Facebook Pixel Krijg digitale toegang tot de uitgave van Dainik Bhaskar Damoh - June 22, 2025 | Magzter.com

Poging GOUD - Vrij

Dainik Bhaskar Damoh - June 22, 2025

filled-star

Click here to filter issues by date range


Dainik Bhaskar Damoh

Oops! Sorry, this magazine is unavailable.

In dit nummer

June 22, 2025

हर माह 7 हजार एसआईपी या 5 लाख के एकमुश्त निवेश से जुटाएं 20 लाख

अनुज एक नौकरी करते हैं। उन्हें और उनकी पत्नी रिया को बेटी मायरा के प्री-स्कूल में एडमिशन के दौरान अहसास हुआ कि बच्चों की पढ़ाई साल दर साल कितनी महंगी होती जा रही है। अनुज को अभी से अपनी बेटी की ग्रेजुएशन की पढ़ाई की चिंता सताने लगी है। वो अगर बेटी के 12वीं पास करने के बाद उसके कॉलेज की फीस को लेकर परेशान नहीं होना चाहते तो उन्हें अभी से उसके लिए फंड जुटाना शुरू करना होगा। मान लीजिए कि मौजूदा दौर में ग्रेजुएशन की पढ़ाई का खर्च करीब 10 लाख रुपए है। ऐसे में सालाना 6% महंगाई दर के हिसाब से 12 वर्षों के बाद उन्हें 20 लाख रुपए से ज्यादा यानी अभी से कम से कम दोगुनी रकम की जरूरत होगी।

1 mins

अवैध कब्जों से घिरा गंगा सागर तालाब

गंगा सागर के एक ओर कच्चा निर्माण करके रहने वाले करीब 50 लोगों को प्रशासन ने पट्टे दिए थे। इसके बाद लोगों ने वहां मकान का निर्माण किया, लेकिन उनकी आड़ में करीब 250 लोगों ने कब्जा कर लिया। अब स्थिति यह है कि चारों तरफ कब्जा कर निर्माण किए जा चुके हैं। गंगा सागर तालाब का कैचमेंट एरिया कब्जा की जद में आ गया है। यही वजह है कि जरा सी बारिश में ही गंगा सागर ओवरफ्लो होकर बहने लगता है। उधर प्रशासन ने गंगा सागर के किनारे निर्माण करने के लिए जिन्हें पट्टा दिया था, उनकी अवधि बहुत पहले समाप्त हो चुकी है। प्रशासन ने पट्टों को रिन्यू ही नहीं किया, यानी गंगा सागर के किनारे प्रशासन की अनुमति से बने मकान अवैध हो चुके हैं।

2 mins

Populaire categorieën