Poging GOUD - Vrij
मिट्टी परीक्षण क्यों और कैसे करें?
Modern Kheti - Hindi
|1st July 2025
भारत एक कृषि प्रधान देश है और आज भी लगभग 70 प्रतिशत आबादी जीवन निर्वाह के लिए खेती पर निर्भर है। फसल उत्पादन में मिट्टी अत्यन्त आवश्यक घटक है, जो पौधों को पोषण प्रदान करती है।
-
इसलिये आवश्यक है कि मिट्टी का स्वास्थ्य अच्छा हो और पौधों को आवश्यक तत्व उपलब्ध हों व जीवाणु वृद्धि के लिए भी उपयुक्त हो, वैज्ञानिक परीक्षण से यह ज्ञात हुआ है कि प्रत्येक पौधे की समुचित वृद्धि के लिए 16 पोषण तत्व आवश्यक होते हैं। इन 16 तत्वों में एक की भी कमी से पौधे की वृद्धि पर दुष्प्रभाव देखा गया है।
आमतौर पर पौधे उनकी आवश्यकता अनुसार पोषक तत्व मिट्टी और वायुमंडल से जड़ों में पाये जाने वाले मूल रोमों तथा पत्तियों में पाये जाने वाले रन्ध्रावकाश के माध्यम से प्राप्त कर लेते हैं। यह पोषक तत्व आमतौर पर भूमि में कम या अधिक मात्रा से उपलब्ध रहते हैं। विभिन्न फसलों की आवश्यकतानुसार पोषक तत्व की उपलब्धता न होने से उत्पादन पर विपरीत प्रभाव देखा गया है।
मिट्टी में किसी विशेष पोषक तत्व की अधिकता या कमी हो सकती है, जो फसल की वृद्धि व पैदावार पर प्रभाव डालती है। इसलिये मिट्टी का परीक्षण सबसे महत्वपूर्ण और पहला कदम है। मिट्टी परीक्षण के अभाव में कभी-कभी किसान भाई उसी पोषक तत्वधारी उर्वरक का लगातार उपयोग करते हैं जो पहले से ही मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता है। पोषक तत्व की अधिकता से भी फसल की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि खेत की मिट्टी का परीक्षण कराया जाये और परिणामों के आधार पर उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा का संतुलित रूप में प्रयोग सुनिश्चित किया जाये। परिणामस्वरूप खेती की लागत कम करने के साथ-साथ उपज में भी बढ़ोतरी प्राप्त की जा सकती है।
जैविक कार्बन : नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों की संस्तुति के लिए जैविक कार्बन को आधार माना जाता है। क्योंकि मिट्टी में जैविक कार्बन और सुलभ नाइट्रोजन एक निश्चित मात्रा में पाये जाते हैं। जैविक कार्बन की मात्रा ज्ञात होने पर भूमि में उपलब्ध नाइट्रोजन की मात्रा ज्ञात की जा सकती है।
Dit verhaal komt uit de 1st July 2025-editie van Modern Kheti - Hindi.
Abonneer u op Magzter GOLD voor toegang tot duizenden zorgvuldig samengestelde premiumverhalen en meer dan 9000 tijdschriften en kranten.
Bent u al abonnee? Aanmelden
MEER VERHALEN VAN Modern Kheti - Hindi
Modern Kheti - Hindi
फिक्की ग्रांट थॉर्नटन ने 2030 तक उच्च मूल्य वाली बागवानी | के विकास के लिए तीन चरणों वाला रोडमैप दिया
उद्योग चैंबर फिक्की और सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने देश में वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र के विकास का एक रोडमैप प्रस्तुत किया है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
यूरोप और कनाडा में विस्तार की तैयारी में खेतीबडी
पुणे स्थित एग्रीटेक कंपनी खेतीबडी (KhetiBuddy) के संस्थापक विनय नायर का कहना है कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली ज्यादातर कंपनियों के पास खेती का अनुभव नहीं होता है और जिन्हें खेती का अनुभव है, उन्हें टैक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
धान की सीधी बिजाई - समग्र सिफारिशें
डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) से तात्पर्य नर्सरी से रोपाई के स्थान पर सीधे खेत में बोए गए बीजों से चावल की फसल स्थापित करने की प्रक्रिया से है।
3 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
फलों में सूक्ष्म तत्व जिंक की कमी
मिट्टी में अनेक सूक्ष्म तत्वों की कमी पायी गयी है जिसके कारण फलोत्पादन एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ते हैं।
4 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पशुओं के लिए संतुलित आहार - पेलेट बनाम मैश
पेलेट आहार आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है। इसमें अनाज, प्रोटीन स्रोत, खनिज और विटामिन को दबाकर छोटे-छोटे दानों के रूप में बनाया जाता है।
2 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पश्चिम एशिया संकट और भारत के कृषि व्यापार की मुश्किलें
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में आमतौर पर तेल और उर्वरकों के दृष्टिकोण से चर्चा होती है।
5 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
माइक्रोबायोम आधारित आलू की खेती के लिए हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स में साझेदारी
हाइफन फूड्स की कृषि व्यवसाय इकाई और भारत में आलू बीज गुणन और प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला में अग्रणी कंपनी हाइफार्म ने श्री बायो एस्थेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
धर्म क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसड
धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पीएयू ने दालों के भंडारण के दौरान सुरक्षा किट की तकनीक के प्रसार के लिए की संधि
पीएयू ने बीते दिनों लुधियाना स्थित फर्म ओरगो लाईफ प्लस के साथ भंडारण के दौरान दालों की सुरक्षा किट तकनीक के व्यापारीकरण की संधि की।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
बकरी का दूध : प्राकृतिक स्वास्थ्य उपचार
दुनिया की कुल वार्षिक दूध आपूर्ति का लगभग 2% बकरियों से ही उत्पादन होता है। हालांकि, मानवता के पोषण और आर्थिक कल्याण के लिए उनका वैश्विक योगदान जबरदस्त है।
2 mins
1st May 2026
Listen
Translate
Change font size
