Prøve GULL - Gratis
सर्दियों का सुरक्षा कवच-विंटर फूड
Grehlakshmi
|October 2022
सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में ली जाने वाली डाइट काफी हद तक अलग होती है। सर्दियों में शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे गर्माहट महसूस हो सके।
एक व्यक्ति जो भी कुछ खाता है, उस चीज से उसकी बॉडी सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। वहीं जब सर्दियों का मौसम शुरू होता है, तो बॉडी का तापमान पहले से कम हो जाता है। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो बॉडी के तापमान को बढ़ाने में मददगार हो सके। जब भी सर्दियां पड़ती हैं, तो उस दौरान बॉडी का मेटाबोलिज्म रेट धीमा हो जाता है, इस वजह से शरीर की गर्माहट कम होने लगती है, जिस कारण सर्दियों के दिनों में नींद और आलस सबसे ज्यादा महसूस होता है। इससे बचने के लिए डाइट का ख्याल सबसे ज्यादा रखें। सर्दियों के मौसम में ऐसी डिशेज को जरूर ट्राई करें, जो बॉडी को गर्म रखने में मददगार साबित हो सकती हैं।
सरसों का साग
हरे सरसों के पत्तों से तैयार साग सर्दियों में खाने की जान होती है। मक्के की रोटी के साथ सरसों के साग का कॉम्बिनेशन लाजवाब होता है। ये एक पंजाबियों का काफी लोकप्रिय व्यंजन है। सर्दियों में सरसों के साग में मक्खन स्वाद बढ़ा देता है। सेहत के लिए सरसों का साग खाना काफी अच्छा भी माना जाता है।
थुकपा
इंडो-तिब्बत नूडल सूप थुकपा कहलाता है। सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम वेजी नूडल सूप से भरा बाउल शरीर को काफी गर्म रखता है। ये कई तरह से तैयार किया जा सकता है। है सभी तरह के गरम मसालों से तैयार थुकपा सर्दियों में पौष्टिक भरा आहार और फुल डाइट है।
गुश्तबा
कश्मीरी व्यंजनों का राजा कहा जाने वाला गुश्तबा सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए कई तरह की तैयारी की जाती है। कश्मीर में गुश्तबा को मना करना मेजबान का अपमान करने के बराबर होता है। शाही मसालों और दही में पकाए हुए मटन बॉल्स को लोग खाना खाने के बाद मिठाई की जगह खूब चाव से खाते हैं। सर्दियों में इसे खाना काफी अच्छा माना जाता है।
Denne historien er fra October 2022-utgaven av Grehlakshmi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Translate
Change font size

