Poging GOUD - Vrij

Samay Patrika - February 2023

filled-star

Click here to filter issues by date range


Samay Patrika
From Choose Date
To Choose Date

Samay Patrika Description:

Samay Patrika hindi magazine -all about books.

In dit nummer

इस अंक में पढ़ें अगम जैन द्वारा लिखी पुस्तक ‘मिशन यूपीएसएसी’ की चर्चा जिसमें उन्होंने अपने सफ़र को बताया है। वे कहते हैं-‘ इस पुस्तक को केवल जानकारी पाने के लिए न पढ़ें बल्कि खाली समय में इस पुस्तक को पढ़ें। जब भी आप संशय में हों, उदास महसूस करें या तैयारी को बीच में ही छोड़ने की सोच रहे हों, तो यह किताब उठाए और पढ़ें। निश्चय ही कठिन समय में यह पुस्तक आपकी पसंदीदा साथी बनेगी।’

रमेश पोखरियाल निशंक के दो यात्रा वृत्तांत प्रकाशित हुए हैं। एक उनकी यूक्रेन की यात्रा है तो दूसरे में उन्होंने फ्रांस का वर्णन किया है। यूक्रेन ऐसा देश है, जो अपने सुंदर और विविध परिदृश्य, अच्छी तरह से संरक्षित संस्कृति और खूबसूरत शहरों तथा शानदार परंपराओं के लिए जाना जाता है। फ्रांस की राज्य-क्रांति संपूर्ण यूरोप ही नहीं, पूरे विश्व की क्रांतियों की जनक रही है । यह देश संविधान की प्रयोगशाला रहा है।

इस अंक में इंदिरा नूई की प्रेरक जीवनगाथा के बारे में आप जानेंगे। महिलाओं की कई पीढ़ियों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में मान-सम्मान पानेवाली इंदिरा नूई ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में अपना स्थान निरंतर बनाए रखा है।

अम्बरीन ज़ैदी की पुस्तक ‘वीर नारियां’ एक बेहद खास किताब है। इसमें शहीद सैनिकों की पत्नियों की आपबीती को बयान किया गया है। लेखिका ने जिनसे मुलाकात की उनमें से कुछ महिलाएँ बहिर्मुखी थीं तो कुछ अंतर्मुखी, कुछ आज भी भय में जी रही हैं, लेकिन फिर भी ये सभी नारियाँ हम सभी के लिए अपने आप में एक प्रेरणा हैं।

'एलन मस्क की बायोग्राफी', 'एलन मस्क के सक्सेस सीक्रेट्स' और 'एलन मस्क के प्रेरक विचार' -इन किताबों को युवाओं को खास तौर पर पढ़ना चाहिए।

पढ़ें नई किताबों की चर्चा।

Recente nummers

Gerelateerde titels

Populaire categorieën