Poging GOUD - Vrij
कुछ खट्टा कुछ मीठा
Champak - Hindi
|July First 2024
"मम्मी, कूलर क्यों बंद कर दिया? देखो न कितनी गर्मी हो गई है." 10 साल की केशवि की नींद अचानक खुल गई तो देखा कमरे में अंधेरा था और कूलर भी बंद पड़ा था. असल में तेज बारिश के कारण बिजली चली गई थी, इसीलिए कूलर और पंखा बंद हो गए.
केशवि पलंग से उतर कर बाहर आई तो देखा कि जबरदस्त बारिश हो रही थी. बस फिर क्या था? वह कमरे से बाहर आ गई, क्योंकि केशवि को बरसात के पानी में नहाना बहुत अच्छा लगता था.
वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर गई तो वहां का नजारा देख कर दंग रह गई. पानी निकलने वाले नाले में उस की निकर फंसी हुई थी जिस के कारण पानी इकट्ठा होने से छत स्विमिंग पूल जैसी नजर आने लगी थी.
"नील, तुम भी छत पर आ जाओ. देखो, यहां क्या हो गया है,” केशवि ने अपने छोटे भाई को आवाज लगाई तो वह भी आ गया.
"अरे वाह, एकसाथ दोनों का मजा. तेज बारिश और स्विमिंग पूल में तैर कर आज तो खूब मजा आएगा दीदी," कहते हुए नील पानी में कूद गया.
तभी उन्हें गली में शोर सुनाई दिया. केशवि ने नीचे झांक कर देखा तो वहां नदी बहती नजर आई. शहर का पानी इकट्ठा हो कर नदी की शक्ल में बह रहा था.
“छई, छपाक, छई,” बच्चों की पूरी टोली वहां जमा थी. कुछ तो हवा से भरी ट्यूब में बैठ कर तैर रहे थे. कुछ वैसे ही पानी में डुबकियां लगा रहे थे.
"स्विमिंग पूल तो हो गया, अब नदी में नहाने चलें?" केशवि ने कहा तो नील तैयार हो गया.
"बच्चो, अपना खयाल रखना. पानी का बहाव ज्यादा तेज हो तो वापस आ जाना,” मम्मी ने कहा.
पानी के बहाव में उन की हवा से भरी ट्यूब तैरने लगी तो दोनों ने उस पर सवार हो कर खूब मस्ती करनी शुरू कर दी.
बहते हुए पानी में लोगों के कपड़े, बरतन, साइकिलें और दूसरी सामान भी बहते हुए चला आ रहा था. केशवि ने पहली बार ऐसा नजारा देखा था. कुछ लोग तो अपने घरों से इन घटनाओं का वीडियो भी बना रहे थे.
"अरे, नील कहां चला गया, वह अभी तो यहीं था," तभी अचानक केशवि अपने छोटे भाई को वहां नपा कर घबरा गई. उस ने जोरजोर से "नीलनील” आवाज लगानी शुरू कर दी.
Dit verhaal komt uit de July First 2024-editie van Champak - Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Champak - Hindi
Champak - Hindi
डिजनीलैंड की यात्रा
अरे नहीं, नहीं, नहीं... ऐसा मत सोचिए कि हम अमेरिका के उन विशाल डिजनीलैंड पार्कों की बात कर रहे हैं.
4 mins
June Second 2026
Champak - Hindi
चुटकुलों की जांच
बारिश की बूंदें कार की खिड़की पर पड़ रही थीं.
4 mins
June Second 2026
Champak - Hindi
गरमी का रोमांच
“मैं दादी का घर नहीं छोड़ना चाहती,” पूर्वी ने अपने बैग की चेन बंद करते हुए कहा.
5 mins
June Second 2026
Champak - Hindi
पापा का सरप्राइज सुर
“तू है तो मुझे और क्या चाहिए...” बाथरूम से आती इस मौर्डन गाने की धुन सुन कर आरव और अनाया चौंक गए. उन्होंने एकदूसरे को देखा, हंसे और नाचने लगे.
3 mins
June Second 2026
Champak - Hindi
नन्ही चींटियां
मेरे घर के अंदर और आसपास वैसे तो मोर, कुत्ते, बिल्ली, छिपकली और यहां तक कि सांप भी रहते हैं, लेकिन चींटियां तो हर जगह हैं.
4 mins
June Second 2026
Champak - Hindi
जंबो की जौगिंग
“कड़ाक, देखो, टूट गई न मशीन,” डाक्टर हनी हिरण ने गुस्से में कहा.
5 mins
June Second 2026
Champak - Hindi
फ्लौप प्लान
गरमी अपने चरम पर थी. सुबह की धूप ऐसी लग रही थी, मानो कुछ ही घंटों में पूरा शहर तंदूर में बदल जाएगा.
5 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
क्रोनोट्रोन 3000
क्रोनोट्रोन 3000 लगभग तैयार था. इसे बनाने में मुझे तीन हफ्ते लगे. यह चांदी से रंगा हुआ एक बड़ा लकड़ी का बक्सा था, ऐसा चांदी का रंग चार स्प्रे पेंट के डब्बों के इस्तेमाल से आता है.
5 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
बत्ती बंद, टेंशन चालू
गरमी की छुट्टियां शुरू हो चुकी थीं और चीकू खरगोश और मीकू चूहे ने जंबो हाथी के घर पर रहने का फैसला किया.
4 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
फ्रौग एफएम और बिग जंगल पैनिक
घने हरेभरे जंगल में फ्रेनी नाम का एक मेंढक रहता था।
6 mins
May Second 2026
Listen
Translate
Change font size
