Prøve GULL - Gratis
चंपत का बयान दर्ज; योगी ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस भी हुई हमलावर
Jansatta
|July 01, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर घमासान तेज
-
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है।
पुलिस इस मामले में चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा से पूर्व में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों के कार्य और दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी चाहती है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अगली गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
पुलिस के मुताबिक चंपत राय और अनिल मिश्रा राम मंदिर प्रशासन में अहम व्यक्ति हैं और वे दोनों आठों आरोपियों को अच्छे से जानते हैं। एसआइटी ने भी दोनों से दानपेटी के रखरखाव के बारे में पूछताछ की है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि राम भक्तों पर 'गोली और लाठी' चलाने वाले तथा भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले ही आज आस्था की वकालत करते नजर आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में 690 करोड़ रुपए की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद हुई समारोह में कहा कि आज अयोध्या त्रेता युग की याद दिला रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें अयोध्या पहुंचते ही नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें राम मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी, तब तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। राय ने अयोध्या से टेलीफोन पर कहा, मंगलवार के कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचते ही पुलिस ने मुझे नजरबंद कर दिया। उन्होंने कहा, जब तक मुझे राम मंदिर जाने की अनुमति नहीं मिलती, मैं अयोध्या नहीं छोड़ूंगा।'
Denne historien er fra July 01, 2026-utgaven av Jansatta.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta
Jansatta Delhi
'लेटरहेड पर नाम महत्त्वपूर्ण नहीं'
हिंद-प्रशांत कमान का नाम बदलने को लेकर उठे विवाद को गोर ने किया खारिज।
1 min
July 01, 2026
Jansatta Delhi
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से हो सकता है शुरू
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है और इसके तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है।
1 min
July 01, 2026
Jansatta
इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत शुरुआत करने उतरेगा भारत
आज से शुरू हो रही पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला; सूर्यवंशी के पदार्पण पर रहेंगी निगाहें
1 mins
July 01, 2026
Jansatta Delhi
नोएडा में इंजीनियर से 53 लाख की ठगी, मोटे मुनाफे का दिया था झांसा
शेयर बाजार में निवेश और आइपीओ से भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने नोएडा में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से करीब 53 लाख रुपए की ठगी कर ली।
1 min
July 01, 2026
Jansatta
'विकसित भारत' में मदद कर सकता है पेंशन कोष: नागेश्वरन
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि पेंशन बचत भारत के बुनियादी ढांचे के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकती है और 'विकसित भारत' की दिशा में देश की यात्रा को बल दे सकती है, साथ ही यह दीर्घकालिक देनदारियों के अनुरूप रिटर्न भी प्रदान कर सकती है।
1 min
July 01, 2026
Jansatta
सोलह शहरों से जुड़ेगा नोएडा हवाई अड्डा
आज से हवाई अड्डे पर रोजाना 45 उड़ानों का होगा संचालन
1 min
July 01, 2026
Jansatta Delhi
नीदरलैंड के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पुलिस से भिड़े प्रशंसक
मोरक्को ने सोमवार रात नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फुटबाल विश्व कप से बाहर कर दिया जिसके बाद द हेग में फुटबाल प्रशंसकों की पुलिस से झड़प हुई जबकि कासाब्लांका में जश्न मनाया गया।
1 min
July 01, 2026
Jansatta Delhi
पुलिस ने चलाया 48 घंटे का विशेष अभियान, 14 आरोपी गिरफ्तार
राजधानी में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नई दिल्ली जिला पुलिस ने 48 घंटे का विशेष अपराध नियंत्रण अभियान चलाया।
1 min
July 01, 2026
Jansatta
चंपत का बयान दर्ज; योगी ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस भी हुई हमलावर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर घमासान तेज
4 mins
July 01, 2026
Jansatta Delhi
अब आनलाइन मिल जाएगा ई-ओसीआई कार्ड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ, 50 लाख से अधिक कार्ड धारकों को होगा लाभ
1 min
July 01, 2026
Listen
Translate
Change font size
