बाला भी हैरान रह गया.

"आप ने फोन किया और कहा कि दुकान पर कुछ सामान भिजवाना है, दुकान आधा शटर डाल कर आ जाओ."

MEER VERHALEN VAN Champak - Hindi

Champak - Hindi

Champak - Hindi

डिजनीलैंड की यात्रा

अरे नहीं, नहीं, नहीं... ऐसा मत सोचिए कि हम अमेरिका के उन विशाल डिजनीलैंड पार्कों की बात कर रहे हैं.

time to read

4 mins

June Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

चुटकुलों की जांच

बारिश की बूंदें कार की खिड़की पर पड़ रही थीं.

time to read

4 mins

June Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

गरमी का रोमांच

“मैं दादी का घर नहीं छोड़ना चाहती,” पूर्वी ने अपने बैग की चेन बंद करते हुए कहा.

time to read

5 mins

June Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

पापा का सरप्राइज सुर

“तू है तो मुझे और क्या चाहिए...” बाथरूम से आती इस मौर्डन गाने की धुन सुन कर आरव और अनाया चौंक गए. उन्होंने एकदूसरे को देखा, हंसे और नाचने लगे.

time to read

3 mins

June Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

नन्ही चींटियां

मेरे घर के अंदर और आसपास वैसे तो मोर, कुत्ते, बिल्ली, छिपकली और यहां तक कि सांप भी रहते हैं, लेकिन चींटियां तो हर जगह हैं.

time to read

4 mins

June Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

जंबो की जौगिंग

“कड़ाक, देखो, टूट गई न मशीन,” डाक्टर हनी हिरण ने गुस्से में कहा.

time to read

5 mins

June Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

फ्लौप प्लान

गरमी अपने चरम पर थी. सुबह की धूप ऐसी लग रही थी, मानो कुछ ही घंटों में पूरा शहर तंदूर में बदल जाएगा.

time to read

5 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

क्रोनोट्रोन 3000

क्रोनोट्रोन 3000 लगभग तैयार था. इसे बनाने में मुझे तीन हफ्ते लगे. यह चांदी से रंगा हुआ एक बड़ा लकड़ी का बक्सा था, ऐसा चांदी का रंग चार स्प्रे पेंट के डब्बों के इस्तेमाल से आता है.

time to read

5 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

बत्ती बंद, टेंशन चालू

गरमी की छुट्टियां शुरू हो चुकी थीं और चीकू खरगोश और मीकू चूहे ने जंबो हाथी के घर पर रहने का फैसला किया.

time to read

4 mins

May Second 2026

Champak - Hindi

Champak - Hindi

फ्रौग एफएम और बिग जंगल पैनिक

घने हरेभरे जंगल में फ्रेनी नाम का एक मेंढक रहता था।

time to read

6 mins

May Second 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size